NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
दिल्ली: फैक्ट्री में आग लगने के बाद इमारत गिरी, 13 दमकल कर्मियों समेत 14 लोग घायल
अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें तड़के चार बजकर 23 मिनट पर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल कर्मी जब आग बुझा रहे थे तभी विस्फोट हुआ और इमारत गिर गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Jan 2020
delhi fire
साभार : नवभारत

नई दिल्ली: दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया जिससे फैक्ट्री की इमारत गिर गई और इसके मलबे में दमकल कर्मियों समेत कई लोग फंस गए।

एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और पुलिस, दमकल कर्मी, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 13 दमकल कर्मियों समेत 14 लोग घायल हुए हैं।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें तड़के चार बजकर 23 मिनट पर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल कर्मी जब आग बुझा रहे थे तभी विस्फोट हुआ और इमारत गिर गई।

अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की वजह से इमारत गिर गई और दमकल कर्मियों समेत कई लोग उसमें फंस गए।उन्होंने बताया, ‘घायल दमकल कर्मियों समेत अन्य घायलों को संजय गांधी अस्पताल और बालाजी एक्शन अस्पताल में भेजा गया है।’

दमकल की 35 गाड़ियां आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘हादसे के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। हालात पर करीब से नजर रख रहा हूं। दमकलकर्मी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। प्रार्थना कर रहा हूं कि मलबे में फंसे लोग सुरक्षित हों।’

V sad to hear this. Am closely monitoring the situation. Fire personnel trying their best. Praying for the safety of those trapped https://t.co/sIQBPe98Zj

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 2, 2020

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

 

Delhi
Delhi’s factory Fire
delhi police
Arvind Kejriwal

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

मुंडका अग्निकांड : 27 लोगों की मौत, लेकिन सवाल यही इसका ज़िम्मेदार कौन?

दिल्ली में गिरी इमारत के मलबे में फंसे पांच मज़दूरों को बचाया गया

दिल्ली में एक फैक्टरी में लगी आग, नौ लोग झुलसे

गाजीपुर अग्निकांडः राय ने ईडीएमसी पर 50 लाख का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया

जेएनयू परिसर में 26 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस को आत्महत्या का संदेह


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License