NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
दिल्ली: गंगाराम अस्पताल में 24 घंटे में 25 कोरोना मरीज़ों की मौत
सूत्रों ने बताया कि घटना के पीछे संभावित वजह ‘‘ऑक्सीजन की कमी’’ हो सकती है।
भाषा
23 Apr 2021
दिल्ली: गंगाराम अस्पताल में 24 घंटे में 25 कोरोना मरीज़ों की मौत

नयी दिल्ली: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पिछले 24 घंटे में गंभीर रूप से बीमार 25 कोविड मरीजों की मौत हो गयी और 60 ऐसे और मरीजों की जान भी खतरे में है। राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की कमी को लेकर गंभीर संकट की स्थिति पैदा होने के बीच अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

सूत्रों ने बताया कि घटना के पीछे संभावित वजह ‘‘ऑक्सीजन की कमी’’ हो सकती है।

केंद्र सरकार के एक सूत्र ने बताया कि सर गंगाराम अस्पताल (एसजीआरएच) में ‘‘ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडार है और एक ऑक्सीजन का एक टैंकर अस्पताल पहुंचा है जो भंडार क्षमता को पूरा करेगा।’’

सर गंगाराम अस्पताल (एसजीआरएच) के एक अधिकारी ने बताया कि टैंकर सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर पहुंचा। यह खेप करीब पांच घंटे और चलेगी जो ऑक्सीजन की खपत पर निर्भर करता है।

एसजीआरएच के चेयरमैन डॉ डी एस राणा ने कहा, ‘‘हमें सिर्फ निर्बाध और समय पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जरूरत है।’’

मध्य दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में 500 से ज्यादा संक्रमित मरीज भर्ती हैं और इनमे से 150 मरीज ‘हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट’ पर हैं।

अस्पताल में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘वेंटिलेटर और बीआईपीएपी मशीनें भी प्रभावी रूप से काम नहीं कर रही हैं। गंभीर रूप से बीमार अन्य 60 मरीजों की जान भी खतरे में हैं और गंभीर संकट की आशंका है।’’

अधिकारी के अनुसार अस्पताल के आईसीयू और आपात-चिकित्सा विभाग में गैर-मशीनी तरीके से वेंटिलेशन बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात सरकार को आपात संदेश भेजकर कहा था कि स्वास्थ्य केंद्र में केवल पांच घंटे के लिए ऑक्सीजन बची है और तुरंत इसकी आपूर्ति का अनुरोध किया था।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘रात आठ बजे तक मौजूद ऑक्सीजन का भंडार पांच घंटे और चलता जो रात एक बजे तक चल सकता था।

अस्पताल को रात में साढ़े 12 बजे के करीब कुछ ऑक्सीजन की आपूर्ति की गयी।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘दो टन ऑक्सीजन ले कर आ रहा एक टैंकर आंबेडकर अस्पताल के पास फंस गया।’’

पिछले चार दिनों में शहर के कई निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। कुछ अस्पतालों ने दिल्ली सरकार से मरीजों को दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों में भी भेजने का अनुरोध किया।

एक सरकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कुछ अस्पतालों ने अल्प समय के लिए इंतजाम कर लिए हैं लेकिन संकट का समाधान होता नहीं दिख रहा।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन को एक पत्र में कहा था कि बृहस्पतिवार शाम तक छह निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन का भंडार खत्म हो जाएगा।

एक सरकारी डॉक्टर ने कहा कि ऑक्सीजन के गंभीर संकट के कारण दिल्ली के अस्पताल और मरीजों को भर्ती करने से बच रहे हैं।

COVID-19
Coronavirus
Sir Ganga Ram Hospital

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • BJP
    भाषा
    आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में भाजपा उम्मीदवार के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
    24 Jan 2022
    एक वीडियो क्लिप में गुज्जर चौरावाला गांव के लोगों से उन्हें समर्थन देने की अपील करते दिख रहे हैं। गुज्जर वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि भाजपा हिंदुओं की और विपक्षी समाजवादी पार्टी मुस्लिम पार्टी…
  • BA.2
    भाषा
    मध्यप्रदेश में ओमीक्रोन के ‘बीए.2’ उप-वंश की दस्तक, इंदौर में 21 मामले मिले
    24 Jan 2022
    ओमीक्रोन स्वरूप के "बीए.2" उप-वंश के 21 मामलों में से छह मरीजों के फेफड़ों पर एक प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक असर देखने को मिला है।
  • video van
    भाषा
    विधानसभा चुनाव: वीडियो वैन के इस्तेमाल पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश जारी
    24 Jan 2022
    निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि वीडियो वैन किसी भी प्रचार स्थल पर 30 मिनट से अधिक समय तक नहीं रुके, यह सुनिश्चित करना संबंधित राजनीतिक दल की जिम्मेदारी होगी।
  • PUNJAB
    शिव इंदर सिंह
    पंजाब में नेताओं का दल-बदली अभियान जारी, आप, अकाली, भाजपा, कांग्रेस सबके नेता हुए इधर-उधर
    24 Jan 2022
    पंजाब विधान सभा के इस चुनाव में 100 के करीब ऐसे उम्मीदवार मैदान में हैं जिनको दल-बदली के बाद टिकट दी गई है। जिन नेताओं को अपनी पुरानी पार्टी में टिकट नहीं मिली उन्हें नई पार्टी में जाते ही टिकट मिल…
  • yogi
    ज़ाकिर अली त्यागी
    योगी सरकार के दावे की पड़ताल: क्या सच में यूपी में नहीं हुआ है एक भी दंगा?
    24 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का हमेशा दावा रहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान एक भी दंगा नहीं हुआ है। जब हमने इस मामले की पड़ताल की तो कुछ और ही तस्वीर सामने आई। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License