NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सियासत: दानिश अंसारी के बहाने...
बीजेपी ने कभी मुस्लिम जनसंख्या के हिसाब से उसे नुमाइंदगी देने या उनके संपूर्ण विकास के लिए काम नहीं किया। बस पिक एण्ड चूज के आधार पर कुछ मुसलमान जो मुसलमानों के ही ख़िलाफ़ खुल कर खड़े हो सकें बस उनको ही जगह दी गई।
नाइश हसन
29 Mar 2022
 Danish Ansari
दानिश अंसारी। यूपी में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में एक मुस्लिम चेहरे के तौर पर दानिश अंसारी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। फोटो साभार

एक तरफ सब का साथ और सब का विकास जैसा नारा है और दूसरी तरफ मुसलमानों के साथ बीजेपी का रवैया ये है कि उसे हाशिए पर ढकेल देने की कवायद जारी है। अब तो मालूम ये पड़ता है कि आंखों की शर्म भी गोया खत्म होती जा रही है। ये सिलसिला 2014 से ही जारी है। हर वो कोशिश जो इस बात को पुख्ता करे कि मुस्लिम कौम को हाशिए पर लाया जा सके, वो ऐसे एक न एक प्यादे अपने पास रखते हैं।

याद कीजिए बीजेपी ने आते ही बोहरा गुजराती मुसलमानों के धर्मगुरू सय्यदना को अपने साथ लिया। सय्यदना की बोहरा औरतों पर सख्ती और खतना प्रथा के खिलाफ मोदी जी बोहरा महिलाओं के साथ कभी खड़े नही हुए, पर सय्यदना की महफिलों में अगुवाई करते रहे। बोहरा समुदाय एक बहुत छोटा समुदाय है, जिसकी कुल आबादी देश में 15 लाख से भी कम है। यह समुदाय आम सुन्नी मुसलमानों को अपने साथ कभी भी एसोसिएट नही करता। उनके और बहुसंख्यक सुन्नी समुदाय के नामों में जरूर समानता है जिससे नजर तो यही आता है कि ये भी मुसलमान हैं, और हैं भी इसमें कोई शक नहीं, परंतु उनके धार्मिक और सांस्कृतिक फर्क इतने है कि बहुसंख्यक मुसलमानों के तमाम मुद्दे चाहे वह शिक्षा, रोजगार, गरीबी, बाबरी मस्जिद का ढहाया जाना, तीन तलाक, वह खुद को उससे जोड़ कर नहीं देखते, वह खुले तौर पर मोदी के सपोर्टर भी हैं। काफी अमीर और काफी बंद समुदाय जहां उनके समुदाय के रूल ही चलते हैं।

उसके बाद बारी आती है शिया मुसलमानों की। वहां भी सुन्नी मुसलमानों से अच्छा खासा अलगाव है। बड़ी संख्या में शिया मुस्लिम बीजेपी का ही वोटर रहा है। कल्बे जव्वाद जैसे धर्मगुरू तो बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील तक जारी कर चुके है। उन्हें साथ लिया गया। शिया भी एक छोटा उप-समुदाय है। कुल मुस्लिम जनसंख्या का मात्र दो प्रतिशत है शिया। मोहसिन रजा का इस्तेमाल कर उनसे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बयानबाजी कराई गई। हज हाउस तक को भगवा पुतवाकर मोहसिन भगवा के बारे में शान से बातें करते और मुसलमानों को उनके जाहिल होने पर कोसते रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने उनसे किनारा कर लिया। हालांकि इस बार के उत्तर प्रदेश चुनाव में ऐसा हुआ कि शिया समुदाय का एक बड़ा हिस्सा बीजेपी के समर्थन में नहीं आया।

अब एक और दांव यूपी में दानिश अंसारी को मंत्री बनाकर चला गया। दानिश सुन्नी पसमांदा समुदाय से आते हैं। दानिश किसी सदन विधानसभा या विधाान परिषद के सदस्य नहीं है। उन्हें टिकट नहीं दिया गया है, वह एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे हैं। उन्हें मंत्री बनाना न तो सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय की नुमाइंदगी है, और न ही नेक मंशा। बिना जनाधार के मात्र टोकेन के तौर पर एक मुसलमान को मंत्री बना देना, लेकिन टिकट कभी न देना। यह किसी समुदाय को लोकतंत्र में मजबूत बनाना कतई नहीं है।

पसमांदा मुसलमान जो अपने आप को अशराफ या तथाकथित उच्च जाति के मुसलमान से अलग मानता है, कुछ पसमांदा तो अशराफों पर खासे हमलावर रहते हैं, हालांकि मुस्लिम जाति व्यवस्था हिंदू जैसी सख्त छुआछूत आधारित नहीं है। ऐसे में दानिश सोची-समझी रणनीति के तहत लाए गए हैं, जिससे उनके जरिए मुसलमानों के बीच जातिगत टकराव बना रहे। और वह अपनी ही कौम के खिलाफ वक्तन-फवक्तन आग उगलते रहें। जात की तक्सीम को और गहरा बनाते रहें।

कुछ ऐसे प्यादे हमेशा बैठा कर रखना जो मुस्लिम समुदाय द्वारा उठाए गए सवालों को या तो खारिज करता रहे, या उन्हीं के द्वारा मुसलमानों को अपशब्द बोलता रहे।

इसी मकसद को पूरा करने के लिए पहले भी कुछ और लोग बीजेपी द्वारा लाए गए। जिनमें आरिफ मोहम्मद खान का नाम प्रमुख है। आज हर मसले पर उनका प्रयोग मुसलमानों के खिलाफ किया जा रहा है। हालिया हिजाब मामला उसका ताजा उदाहरण है। कायनात काजी, यासिर जीलानी, और दो पराने नेता मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन का भी प्रयोग इसी प्रकार किया गया। बीजेपी ने कभी मुस्लिम जनसंख्या के हिसाब से उसे नुमाइंदगी देने या उनके संपूर्ण विकास के लिए काम नहीं किया। बस पिक एण्ड चूज के आधार पर कुछ मुसलमान जो मुसलमानों के ही खिलाफ खुल कर खड़े हो सकें बस उनको ही जगह दी गई। इसी मंशा से कुछ मुस्लिम महिलाएं भी बीजेपी में लाई गईं थी। जब उनका इस्तेमाल हो चुका तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दानिश का प्रयोग भी इसी प्रकार होगा, इस संभावना से कोई इनकार नहीं कर सकता।

मुस्लिम समुदाय के भीतर जितनी तोड़-फोड़ होगी वह बीजेपी के लिए मुफीद साबित होगी। जात के मसले जो हिंदू समुदाय में आज तक न सुलझ सके, मुस्लिम समुदाय को उन मसलों पर और उल्झाने की तैयारी में है बीजेपी।

मुसलमान कौम की मुखालफत किसी रूप में बरकरार रहे, सरकार की ऐसी कोशिश किसी लोकतांत्रिक देश में सबसे ब़ड़े अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ साजिश सरीखा ही है।

(लेखिका एक सामाजिक कार्यकर्ता और रिसर्च स्कॉलर हैं।)

UttarPradesh
Danish Ansari
Yogi Adityanath
yogi government
Yogi Cabinet
BJP
Muslims
BJP-RSS

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • JNU
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में एक व्यक्ति गिरफ़्तार, GSCASH बहाली की मांग
    24 Jan 2022
    जेएनयू की पीएचडी छात्रा के साथ विश्वविद्यालय परिसर में छेड़छाड़ की घटना घटी थी जिसने जेएनयू प्रशासन और दिल्ली की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। घटना के 100 से अधिक घंटे के बाद रविवार को 27…
  • slaughter house
    सौरभ शर्मा
    अवैध बूचड़खानों पर योगी सरकार के प्रतिबंध से ख़त्म हुई बहराइच के मीट व्यापारियों की आजीविका 
    24 Jan 2022
    साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगा दिया, जिससे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मांस के कारोबार में शामिल हजारों लोगों के जीवन और उनकी आजीविका पर काफी बुरा असर पड़ा…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3 लाख से ज़्यादा नए मामले, 439 मरीज़ों की मौत
    24 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.69 फ़ीसदी यानी 22 लाख 49 हज़ार 335 हो गयी है।
  • hum bharat ke log
    शंभूनाथ शुक्ल
    हम भारत के लोग: झूठी आज़ादी का गणतंत्र!
    24 Jan 2022
    दरअसल सरकारें ग़रीब आदमी की बजाय पूंजीपतियों के हाथ में खेलती हैं इसलिए ग़रीबों का हक़ मारकर उनका पैसा अमीरों, दलालों, सत्तासीन वर्गों के पास चला जाता है। जब तक इस पर अंकुश नहीं लगेगा तब तक यह आज़ादी…
  • sulli deals
    प्रबीर पुरकायस्थ
    सुल्ली डील्स और बुल्ली बाई: एप्स बने नफ़रत के नए हथियार
    23 Jan 2022
    यह हमला, ऑनलाइन दुव्र्यवहार को हथियार बनाने वाला हमला है, जो अपने निशाने पर आने वाले अल्पसंख्यकों–धार्मिक अल्पसंख्यकों, उत्पीडि़त जातियों तथा महिलाओं–के खिलाफ अपने झूठ के प्रचार को बहुगणित करने के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License