NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
एप्रिल फूल बनाया, हमको गुस्सा नहीं आया
लोगों ने भी बेवकूफ बनने के लिए एक दिन चुना हुआ था पर अब लोग किसी भी दिन या फिर हर दिन बेवकूफ बन सकते हैं। अब न तो बेवकूफ बनने वालों के लिए और न ही बेवकूफ बनाने वालों के लिए कोई विशेष दिन मुकर्रर है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
03 Apr 2022
april fools
फ़ोटो: गेट्टी/थिंकस्टॉक

अभी परसों ही एक अप्रैल गुजरा है। एप्रिल फूल बनाने का दिन। अभी कुछ साल पहले तक एक अप्रैल के दिन लोगों को बेवकूफ बनाने का काफी प्रचलन था। पर अब लगता है लोगों ने यह एक अप्रैल को फूल बनाने का चक्कर अब छोड़ ही दिया है। अब पूरा दिन गुजर जाता है पर शायद ही कोई बेवकूफ बनाने आता है।

एक्चुअली, पहले लोगों ने बेवकूफ बनाने के लिए एक दिन निश्चित किया हुआ था। अब आप किसी भी दिन बेवकूफ बना सकते हैं। लोगों ने भी बेवकूफ बनने के लिए एक दिन चुना हुआ था पर अब लोग किसी भी दिन या फिर हर दिन बेवकूफ बन सकते हैं। अब न तो बेवकूफ बनने वालों के लिए और न ही बेवकूफ बनाने वालों के लिए कोई विशेष दिन मुकर्रर है।

अभी इसी एक अप्रैल की ही बात है। मैंने एक पकोड़े तलने वाले को बताया कि भाई, कमर्शियल गैस का सिलेंडर ढाई सौ रुपए महंगा हो गया है। वह बोला, 'भाई साहब, क्यों गरीब का एप्रिल फूल बना रहे हो। क्या मैं ही मिला हूं सुबह-सुबह बेवकूफ बनाने के लिए'। हालांकि उस समय दोपहर हो रही थी पर उसकी सुबह तभी हुई थी। उसने अपना ठेला उसी समय लगाया था।

शाम को मैं फिर उस पकोड़े वाले के ठेले के पास से गुजरा। वह बोला, 'बाऊजी, आप ठीक ही कह रहे थे। कामर्शियल गैस सिलेंडर वास्तव में ही ढाई सौ रुपए महंगा हो गया है'। वह रुआंसा सा हो रहा था।

'आपने तो सुबह ही कहा था परन्तु मुझे ही लगा कि आप मेरा एप्रिल फूल बना रहे हैं। पहले भी मैं तब एप्रिल फूल बना था जब सरकार जी ने नाले से निकलने वाली गैस से चाय बनाने की कहानी सुनाई थी। मैंने भी गंदे नाले के किनारे ठेला लगा लिया था और उसमें पाइप लगा पकोड़े तलने की कोशिश की थी। हजार रुपए खर्च हो गए थे उस ताम झाम में और लोगों ने मजाक उड़ाया था वह अलग'। फिर वह गहरी सांस लेकर बोला, 'सरकार तो रोज ही एप्रिल फूल बना रही है, कम से कम एक अप्रैल को तो रहने देती। पर क्या करें, इन एप्रिल फूल बनाने वालों की ही सरकार बनानी पड़ रही है। कोई और है भी तो नहीं सरकार जी बनने के लिए'।

'अब तुम मेरा एप्रिल फूल बना रहे हो', मैंने कहा। वह कुछ समझा नहीं। मैंने कहा, 'बहुत सारे लोग तब भी सरकार जी बन गए जब वे कहीं भी नहीं थे। चंद्रशेखर, गुजराल और देवगौड़ा की बात तो छोड़ो, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह भी तब सरकार जी बने जब उनके सरकार जी बनने की उम्मीद किसी को थी ही नहीं। औरों की तो छोड़ो, तुम्हें भी अगर सरकार जी बना दिया जाए तो तुम भी गैस सिलेंडर पर एकदम से ढाई सौ रुपए तो नहीं ही बढा़ओगे। इस तरह से लोगों का एप्रिल फूल तो तुम भी नहीं बनाओगे। ऐसा करने से पहले तुम कम से कम एक बार तो जरूर ही सोचोगे। कुछ तो लोगों का भी ख्याल करोगे'। उसे सोचता छोड़ मैं आगे बढ़ गया।

वास्तव में ही हमें, जनता को तो जब मर्जी एप्रिल फूल बना दिया जाता है, उसके लिए अब एक अप्रैल की कोई जरूरत नहीं है। सरकार जी बिहार जाते हैं और वहां पहुंच सिकंदर को भी बिहार तक पहुंचा देते हैं। तारीख जो भी रही हो, एक अप्रैल तो हरगिज ही नहीं थी और बिहार के लोगों का एप्रिल फूल बना दिया जाता है। और हम, हम बस इतिहास की किताबें टटोलते रह जाते हैं।

ऐसे ही सरकार जी उत्तर प्रदेश जाते हैं। वहां पर भी मंच से गुरु नानक देव, संत कबीर और बाबा गोरखनाथ को एक साथ एक मंच पर बैठ कर चर्चा करते बता देते हैं। उस दिन भी एक अप्रैल का दिन नहीं ही था परन्तु लोगों का एप्रिल फूल बना दिया गया था। और हम गुगल पर गुरु नानक देव, संत कबीर और बाबा गोरखनाथ का काल खंड ढूंढते रह गए थे।

चलो बोल कर एप्रिल फूल बनाने की बात तो छोड़ो, यहां तो कर के भी एप्रिल फूल बनाया जा रहा है। नोटबंदी और जीएसटी से करोड़ों लोगों को एप्रिल फूल बनाया गया। पुरानी बात तो छोड़िए, अभी दो वर्ष पहले ही, पहले तो लॉकडाउन से करोड़ों लोगों को गरीब बना कर अब उन्हें मुफ्त में राशन दे उनका एप्रिल फूल बनाया जा रहा है और उन पर अहसान भी लादा जा रहा है। और तो और उस अहसान की कीमत भी वसूली जा रही है।

वैसे यह राजनेताओं द्वारा जब मर्जी, जिसको मर्जी एप्रिल फूल बनाना पहले से ही चला आ रहा है। इंदिरा जी गरीबों की गरीबी दूर करने के नाम पर एप्रिल फूल बनाती रहीं और मोदी जी हिन्दूओं को बचाने के नाम पर। न तो इंदिरा गांधी गरीबी दूर कर पाईं और न ही आज हिन्दू किसी खतरे में है जिससे उनको बचाने कोई आयेगा। बस वे हमारा एप्रिल फूल बना रहे हैं और हम खुशी-खुशी बन रहे हैं।

Satire
Political satire
tirchi nazar

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

तिरछी नज़र: 2047 की बात है

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

तिरछी नज़र: हम सहनशील तो हैं, पर इतने भी नहीं


बाकी खबरें

  • भारत एक मौज : ओलंपिक और मोदीजी, नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल और शक्तिमान बने 'भक्तिमान'
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत एक मौज : ओलंपिक और मोदीजी, नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल और शक्तिमान बने 'भक्तिमान'
    13 Aug 2021
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा मोदी जी और ओलंपिक के पदक विजेताओं के बीच बातचीत के बारे में बात कर रहे हैं। इसके साथ ही वह नीरज चोपड़ा के सिंगल होने में नविका कुमार की दिलचस्पी, शक्तिमान बन…
  • जैव विविधता से लेकर समोसे तक : सब कुछ दूषित?
    इंद्र शेखर सिंह
    जैव विविधता से लेकर समोसे तक : सब कुछ दूषित?
    13 Aug 2021
    सरकारें उपभोक्ताओं की सुरक्षा और आधिकारिक तौर पर स्वीकृत नहीं किए गए बीज के किस्मों के प्रसार को रोकने के साथ-साथ उनकी विषाक्तता और कैंसरशीलता की जांच के लिए भी जिम्मेदार होती हैं।
  • हिमांचल प्रदेश में बढ़ते भूस्खलन की वजह क्या है? लोग सड़कों का विरोध क्यों कर रहे हैं? 
    रश्मि सहगल
    हिमाचल प्रदेश में बढ़ते भूस्खलन की वजह क्या है? लोग सड़कों का विरोध क्यों कर रहे हैं? 
    13 Aug 2021
    हिमाचल प्रदेश के स्थानीय लोग जो चौड़ी और चिकनी सड़कों को लेकर उत्साहित थे, वे अब अवैज्ञानिक निर्माण के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं और नियमित अंतराल पर आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अब हर रोज भूस्खलन से…
  • संसद
    अजय कुमार
    21 घंटे चली भारत की संसद में 20 बिल पेश हुए, अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन
    13 Aug 2021
    लोकसभा में सरकार के मंत्री द्वारा पेश किए गए 15 बिल पर किसी भी दूसरे सांसद ने कोई राय नहीं रखी। और वह बिल संसद से पास होकर कानून में तब्दील हो गए। राज्यसभा में 20 बिलों में से केवल 2 बिल ऐसे थे, जिन…
  • मोदी सरकार क्यों भूल गयी, " सबका साथ, सबका विकास" ?
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी सरकार क्यों भूल गयी, " सबका साथ, सबका विकास" ?
    13 Aug 2021
    कानपुर में खुलेआम सड़क पर एक मुस्लिम आदमी को उसकी सात साल की बच्ची के सामने पीटा जाता है, जय श्री राम के नारे लगाए जाते हैं। और उधर आज प्रधानमंत्री मोदी गुजरात मे निवेशकों को सम्बोधित करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License