NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
पर्यावरण
भारत
तूफान ‘ताउते’ विकराल चक्रवाती तूफान में बदला : आईएमडी
इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तक चलने का अनुमान है।
भाषा
17 May 2021
तूफान ‘ताउते’ विकराल चक्रवाती तूफान में बदला : आईएमडी
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

मुंबई/ दिल्ली: भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि तूफान ‘ताउते’ ‘‘विकराल चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है।

आईएमडी ने बताया कि तूफान ने सोमवार को तड़के विकराल रूप धारण कर लिया। विभाग ने पहले इसके विकराल रूप लेने का कोई अनुमान नहीं लगाया था।

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार, इसका उच्चारण ‘ताउते’ है। ‘‘पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान 'ताउते' पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, और अब यह विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।’’

इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तक चलने का अनुमान है।

आईएमडी ने हालांकि कहा कि गुजरात तट पर पहुंचने पर इसकी विकरालता कम होगी।

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी संभाग ने कहा कि इसके आज शाम गुजरात तट पर पहुंचने का अनुमान है।

उन्होंने कहा ‘‘ इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 मई की शाम को गुजरात तट पर पहुंचने और 17 मई की रात (आठ से 11 बजे के बीच) पोरबंदर और महुवा (भावनगर जिला) के बीच गुजरात तट को पार करने का अनुमान है। इस दौरान 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है।’’

आईएमडी की चेतावनी के बाद, गुजारात में निम्न तटीय इलाकों से करीब डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ के 54 दल वहां तैनात हैं। ‘ताउते’ के राज्य के तट पर सोमवार शाम पहुंचने और मंगलवार को यहां से आगे बढ़ने का अनुमान है।

आईएमडी ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘ चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ ने और विकराल रूप ले लिया है और यह ‘विकराल चक्रवाती तूफान’ (ईएससीएस) में तब्दील हो गया है...।’’

उसने कहा, ‘‘ पूर्वी-मध्य अरब सागर पर चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। गुजरात और दीव तटों क लिए चक्रवात संबंधी और चेतावनी जारी की गई है...’’

निजी कम्पनी ‘स्काईमेट’ ने इसके गुजरात में महुवा और पोरबंदर क्षेत्र के बीच कहीं पहुंचने का अनुमान लगाया है, जो दीव के नजदीक है।

उसने कहा कि आसपास के 100 किलोमीटर के क्षेत्र में इसका प्रभाव दिख सकता है।

गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज कुमार ने बताया कि करीब 25,000 लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

वहीं, मुंबई में 24 नगर निकाय वार्ड में संवदेनशील इलाकों के लोगों को ठहराने के लिए पांच अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं।

महाराष्ट्र में चक्रवात ‘ताउते’ से उत्पन्न स्थिति पर प्रधानमंत्री ने की उद्धव ठाकरे से चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवात ‘‘ताउते’’ के कारण महाराष्ट्र में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के गुजरात की ओर बढ़ने के बीच मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में सोमवार को बहुत तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे जगह जगह पेड़ उखड़ गये एवं ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) ने दोपहर को बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटे के दौरान मूसलाधार वर्षा एवं 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है।

फिलहाल मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में खूब वर्षा हो रही है एवं तेज आंधी चल रही है।

ज्ञात हो कि इस चक्रवात से निपटने की तैयारियों का प्रधानमंत्री ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में जायजा लिया था।

चक्रवात ताउते : मुंबई में 114 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार की आंधी

अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान के कारण मुंबई में सोमवार अपराह्न 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली।

स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि आज दिन भर में यह सबसे तेज आंधी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी बयान के अनुसार, दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में अफगान चर्च स्थित मौमस विभाग के केंद्र ने दोपहर करीब दो बजे हवा की रफ्तार 114 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की।

बयान के अनुसार, दोपहर करीब 12:15 बजे मौसम केन्द्र ने हवा की गति 111 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की थी।

बीएमसी ने मुंबई में मौसम निगरानी के लिए 60 स्वचालित (ऑटोमैटिक) मौसम केन्द्र बनाए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई केन्द्र ने आज दिन में कहा था कि सुबह करीब 11 बजे कोलाबा वेधशाला ने हवा की गति 102 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की थी।

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि आंधी के कारण बांद्रा-वर्ली सी-लिंक (समुद्री रास्ते) को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था और लोगों से वैकल्पिक रास्ता चुनने को कहा गया था।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि तेज आंधी के कारण दक्षिण मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर सामान्य यात्रियों के लिए बने शेड की छत पर लगी प्लास्टिक शीट उड़ गयी थी, हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत इसपर संज्ञान लिया।

Cyclone Taukatae
IMD

Related Stories


बाकी खबरें

  • global
    संदीपन तालुकदार
    मौसम परिवर्तन: वैश्विक कार्बन उत्सर्जन पूर्व महामारी स्तर पर पहुंचने के करीब
    06 Nov 2021
    एक रिपोर्ट बताती है कि इस साल कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में 4.9 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा होगा। इससे 2020 में महामारी के दौरान उत्सर्जन में आई 5.4 फ़ीसदी की कमी वापस अपने पुराने स्तर पर पहुंच जाएगी। 
  • Moscow
    एम. के. भद्रकुमार
    भारत ने खेला रूसी कार्ड
    06 Nov 2021
    पुतिन की दिल्ली यात्रा से कुछ हफ्ते पहले इस महीने के अंत में मास्को में रूसी-भारतीय "2+2" मंत्रिस्तरीय की पहली बैठक घटनापूर्ण या महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि यह वाशिंगटन में मंत्रिस्तरीय यूएस-…
  • Dalit-Adivasi education
    राज वाल्मीकि
    महामारी से कितनी प्रभावित हुई दलित-आदिवासी शिक्षा?
    06 Nov 2021
    हाल ही में नेशनल कैंपेन ऑन दलित ह्यूमन राइट्स  ने दलित आदिवासियों की शिक्षा पर एक अध्ययन किया। इस अध्ययन में अपेक्षा से अधिक दुखद तथ्य सामने आए हैं।
  • lakshwdeep
    अयस्कांत दास
    भारत में सबसे कम जेल में रहने की दर होने के बावजूद लक्षद्वीप को पांचवीं जेल की आवश्यकता क्यों है?
    06 Nov 2021
    पूरे देश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में लक्षद्वीप में जेल में रह रहे कैदियों की तादाद सबसे कम 6 फीसदी है। इसकी तुलना में दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में जेल अधिभोग दर क्रमशः 174.9…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 10,929 नए मामले, 392 मरीज़ों की मौत
    06 Nov 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.43 फ़ीसदी यानी 1 लाख 46 हज़ार 950 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License