NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अर्थव्यवस्था
दुग्ध उत्पादन में अग्रणी सोलापुर के डेयरी किसानों पर चोट, हर दिन एक करोड़ का नुकसान
ग्रामीण अर्थव्यवस्था : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में प्रतिदिन 16 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है। लेकिन, लॉकडाउन के दौरान यहां के दूध उत्पादक 20 रुपये प्रति लीटर की दर पर दूध बेचना पड़ रहा है। 
शिरीष खरे
23 May 2020
डेयरी किसानों पर चोट

पुणे। कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार मज़दूरों के अलावा कृषि या कृषि आधारित अन्य व्यवसायों पर पड़ी है।

यही वजह है कि दुग्ध उत्पादन में अग्रणी महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के दुग्ध उत्पादकों की मुसीबत बढ़ गई है। व्यवसायिक क्षेत्रों में दूध की खपत कम होने से इसकी कीमत घट गई है। इसके कारण दुग्ध उत्पादकों को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है।

हालत यह है कि अकेले सोलापुर जिले में दुग्ध कारोबार मंद पड़ने से दुग्ध उत्पादकों को हर दिन एक करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

गत 24 मार्च लॉकडाउन के पहले सोलापुर में दूध की कीमत 32 रुपये प्रति लीटर थी। लेकिन, लॉकडाउन की घोषणा के बाद दूध की दर घटकर 20 से 22 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।

बता दें कि अकेले सोलापुर जिले में प्रतिदिन 12 से 16 लाख लीटर दूध संकलन होता है। इसमें से लगभग 10 लाख लीटर दूध गाय का होता है।

जाहिर है कि लॉकडाउन के कारण दूध की कीमत सामान्यत: 10 से 12 रुपये प्रति लीटर कम हो गई है।

वहीं, सोलापुर जिला दुग्ध संघ के मुताबिक यदि गायों द्वारा उत्पादित 10 लाख लीटर को ध्यान में रखते हुए प्रति लीटर 10 रुपये के हिसाब से भी घाटे की गणना करें तो इस जिले के दुग्ध उत्पादकों को न्यूनतम हर दिन एक करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सोलापुर जिले के एक दुग्ध उत्पादक राजू नरगुंदे बताते हैं, 'पशुओं की बढ़ती कीमत, पशु खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार और चारे की कमी से हम वैसे ही परेशान हैं। अब इस हालत में आप कह सकते हैं कि हमारे लिए ये सबसे बुरे दिन हैं। इसी तरह कुछ और दिन रहे तो जीना दूभर हो जाएगा, क्योंकि हर चीज के दाम बढ़ेंगे। इसलिए, गायों को खिलाना तो दूर हमें ही खाने के लाले पड़ जाएंगे।'

IMG_20200506_085212.jpg

सोलापुर जिला दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक सतीश मुले के अनुसार, 'राज्य सरकार ने सोलापुर जिला दुग्ध संघ से प्रतिदिन 20 हजार लीटर दूध खरीदने का कोटा निर्धारित किया है। इस वजह से दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत मिल रही है। लेकिन, यदि सरकार समय पर भुगतान भी करें तो ऐसी स्थिति में दुग्ध उत्पादकों को बड़ी मदद मिल सकती है।'

दूसरी तरफ, इस बारे में महाराष्ट्र राज्य दुग्ध विकास निगम दूध की खपत के लिए विशेष उप-योजना बनाने पर विचार कर रही है।

सोलापुर जिले में दुग्ध विकास अधिकारी वी डी पाटिल बताते हैं कि महानंद (महाराष्ट्र राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित) द्वारा सोलापुर जिले से सोलपुर दुग्ध संघ के अलावा शिवामृत सहकारी दुग्ध संघ और संगोला तहसील सहकारी दुग्ध संघ से भी दूध खरीद रहा है।

वे कहते हैं, 'अतिरिक्त दूध की खरीद के मामले में और दूध उत्पादकों को हो रहे नुकसान का समाधान निकालने के लिए सरकारी स्तर पर जो भी उचित कदम उठाने होंगे, हम उठाए जाएंगे।'

दूसरी तरफ, पिछले दिनों राज्य में दूध की मांग में कमी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने दुग्ध उत्पादकों को भारी घाटे से उबारने के लिए 127 करोड़ रुपये खर्च करके अगले दो महीने तक कुल 4 करोड़ लीटर दूध का मिल्क पाउडर बनाने का निर्णय लिया है।

राज्य सरकार के इस निर्णय को महानंद लागू कर रहा है। इसके तहत विभिन्न समितियों के माध्यम से संग्रहित दूध से दुग्ध उत्पादकों को 25 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान हो रहा है।

दुग्ध उत्पादन से जुड़े कारोबारी बताते हैं कि महाराष्ट्र में 17 लाख लीटर दूध की मांग गिर गई है। वजह, देश में कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार महाराष्ट्र राज्य पर ही पड़ी है। इसलिए, राज्य सरकार लॉकडाउन का बड़ी सख्ती से पालन कर रही है। लिहाजा, बंद के असर के कारण दूध खरीद केंद्रों से दूध की मांग में कमी आई है।

यही वजह है कि भारत में लॉकडाउन की घोषणा के बाद दूध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य महाराष्ट्र में भी पिछले डेढ़ महीने के दौरान दूध का उत्पादन तो जारी है। लेकिन, दूध की खपत कम हो गई है। क्योंकि होटल, रेस्टोरेंट और चाय की दुकानें बंद हैं। इसी तरह, दूध से तैयार होने वाले अन्य खाद्य पदार्थों को बेचने वाली दुकानें भी बंद हैं। इसके अलावा, बड़ी संख्या में घरेलू उपयोग के लिए दूध पैकेट खरीदने वाले प्रवासी मजदूर राज्य के बड़े शहरों से अपनी घरों की तरफ लौट रहे हैं। इससे दूध की खुदरा और थोक बिक्री पर बुरा असर पड़ा रहा है।

Lockdown
Rural Economy
Pune
Dairy farmers
Milk Demand
Maharastra
solapur

Related Stories

कभी सिख गुरुओं के लिए औज़ार बनाने वाला सिकलीगर समाज आज अपराधियों का जीवन जीने को मजबूर है

महाराष्ट्र: फडणवीस के खिलाफ याचिकाएं दाखिल करने वाले वकील के आवास पर ईडी का छापा

लॉकडाउन-2020: यही तो दिन थे, जब राजा ने अचानक कह दिया था— स्टैचू!

जब तक भारत समावेशी रास्ता नहीं अपनाएगा तब तक आर्थिक रिकवरी एक मिथक बनी रहेगी

25 मार्च, 2020 - लॉकडाउन फ़ाइल्स

ख़बरों के आगे पीछे: यूक्रेन में फँसे छात्रों से लेकर, तमिलनाडु में हुए विपक्ष के जमावड़े तक..

लॉकडाउन में लड़कियां हुई शिक्षा से दूर, 67% नहीं ले पाईं ऑनलाइन क्लास : रिपोर्ट

ग्रामीण संकट को देखते हुए भारतीय कॉरपोरेट का मनरेगा में भारी धन आवंटन का आह्वान 

शिक्षा बजट: डिजिटल डिवाइड से शिक्षा तक पहुँच, उसकी गुणवत्ता दूभर

यूपी: महामारी ने बुनकरों किया तबाह, छिने रोज़गार, सरकार से नहीं मिली कोई मदद! 


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 11,499 नए मामले, 255 मरीज़ों की मौत
    26 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.28 फ़ीसदी यानी 1 लाख 21 हज़ार 881 हो गयी है।
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, पांचवां चरण: अयोध्या से लेकर अमेठी तक, राम मंदिर पर हावी होगा बेरोज़गारी का मुद्दा?
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के चुनावों में अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट.... तीन-तीन धर्म नगरी शामिल हैं, जो हमेशा से चुनावों में भाजपा का बड़ा हथियार रही हैं, इसके बावजूद इस बार बेरोज़गारी और महंगाई भाजपा के लिए…
  • pak
    श्रिया सिंह
    पाकिस्तानी छात्रों का छात्र संगठन पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ जारी संघर्ष को सिंह प्रांत में मिली बड़ी जीत
    26 Feb 2022
    क़रीब 38 साल पहले जनरल ज़िया उल हक़ की सैन्य तानाशाही सरकार के दौरान छात्र संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब अगर सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल सिंध स्टूडेंट यूनियंस बिल 2019 पर हस्ताक्षर कर देते हैं…
  • human
    संदीपन तालुकदार
    सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री बनने से आसान हुई पलायन और वंशावली की खोज
    26 Feb 2022
    शोधकर्ताओं ने जेनेटिक्स का इस्तेमाल कर अब तक का सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री तैयार किया है। इसके बनने से पूर्वजों की जानकारी और अभी जो ज़िंदा हैं उनसे उनके संबंधों के बारे में जानकारी मिलना आसान हो गया है।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: उत्तर प्रदेश का आधे से ज़्यादा रास्ता तय, मणिपुर में भी वोट की जंग
    25 Feb 2022
    इस बार उत्तर ही नहीं पूर्वोत्तर में भी वोट की जंग है। उत्तर प्रदेश अपने चार चरण पूरे कर चुका है और 27 फरवरी को पांचवें चरण का वोट करेगा, जबकि पूर्वोत्तर का अहम राज्य मणिपुर पहले चरण के मतदान के लिए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License