NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
क्यूबा अपने पहले एंटी-कोविड-19 वैक्सीन को मान्यता देने के क़रीब
फिनले वैक्सीन इंस्टीट्यूट (आईएफवी) के सोबेराना 02 एंटी-कोविड-19 वैक्सीन ने क्लिनिकल ट्रायल के अपने तीसरे चरण के दौरान टू-डोज के कंबिनेशन में 62% प्रभावशीलता दिखाई है। तीसरे बूस्टर खुराक के प्रभावकारिता अध्ययन के परिणाम आज साझा किए जाएंगे।
पीपल्स डिस्पैच
21 Jun 2021
क्यूबा अपने पहले एंटी-कोविड-19 वैक्सीन को मान्यता देने के क़रीब

क्यूबा के फिनले वैक्सीन इंस्टीट्यूट (आईएफवी) द्वारा अपने स्थानीय रूप से विकसित एंटी-कोविड-19 वैक्सीन सोबेराना 02 के प्रभावकारिता अध्ययन के परिणामों को आज यानी 21 जून को तीसरी बूस्टर खुराक के साथ जारी करने की उम्मीद है। तीसरी खुराक के साथ तैयार किए गए एंटीबॉडी की गुणवत्ता और मात्रा पर डेटा इस अनुसंधान को नियामक प्राधिकरण के सामने प्रस्तुत करने और इसे एक टीके के रूप में मान्यता देने के लिए अंतिम चरण को संस्थापित करता है।

19 जून को, आईएफवी के निदेशक विसेंट वेरेज़ बेनकोमो ने घोषणा की कि सोबेराना 02 ने क्लिनिकल ट्रायल के अपने तीसरे चरण के दौरान टू-डोज कंबिनेशन में 62% प्रभावशीलता दिखाई। यह पहले से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा मंजूरी के लिए आवश्यक 50% प्रभावकारिता सीमा से अधिक है।

आईएफवी ने यह भी घोषणा की कि वह जल्द ही देश के सेंटर फॉर स्टेट कंट्रोल ऑफ मेडिसिन्स, मेडिकल इक्विपमेंट एंड डिवाइसेस (सीईसीएमईडी) से वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को अधिकृत करने का अनुरोध करेगा।

सोबेराना 02 ने 4 मार्च को क्लिनिकल ट्रायल का अपना तीसरा चरण शुरू किया। 19 से 80 वर्ष की आयु के 44,010 वॉलंटिर्स ने इस अध्ययन में भाग लिया। उन्हें सोबेराना 02 की दो खुराक दिए गए और शून्य, 28 और 56 दिनों के अंतराल पर सोबेराना प्लस का तीसरा बूस्टर शॉट दिया गया।

ये परिणाम काफी सकारात्मक है। वैक्सीन ने मूल स्ट्रेन के साथ-साथ देश में वायरस सर्कुलेशन के म्यूटेंट स्ट्रेन के खिलाफ भी प्रभावकारिता दिखाई है।

ये कैरेबियाई देश सोबेराना 02 और सोबराना प्लस के अलावा तीन अन्य टीके भी विकसित कर रहा है जिसमें आईएफवी का सोबेराना 01 और सोबेराना 02 की तरह सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी (सीआईजीबी) का अब्दाला और मम्बिसा, अब्दाला ने भी फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है। सीआईजीबी इन दिनों इसकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन कर रहा है।

पिछले हफ्ते, 14 जून को क्यूबा ने 3 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों में सोबेराना 02 और सोबेराना प्लस का क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया।

cuba
COVID-19
Covid Vaccine

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

क्यों USA द्वारा क्यूबा पर लगाए हुए प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं अमेरिकी नौजवान

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध


बाकी खबरें

  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    प्रेम दिवस पर यूपी, उत्तराखंड और गोवा की चुनावी परीक्षा: क्या वोटर नफ़रत को कहेंगे ना!
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। अब दूसरे चरण की बारी है। और दूसरा चरण है प्रेम दिवस के दिन। जी हां, 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे। इसी दिन एक ही चरण में उत्तराखंड और गोवा के…
  • Pfizer
    रिचा चिंतन
    फाइज़र का 2021 का राजस्व भारत के स्वास्थ्य बजट से सात गुना ज़्यादा है
    12 Feb 2022
    2020 से 2021 के बीच फाइज़र के राजस्व में 140 फ़ीसदी की बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। जहां कई गरीब़ देशों को वैक्सीन का इंतज़ार है, वहीं फाइज़र ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी आपूर्ति सिर्फ़ उच्च आय वाले…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ख़बर भी-नज़र भी: आईपीएल में करोड़ों की बोली, यूपी में मुफ़्त राशन के नाम पर मांगे जा रहे हैं वोट
    12 Feb 2022
    एक तरफ़ चुनावी राज्यों ख़ासकर यूपी में मुफ़्त राशन का बखान कर वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ़ हमारे क्रिकेटर इतने महंगे बिक रहे हैं कि अगर सबकी राशि जोड़ दी जाए तो यह कहना…
  • Ghost Village
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव: घोस्ट विलेज, केंद्र और राज्य सरकारों की विफलता और पहाड़ की अनदेखी का परिणाम है?
    12 Feb 2022
    प्रोफेसर ममगाईं ने कहा कि पहाड़ लगातार ख़ाली हो रहे हैं जबकि मैदानी ज़िलों में जनसंख्या लगातार बढ़ रही है जो राज्य की डेमोग्रफी के लिए भी ख़तरा है।
  • sfi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!
    12 Feb 2022
    हिजाब विवाद की गूंज अब कर्नाटक के साथ यूपी और राजस्थान में भी सुनाई देने लगी है। दिल्ली में भी इसे लेकर प्रदर्शन किया गया। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने आश्वस्त किया है कि सभी के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License