NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
भारत
राजनीति
मूंछें रखने पर अहमदाबाद में दलित युवक को पीटा गया
2017 में भी मूंछें रखने पर दलितों की पिटाई की घटनाएं घटी थीं और इनके ख़िलाफ़ दलितों ने सोशल मीडिया पर अपनी मूंछें दिखाकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किए थे।
दमयन्ती धर
28 May 2021
Translated by महेश कुमार
मूंछें रखने पर अहमदाबाद में दलित युवक गई पिटाई
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

अहमदाबाद जिले के वीरमगाम तालुका के काकथल गांव में रहने वाले 22 वर्षीय दलित युवक सुरेश वाघेला को 23 मई की रात को खाना कहाते वक़्त अचानक एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह धामाभाई बोल रहा है और वह युवक वाघेला से जानना चाह रहा था कि उसने मुंछे क्यों रखी हैं। फोन बंद करने के चंद मिनटों में ही धमाभाई समेत नौ लोग युवक वाघेला के घर पहुंच गए और उस पर हमला कर दिया। 

“रात के लगभग 10 बज रहे थे और रात का खाना खाने के बाद माता-पिता भी सो रहे थे। सबसे पहले, मुझे धमाभाई का फोन आया जिसने मुझसे पूछा कि मैने मूंछ क्यों रखी हैं और इस जुर्रत के लिए उसने मुझे पीटने की धमकी दी। लेकिन मैंने फोन काट दिया और सो गया। कुछ ही मिनटों में दरवाजे पर दस्तक हुई, और पाया कि धमाभाई सहित नौ लोग डंडे और लोहे की छड़ें हाथ में लिए खड़े हुए हैं, ”सुरेश वाघेला ने बताया। “उन्होंने मौखिक रूप से मुझे जाति सूचक गालियां दी और फिर मुझे लाठी और डंडों से पीटने लगे। मुझे प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाया गया और फिर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, ”उन्होंने कहा, 

वाघेला ने कहा, "उन लोगों से मेरी कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उन्होंने मुझ पर सिर्फ मूंछ रखने के कारण हमला किया।"

अन्य आरोपों के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत छह नामजद और कई गुमनाम लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उल्लेखनीय बात यह है कि जिन आरोपियों की पहचान हुई उनमें धामाभाई ठाकोर, कौशिक वलैंड, अत्रिक ठाकोर, संजय ठाकोर, विजय ठाकोर और आनंद ठाकोर शामिल हैं, वे सभी काकथल गांव के निवासी हैं, जो ठाकोर समुदाय से संबधित हैं, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की श्रेणी में आते हैं और उन्हे दलितों की तुलना में सामाजिक पदानुक्रम में ऊंचा माना जाता है।

प्राथमिकी के अनुसार, युवक वाघेला के पिता ने दरवाजा खोला और वे बाहर जाने ही वाले थे कि युवक वाघेला बाहर आया और धामाभाई से बाहर जाकर मिले। युवक वाघेला ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने (आरोपियों) जातिवादी गालियां दीं और उस पर हमला कर दिया। वाघेला को बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी।

जीआईडीसी, सानंद में वोल्टास में काम करने वाले युवक वाघेला ने प्राथमिकी में कहा कि, हमले के बाद जब "मेरे परिवार के सदस्य रोने और चीखने लगे तो अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए थे और वे लोग (आरोपी) भाग गए।"

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मूंछों पर जातिवाद 

सितंबर 2017 में, इसी तरह की दो घटनाओं के बाद, जिसमें दलित युवकों को मूंछें रखने के लिए पीटा गया था, इसके खिलाफ पूरे गुजरात में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जहां दलितों ने #Jativadnavirodmaa (जातिवाद के खिलाफ विरोध), #Piyushbhainasamarthanmaa (पीयूषभाई के साथ एकजुटता में) और #samvidhannasamarthanmaa (संविधान के समर्थन में) जैसे हैशटैग के साथ मूंछें दिखाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की थी। 

इन घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत गांधीनगर के कलोल तालुका के लिम्बोदरा गांव से हुई थी, जहां दो दलित युवकों, पीयूष परमार और कुणाल महेरिया की पिटाई की गई थी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि गांव में केवल 100 दलित परिवार हैं, जबकि लगभग 2,000 घरों वाले गांव में दरबार (क्षत्रिय जाति) का वर्चस्व है।

25 सितंबर, 2017 को, 24 वर्षीय पीयूष परमार अपने चचेरे भाई के साथ जब गरबा (एक गुजराती नृत्य उत्सव) करके लौट रहा था, तो तब उनका सामना दरबार समुदाय के चार लोगों से हो गया। उन पुरुषों ने मूंछें रखने पर परमार और उसके चचेरे भाई को जातिवादी गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की।

बाद में लिंबोदरा गांव के सभी चार दरबार पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

घटना के चार दिन बाद 29 सितंबर को लिंबोदरा में मूंछ रखने पर क्रुणाल महेरिया की पिटाई की गई थी। 30 वर्षीय कानून के छात्र महेरिया एक दोस्त से मिलने जा रहा था, रास्ते में दरबार समुदाय के लोगों ने उसे गालियां दीं और उसकी पिटाई की। गंभीर रूप से घायल महेरिया को गांधीनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

महेरिया ने घटना के बाद मीडिया को बताया कि, "उन्होंने मुझे पुलिस के डंडों से पीटा और कहते रहे कि मैंने मूंछें क्यों रखी, और क्या तुम दरबार बनने की हिम्मत कर रहे हो।" 

मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी की पहचान चार दिन पहले पीयूष परमार पर हमला करने वाले एक व्यक्ति के रिश्तेदार के रूप में हुई थी।

गौरतलब है कि यह गुजरात के किसी एक गांव की कहानी नहीं है। ग्रामीण गुजरात लंबे समय से जातिगत भेदभाव की ऐसी कई घटनाओं का गवाह रहा है।

गुजरात में जाति आधारित अत्याचार का इतिहास

गुजरात के कई गांवों में, दलितों को गांवों की उच्च जातियों के समुदाय द्वारा तय नियमों का पालन करना पड़ता है, जैसे कि नए कपड़े नहीं पहनना, मूंछें नहीं रखना, शादी के दिन घोड़े पर नहीं चढ़ना, गांव के नाई से दाढ़ी नहीं बनवाना, ऊंची जातियों के कुएं या ट्यूबवेल से पानी नहीं लेना और दलितों के लिए बने अलग श्मशान घाट का इस्तेमाल करना।

गौरतलब बात है कि गुजरात में दलितों के साथ काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन नवसर्जन ट्रस्ट ने 2007 से 2010 के बीच 14 जिलों के 1,489 गांवों का एक सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण में पाया गया कि अस्पृश्यता के 98 तरह के रूप मौजूद हैं जिन्हे अभी भी दलितों के खिलाफ उच्च जाति के लोग इस्तेमाल करते हैं, जबकि 99 प्रकार की अस्पृश्यता दलितों की 32 उप-जातियों में भी प्रचलित है।

सात साल बाद, 15 अगस्त, 2017 को, जब नवसर्जन ट्रस्ट के प्रमुख मार्टिन मैकवान ने अस्पृश्यता के खिलाफ अभियान फिर से शुरू किया, तो एनजीओ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को 125 फीट/ 83.3 फीट का हाथ से बुना हुआ एक राष्ट्रीय ध्वज पेश किया था। एक संवैधानिक प्रतीक के रूप में और उनसे दलितों पर होने वाले जातिगत अत्याचार और अस्पृश्यता के खिलाफ कदम उठाने की मांग की गई थी। हालांकि, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राष्ट्रीय ध्वज लेने से इनकार कर दिया। इसके बजाय, गांधीनगर के तत्कालीन कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज लिया, और ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री से वर्ष 2047 तक कम से कम एक गांव को अस्पृश्यता मुक्त घोषित करने की अपील की गई थी। 

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।

Dalit Youth Thrashed in Ahmedabad for Sporting Moustache

dalit atrocity
SC ST Prevention of Atrocities Act
untouchability
Casteism
Gujarat

Related Stories

विचारों की लड़ाई: पीतल से बना अंबेडकर सिक्का बनाम लोहे से बना स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी

दलितों में वे भी शामिल हैं जो जाति के बावजूद असमानता का विरोध करते हैं : मार्टिन मैकवान

गुजरात: मेहसाणा कोर्ट ने विधायक जिग्नेश मेवानी और 11 अन्य लोगों को 2017 में ग़ैर-क़ानूनी सभा करने का दोषी ठहराया

जाति के सवाल पर भगत सिंह के विचार

मध्य प्रदेश : धमकियों के बावजूद बारात में घोड़ी पर आए दलित दूल्हे

आज़ाद भारत में मनु के द्रोणाचार्य

उत्तराखंड: 'अपने हक़ की' लड़ाई अंजाम तक पहुंचाने को तैयार हैं दलित भोजन माता सुनीता देवी

हरियाणा: आज़ादी के 75 साल बाद भी दलितों को नलों से पानी भरने की अनुमति नहीं

महर्षि वाल्मीकि जयंती के बहाने स्वच्छकार समाज को धर्मांध बनाए रखने की साज़िश!

Hate watch: बीजेपी नेता ने डॉ. उदित राज के बारे में जातिवादी, दलित विरोधी पोस्ट किए


बाकी खबरें

  • ROAD
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड: बारिश से भारी संख्या में सड़कों और पुलों का बहना किसका संकेत?
    31 Aug 2021
    उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों के अधिकांश मुख्य मार्गों पर लैंडस्लाइड की घटनायें हुई हैं, जिससे भारी संख्या में सड़कें बंद हैं, इसके अलावा ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कें भी बड़ी संख्या में बंद हैं। …
  • DR JUSTICE D.Y. CHANDRACHUD
    डॉ. न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
    "सत्ता से सच बोलना: नागरिक और क़ानून ": डॉ. न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ का न्यायमूर्ति एम.सी. छागला स्मृति व्याख्यान में दिया गया संपूर्ण व्याख्यान  
    31 Aug 2021
    मैं इस बात से इन्कार नहीं करूंगा कि हमारे सामने चुनौती कठिन है और इसके लिए हम सभी की तरफ़ से निरंतर कोशिश करने की ज़रूरत है।
  •  मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों में जनभागीदारी के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्ता में सीधा भर्ती अभियान!
    सत्यम श्रीवास्तव
    मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों में जनभागीदारी के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्ता में सीधा भर्ती अभियान!
    31 Aug 2021
    कभी शांत प्रदेश कहा जाने वाला मध्य प्रदेश इन दिनों सांप्रदायिकता की प्रयोगशाला बन रहा है उसमें स्थानीय निकायों में अपने कार्यकर्ताओं को शामिल करने से उन तत्वों को न केवल सत्ता का खुला संरक्षण मिलने…
  • thiland
    पीपल्स डिस्पैच
    विरोध तेज़ होने पर थाईलैंड सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव
    31 Aug 2021
    भ्रष्टाचार और महामारी के कुप्रबंधन के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा और उनके मंत्रिमंडल के पांच अन्य सदस्यों को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा रहा है।
  • yaman
    पीपल्स डिस्पैच
    यमन में सऊदी हमले के पीड़ित परिवारों के लोगों का आईसीसी से युद्ध अपराधों की जांच का आग्रह
    31 Aug 2021
    सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन में कुछ देश आईसीसी के रोम अधिनियम के हस्ताक्षरकर्ता हैं। ये अधिनियम कई मानवाधिकारों के उल्लंघन और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों को आईसीसी के अधिकार क्षेत्र के अधीन लाता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License