NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
दिल्ली : लॉकडाउन में वेतन में हुई देरी से 20 हज़ार गेस्ट टीचर परेशान!
कोरोना संकट को देखते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने 20 मार्च को साफ़ किया था कि सभी गेस्ट टीचर और दिल्ली सरकार के अन्य अस्थायी कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा, लेकिन अभी तक शिक्षकों को उनका वेतन नहीं मिला है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Apr 2020
 गेस्ट टीचर
फाइल फोटो

दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन के दौर में भी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले हज़ारों शिक्षकों को वेतन नहीं मिला हैं। अप्रैल के 10  दिन बीत जाने के बाद भी मार्च का वेतन नहीं दिया गया, जिसके चलते शिक्षकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली में लगभग 20 हज़ार गेस्ट टीचर्स हैं। जो दिल्ली के एक हज़ार सरकारी स्कूलों में पढ़ाते है। इन टीचर्स को कोई निश्चित मासिक वेतन नहीं दिया जाता है, बल्कि इन्हें दिहाड़ी मज़दूर की तरह प्रतिदिन के आधार पर वेतन दिया जाता है। इनका वेतन इस बात पर निर्भर करता है कि कितने दिन स्कूल खुला और ये शिक्षक कितने दिन पढ़ाने गए।

सामान्य तौर पर इन शिक्षकों को एक महीने 20 से 22 दिनों का ही वेतन मिल पाता है। इसके अलावा इन्हें सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त छुट्टिया का भी कोई भुगतान नहीं किया जाता है।

वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव में किये गए लॉकडाउन के कारण दिल्ली के सभी स्कूलों में 19 मार्च से ही शिक्षकों की छुट्टी कर दी गई। यानी इन शिक्षकों ने केवल 19 मार्च तक ही काम किया था लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने 20 मार्च को साफ किया था कि सभी गेस्ट टीचर्स और बाकी दिल्ली सरकार के अस्थायी कर्मचारियों को भी वेतन दिया जाएगा जो इस लॉकडाउन के कारण काम पर नहीं आ रहे हैं। लेकिन अभी तक शिक्षकों को उनका वेतन नहीं मिला है और कई ऐसे शिक्षक ऐसे भी हैं जिन्हें जनवरी और फरवरी का भी वेतन नहीं मिला हैं। जिसके कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

ऐसे ही एक गेस्ट टीचर है इशरत जो बीते कई सालो से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रही हैं। उन्होंने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए बतया कि "उन्हें पिछले जनवरी से ही कोई वेतन नहीं मिला है। इसके लिए स्कूल प्रशासन कई तरह के बहाने बनाकर हमारी सैलरी नहीं दे रहा है। कभी कहता है कि बजट नहीं है। बजट आएगा तो सैलरी दे दी जाएगी।"

आगे वो गुस्से में सवाल करती है कि सिर्फ हम गेस्ट टीचरों के लिए बजट नहीं होता है बाकी स्थायी शिक्षकों की सैलरी तो समय पे आ जाती है। जबकि हम किसी भी स्थायी शिक्षक से कम काम नहीं करते बल्कि हम उनसे अधिक ही काम करते हैं। इसके बाद भी हमारी सैलरी समय पर नहीं दी जाती है,जो कि पहले से ही इतनी कम है कि उसमें घर चलाना बहुत मुश्किल है।"

दिल्ली जैसे शहर में कई महीनों तक बिना वेतन के गुजरा करना कितना मुश्किल है। ऐसे में इन शिक्षकों की परेशानी और गुस्सा सहज ही समझा जा सकता है। इशरत की तरह दिल्ली में कई शिक्षक हैं जिन्हें कई माह का वेतन नहीं मिला हैं। दिल्ली में इन गेस्ट टीचर्स के लिए लेट वेतन मिलना, कई-कई स्कूलों में कई महीनों तक वेतन न मिलना यह सब अब बहुत सामान्य हो गया है। परन्तु इस लॉकडाउन में वेतन में देरी से यह शिक्षक बहुत ही परेशान हैं।

2012 से दिल्ली के स्कूलों में गेस्ट टीचर के तौर पढ़ाने वाले और शिक्षकों की मांग को लेकर लगातर आंदोलनों का हिस्सा रहे संजय जोशी ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि "हम शिक्षकों की आय का एक ही स्रोत है, वो है सरकारी वेतन, वो भी इतना मामूली जिसमें बड़ी मुश्किल से दिल्ली जैसे शहर में गुजर बसर हो सके। अगर वो भी हमें समय से न मिले तो आप खुद सोचिए की हमारे लिए कितना मुश्किल है।”
आगे उन्होंने कहा कि "सामान्य स्थिति में तो चलो किसी से उधार लेकर भी काम चला लेते हैं, लेकिन इस लॉकडाउन में गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कई टीचर के परिवार गांव या दूसरे शहर में रहते हैं, उन्हें उनके लिए भी पैसे भेजने होते हैं, लेकिन इस संकट में कोई भी अपने परिवार की मदद नहीं कर पा रहा है क्योंकि उन्हें खुद ही वेतन नहीं मिला हैं।"

अश्वनी भी दिल्ली में ही गेस्ट टीचर हैं, उन्होंने कहा "जब प्रधानमंत्री ने 24 मार्च को कहा कि आज रात 12 बजे से सब बंद हो रहा है, उसके बाद सभी लोग अपने घरों में सामान स्टॉक करने के लिए दुकानों की तरफ़ भागे, लेकिन हमारे पास मूलभुत ज़रूरी सामान भी खरीद के लाने के लिए पैसे नहीं थे। जो कुछ बचा था अब वो भी ख़त्म हो गया है, अगर जल्द ही वेतन नहीं दिया गया तो हमारे समाने रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।"

गेस्ट टीचर्स की वेतन समय पर न मिल पाने के आलावा भी कई तरह की समस्याएं हैं, जिनपर सरकार कभी ध्यान नहीं देती है। इसको लेकर ये शिक्षक कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं।  

वरिष्ठ वकील अशोक अग्रवाल ने भी गेस्ट टीचर्स को वेतन न दिये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण कहा और दिल्ली सरकार से जल्द ही इन शिक्षकों को वेतन देने के लिए कहा।

सरकार के अधिकारियों का कहना है कि गेस्ट टीचर्स के वेतन के लिए बजट जारी कर दिया गया है और उन्हें जल्द ही वेतन दे दिया जाएगा। इस पर शिक्षकों ने कहा अगर आज हमारा बजट जारी हुआ है तो वेतन मिलने में पांच से सात दिन लग जाएंगे। 

Coronavirus
Lockdown
guest teacher
Delhi Guest Teacher
Arvind Kejriwal
economic crises
AAP
school teachers
Delhi school
BJP
MANISH SISODIA

Related Stories

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !

कर्नाटक: स्कूली किताबों में जोड़ा गया हेडगेवार का भाषण, भाजपा पर लगा शिक्षा के भगवाकरण का आरोप

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

ओडिशा: अयोग्य शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित होंगे शिक्षक

उत्तराखंड : ज़रूरी सुविधाओं के अभाव में बंद होते सरकारी स्कूल, RTE क़ानून की आड़ में निजी स्कूलों का बढ़ता कारोबार 

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात

ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इंस्टीट्यूट (AII) के 13 अध्येताओं ने मोदी सरकार पर हस्तक्षेप का इल्ज़ाम लगाते हुए इस्तीफा दिया

नई शिक्षा नीति ‘वर्ण व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करती है' 

लॉकडाउन में लड़कियां हुई शिक्षा से दूर, 67% नहीं ले पाईं ऑनलाइन क्लास : रिपोर्ट


बाकी खबरें

  • सुप्रीम कोर्ट
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    खोरी गांव विस्थापन: सुप्रीम कोर्ट ने तोड़-फोड़ पर नहीं लगाई रोक; पुनर्वास योजना में दी राहत
    24 Jul 2021
    खोरी गांव के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। खोरी निवासियों को विस्थापन पर स्टे तो नहीं मिला किंतु मजदूर आवास संघर्ष समिति की ओर से दायर याचिका पर मिली पुनर्वास योजना में राहत दी…
  • महामारी के बीच नयी उम्मीदों के साथ टोक्यो ओलंपिक की रंगारंग शुरुआत
    भाषा
    महामारी के बीच नयी उम्मीदों के साथ टोक्यो ओलंपिक की रंगारंग शुरुआत
    24 Jul 2021
    दर्शकों के बिना आयोजित किये जा रहे ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह में भी भावनाओं का ज्वार उमड़ता दिखा। लेकिन जब उदघाटन समारोह चल रहा था उस समय भी स्टेडियम के बाहर प्रदर्शनकारी ओलंपिक आयोजन के खिलाफ…
  • बधाई: मीराबाई चानू ने ओलंपिक में रजत पदक जीता
    भाषा
    बधाई: मीराबाई चानू ने ओलंपिक में रजत पदक जीता
    24 Jul 2021
    चानू ने भारत के भारोत्तोलन पदक के 21 साल के इंतजार को खत्म करते हुए महिलाओं के 49 किलोवर्ग में 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) वजन उठाकर दूसरा स्थान पाया। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी के 2000 सिडनी…
  • आर्थिक सुधारः स्कैम, मंदी और राष्ट्रवाद के सहारे
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    आर्थिक सुधारः स्कैम, मंदी और राष्ट्रवाद के सहारे
    24 Jul 2021
    कुल मिलाकर आर्थिक सुधार न सिर्फ सैद्धांतिक तौर पर विफल रहा है बल्कि व्यावहारिक तौर पर भी उसकी भयानक त्रासदी प्रकट हुई है।
  • कैसा रहा 1991 के मशहूर आर्थिक सुधार के बाद अब तक का सफ़र
    अजय कुमार
    कैसा रहा 1991 के मशहूर आर्थिक सुधार के बाद अब तक का सफ़र
    24 Jul 2021
    आकार के लिहाज से साल 1990 में दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था का स्थान 12वां था। साल 2020 में यह बढ़कर छठवें स्थान पर पहुंच गया। लेकिन जब प्रति व्यक्ति आय के आधार पर देखा जाए तो भारत की अर्थव्यवस्था…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License