NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
व्यंग्य
एप्रिल फूल बनाया, हमको गुस्सा नहीं आया
लोगों ने भी बेवकूफ बनने के लिए एक दिन चुना हुआ था पर अब लोग किसी भी दिन या फिर हर दिन बेवकूफ बन सकते हैं। अब न तो बेवकूफ बनने वालों के लिए और न ही बेवकूफ बनाने वालों के लिए कोई विशेष दिन मुकर्रर है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
03 Apr 2022
april fools
फ़ोटो: गेट्टी/थिंकस्टॉक

अभी परसों ही एक अप्रैल गुजरा है। एप्रिल फूल बनाने का दिन। अभी कुछ साल पहले तक एक अप्रैल के दिन लोगों को बेवकूफ बनाने का काफी प्रचलन था। पर अब लगता है लोगों ने यह एक अप्रैल को फूल बनाने का चक्कर अब छोड़ ही दिया है। अब पूरा दिन गुजर जाता है पर शायद ही कोई बेवकूफ बनाने आता है।

एक्चुअली, पहले लोगों ने बेवकूफ बनाने के लिए एक दिन निश्चित किया हुआ था। अब आप किसी भी दिन बेवकूफ बना सकते हैं। लोगों ने भी बेवकूफ बनने के लिए एक दिन चुना हुआ था पर अब लोग किसी भी दिन या फिर हर दिन बेवकूफ बन सकते हैं। अब न तो बेवकूफ बनने वालों के लिए और न ही बेवकूफ बनाने वालों के लिए कोई विशेष दिन मुकर्रर है।

अभी इसी एक अप्रैल की ही बात है। मैंने एक पकोड़े तलने वाले को बताया कि भाई, कमर्शियल गैस का सिलेंडर ढाई सौ रुपए महंगा हो गया है। वह बोला, 'भाई साहब, क्यों गरीब का एप्रिल फूल बना रहे हो। क्या मैं ही मिला हूं सुबह-सुबह बेवकूफ बनाने के लिए'। हालांकि उस समय दोपहर हो रही थी पर उसकी सुबह तभी हुई थी। उसने अपना ठेला उसी समय लगाया था।

शाम को मैं फिर उस पकोड़े वाले के ठेले के पास से गुजरा। वह बोला, 'बाऊजी, आप ठीक ही कह रहे थे। कामर्शियल गैस सिलेंडर वास्तव में ही ढाई सौ रुपए महंगा हो गया है'। वह रुआंसा सा हो रहा था।

'आपने तो सुबह ही कहा था परन्तु मुझे ही लगा कि आप मेरा एप्रिल फूल बना रहे हैं। पहले भी मैं तब एप्रिल फूल बना था जब सरकार जी ने नाले से निकलने वाली गैस से चाय बनाने की कहानी सुनाई थी। मैंने भी गंदे नाले के किनारे ठेला लगा लिया था और उसमें पाइप लगा पकोड़े तलने की कोशिश की थी। हजार रुपए खर्च हो गए थे उस ताम झाम में और लोगों ने मजाक उड़ाया था वह अलग'। फिर वह गहरी सांस लेकर बोला, 'सरकार तो रोज ही एप्रिल फूल बना रही है, कम से कम एक अप्रैल को तो रहने देती। पर क्या करें, इन एप्रिल फूल बनाने वालों की ही सरकार बनानी पड़ रही है। कोई और है भी तो नहीं सरकार जी बनने के लिए'।

'अब तुम मेरा एप्रिल फूल बना रहे हो', मैंने कहा। वह कुछ समझा नहीं। मैंने कहा, 'बहुत सारे लोग तब भी सरकार जी बन गए जब वे कहीं भी नहीं थे। चंद्रशेखर, गुजराल और देवगौड़ा की बात तो छोड़ो, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह भी तब सरकार जी बने जब उनके सरकार जी बनने की उम्मीद किसी को थी ही नहीं। औरों की तो छोड़ो, तुम्हें भी अगर सरकार जी बना दिया जाए तो तुम भी गैस सिलेंडर पर एकदम से ढाई सौ रुपए तो नहीं ही बढा़ओगे। इस तरह से लोगों का एप्रिल फूल तो तुम भी नहीं बनाओगे। ऐसा करने से पहले तुम कम से कम एक बार तो जरूर ही सोचोगे। कुछ तो लोगों का भी ख्याल करोगे'। उसे सोचता छोड़ मैं आगे बढ़ गया।

वास्तव में ही हमें, जनता को तो जब मर्जी एप्रिल फूल बना दिया जाता है, उसके लिए अब एक अप्रैल की कोई जरूरत नहीं है। सरकार जी बिहार जाते हैं और वहां पहुंच सिकंदर को भी बिहार तक पहुंचा देते हैं। तारीख जो भी रही हो, एक अप्रैल तो हरगिज ही नहीं थी और बिहार के लोगों का एप्रिल फूल बना दिया जाता है। और हम, हम बस इतिहास की किताबें टटोलते रह जाते हैं।

ऐसे ही सरकार जी उत्तर प्रदेश जाते हैं। वहां पर भी मंच से गुरु नानक देव, संत कबीर और बाबा गोरखनाथ को एक साथ एक मंच पर बैठ कर चर्चा करते बता देते हैं। उस दिन भी एक अप्रैल का दिन नहीं ही था परन्तु लोगों का एप्रिल फूल बना दिया गया था। और हम गुगल पर गुरु नानक देव, संत कबीर और बाबा गोरखनाथ का काल खंड ढूंढते रह गए थे।

चलो बोल कर एप्रिल फूल बनाने की बात तो छोड़ो, यहां तो कर के भी एप्रिल फूल बनाया जा रहा है। नोटबंदी और जीएसटी से करोड़ों लोगों को एप्रिल फूल बनाया गया। पुरानी बात तो छोड़िए, अभी दो वर्ष पहले ही, पहले तो लॉकडाउन से करोड़ों लोगों को गरीब बना कर अब उन्हें मुफ्त में राशन दे उनका एप्रिल फूल बनाया जा रहा है और उन पर अहसान भी लादा जा रहा है। और तो और उस अहसान की कीमत भी वसूली जा रही है।

वैसे यह राजनेताओं द्वारा जब मर्जी, जिसको मर्जी एप्रिल फूल बनाना पहले से ही चला आ रहा है। इंदिरा जी गरीबों की गरीबी दूर करने के नाम पर एप्रिल फूल बनाती रहीं और मोदी जी हिन्दूओं को बचाने के नाम पर। न तो इंदिरा गांधी गरीबी दूर कर पाईं और न ही आज हिन्दू किसी खतरे में है जिससे उनको बचाने कोई आयेगा। बस वे हमारा एप्रिल फूल बना रहे हैं और हम खुशी-खुशी बन रहे हैं।

Satire
Political satire
tirchi nazar

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

तिरछी नज़र: 2047 की बात है

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!

कटाक्ष: एक निशान, अलग-अलग विधान, फिर भी नया इंडिया महान!

तिरछी नज़र: हम सहनशील तो हैं, पर इतने भी नहीं


बाकी खबरें

  • अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई में तेज़ी से हज़ारों लोग विस्थापित
    पीपल्स डिस्पैच
    अफ़ग़ानिस्तान में लड़ाई में तेज़ी से हज़ारों लोग विस्थापित
    28 Jun 2021
    अफ़ग़ानिस्तान में सप्ताह भर से चल रही लड़ाई में 30 से अधिक नागरिक मारे गए हैं और हज़ारों लोग विस्थापित हुए हैं। 24 घंटे के भीतर कम से कम पांच ज़िले तालिबान के क़ब्ज़े में आ गए हैं।
  • धन्यवाद... शुक्रिया... थैंक यू--मोदी जी
    राजेंद्र शर्मा
    धन्यवाद... शुक्रिया... थैंक यू--मोदी जी
    28 Jun 2021
    बड़ा वाला थैंक यू--भक्तों को थैंक यू करने का मौका देने के लिए। वर्ना आप से क्या छुपा है कि कोरोना की महामारी ने कैसा हाल-बेहाल कर रखा था।
  • Biden
    पीपल्स डिस्पैच
    सीरिया और इराक़ में अमेरिकी हवाई हमले में एक बच्चे की मौत, तीन अन्य घायल
    28 Jun 2021
    पांच महीनों में यह दूसरी बार था जब राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सत्ता में आने के बाद इस तरह के हमलों का निर्देश दिया। बाइडेन ने इस क्षेत्र के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुक़ाबले अलग वादा किया था।
  • टोरी सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ प्रगतिशील वर्गों की लंदन में विशाल रैली
    पीपल्स डिस्पैच
    टोरी सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ प्रगतिशील वर्गों की लंदन में विशाल रैली
    28 Jun 2021
    ट्रेड यूनियनों, राजनीतिक दलों और कार्यकर्ता समूहों ने कोविड-19 संकट से निपटने में बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली कन्जर्वेटिव सरकार की विफलता और विरोध को दबाने के लिए सरकार के प्रयासों को लेकर प्रदर्शन…
  • कार्टून क्लिक
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: कब होगी जन की बात
    28 Jun 2021
    मोदी जी की 'मन की बात' जारी है लेकिन खेत-खलियान-किसान की बात नहीं हो पा रही है। अपनी बात सुनाने के लिए देशभर के किसान सात महीने से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं, लेकिन उसे अनसुना कर एक तरफ़ा संवाद…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License