NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
थाईलैंड : आपातकाल की घोषणा को चुनौती देते हुए प्रदर्शनकारियों ने बड़ी रैलियां आयोजित की
गुरुवार को घोषित किए गए आधिकारिक प्रतिबंध के बावजूद हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी के केंद्र में स्थित डेमोक्रेसी मोनूमेंट के पास इकट्ठा होना जारी रखा।
पीपल्स डिस्पैच
16 Oct 2020
थाईलैंडः

बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगाते हुए सरकार द्वारा आपातकाल की घोषणा के बावजूद हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने थाईलैंट की राजधानी बैंकॉक में डेमोक्रेसी मोनूमेंट के पास जमा रहे और ब्लॉक करना जारी रखा।और इसके साथ ही गुरुवार 15 अक्टूबर को पूरे शहर में अन्य प्रदर्शनों और रैलियों का आयोजन किया।

मोनूमेंट के पास एक सुनियोजित प्रदर्शन से पूर्व मंगलवार 13 अक्टूबर को 21 प्रदर्शनकारियों की गिरफ़्तारी के बाद से देश में राजशाही के ख़िलाफ़ विरोध तेज़ हो गया है। सुनियोजित सभा की तैयारी के लिए इन एक्टिविस्टों को उक्त कार्यक्रमों से पूर्व गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ़्तार किए गए 21 लोगों में से केवल एक को नाबालिग होने के चलते ज़मानत मिली है जबकि अन्य 19 लोगों को ज़मानत देने से इनकार कर दिया गया और छह दिनों के लिए म्यूनिसिपल कोर्ट ने हिरासत में लिया। एक पूर्व छात्र कार्यकर्ता और लंबे समय से राजशाही के आलोचक रहे जाटुपट "पाइ दाओ दिन" बुनपट्टाररकसा को बैंकॉक आपराधिक अदालत में ले जाया गया। अदालत ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए पाई दाओ दीन के आयोजन को "देशद्रोह" बताया और उन्हें ज़मानत देने से इनकार कर दिया।

सीमा पर नियंत्रण और उग्रवादियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अर्धसैनिक बल बॉर्डर पेट्रोल पुलिस (बीपीपी) द्वारा शेष सभी 20 बंदियों को हिरासत में रखा जा रहा है।

रिपोर्टों के अनुसार इस गिरफ्तारी के बाद प्रतिभागियों की संख्या दस हजार से अधिक हो गई और सैकड़ों  प्रदर्शनकारी पुलिस मुख्यालय के बाहर रात भर डटे रहे।

बुधवार की सुबह सैकड़ों लोग डेमोक्रेसी मोनूमेंट के पास जमा होने लगे। बुधवार का निर्धारित प्रदर्शन भी दोपहर में मोनूमेंट के पास से गुजरने के लिए निर्धारित रॉयल मोटरकेड को लेकर होना था। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि इस रॉयल मोटरकेड के ख़िलाफ़ प्रदर्शनकारियों द्वारा अवज्ञा की प्रतिक्रिया में ये आपातकाल लगाई गई। प्रदर्शनकारियों को तीन-अंगुली के निशान (हंगर गेम्स फिल्म फ्रैंचाइज़ से प्रेरित) के साथ देखा गया और मोटरकेड के पास जुंटा-विरोधी नारे लगाए। इस मोटरकेड में रानी थी।

सरकार-विरोधी ये प्रदर्शन देश के सबसे बड़े कानूनों के खिलाफ एक छात्र के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के रूप में शुरू हुआ जो पूरे राजधानी बैंकॉक में भाग लेने वाले हज़ारों लोगों का गवाह बना। राजधानी के निकट थम्मसैट विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर यह आंदोलन प्रयुत चान-ओ-चा की सरकार के नेतृत्व में सत्तासीन राजा और नागरिक-सैन्य जुंटा के ख़िलाफ़ एक आंदोलन में बदल गया है।

Thailand
protests in thailand
public protest in thailand
state emergency in thailand
protest despite emergency

Related Stories

शीर्ष कोर्ट के फ़ैसले से ख़तरे में आए थाईलैंड के लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन

थाईलैंड : प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 9 नाबालिगों सहित दर्जनों गिरफ़्तार

थाईलैंडः प्रयुत के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद राजधानी में "कार रैली" और प्रदर्शन

थाईलैंडः पुलिस की कार्रवाई के बावजूद "कार" रैली में हज़ारों लोग शामिल हुए

थाईलैंड : बेहतर कोविड राहत की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई

थाईलैंड के नए संविधान संशोधन विधेयक को व्यापक जनसमर्थन

राजशाही के अपमान के आरोपी तीन थाईलैंड के एक्टिविस्ट ज़मानत पर रिहा

बैंकाक में भूख हड़ताल कर रहे बंदियों की रिहाई की मांग करते हुए सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

क्या भारत भी कुछ सीखेगा: मास्क नहीं पहनने पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री पर जुर्माना

थाईलैंडः प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई में दर्जनों लोग घायल और कई लोग हिरासत में


बाकी खबरें

  • general strike
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों है 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल?
    27 Mar 2022
    भारत के औद्योगिक श्रमिक, कर्मचारी, किसान और खेतिहर मज़दूर ‘लोग बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ 28-29 मार्च 2022 को दो दिवसीय आम हड़ताल करेंगे। इसका मतलब यह है कि न सिर्फ देश के विशाल विनिर्माण क्षेत्र…
  • Bhagat Singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    शहीद भगत सिंह के इतिहास पर एस. इरफ़ान हबीब
    27 Mar 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस एपिसोड में नीलांजन ने बात की है इतिहासकार एस. इरफ़ान हबीब से भगत सिंह के इतिहास पर।
  • Raghav Chadha
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब में राघव चड्ढा की भूमिका से लेकर सोनिया गांधी की चुनौतियों तक..
    27 Mar 2022
    हर हफ़्ते की प्रमुख ख़बरों को लेकर एकबार फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन…
  • jaunpur violence against dalits
    विजय विनीत
    उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप
    27 Mar 2022
    आरोप है कि बदलापुर थाने में औरतों और बच्चियों को पीटने से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए। पहले उनके कपड़े उतरवाए गए और फिर बेरहमी से पीटा गया। औरतों और लड़कियों ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि वे…
  • सोनिया यादव
    अपने ही देश में नस्लभेद अपनों को पराया बना देता है!
    27 Mar 2022
    भारत का संविधान सभी को धर्म, जाति, भाषा, वेशभूषा से परे बिना किसी भेदभाव के एक समान होने की बात करता है, लेकिन नस्लीय भेद इस अनेकता में एकता की भावना को कलंकित करता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License