NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
दिल्ली : कोरोना के इस दौर में ग़रीब मज़दूरों की हालत को लेकर सीपीआई(एम) ने केजरीवाल को लिखा पत्र
सीपीआई(एम) दिल्ली राज्य कमेटी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने लॉकडाउन की स्थिति में मजदूरों एवं कामगार वर्गों की हालत पर चिंता जाहिर करते हुए राशन की उनकी घोषणा को अपर्याप्त बताते हुए कुछ सुझाव भी दिए।  
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 May 2021
सीपीआई(एम)

दिल्ली : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) की दिल्ली राज्य कमेटी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने लॉक-डाउन की स्थिति में मजदूरों एवं कामगार वर्गों की हालत पर चिंता जाहिर करते हुए राशन की उनकी घोषणा को अपर्याप्त बताते हुए कुछ सुझाव भी दिए। सीपीआई(एम) की दिल्ली राज्य कमेटी ने कहा कि सरकार उनके सुझावों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए उसे अविलंब क्रियान्वित किया जाए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  को लिखे अपने पत्र में  सीपीआई(एम) ने लिखा है, “हमने आपको 30 अप्रैल को पत्र लिखकर दिल्ली की स्थिति से वाकिफ कराते हुए आपके सामने कुछ ठोस सुझाव रखे थे। उनमें से कुछ सुझाव पर आपने घोषणा भी की है। खासकर जैसे-जैसे लॉकडाउन का अंतराल आगे बढ़ रहा है मजदूरों के अंदर काम को लेकर अनिश्चितता काफी बढ़ गई है। उनका काम बंद है। उनके रोजगार छिन गए हैं। भुखमरी की स्थिति का वे सामना कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें मुफ्त राशन की व्यवस्था बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार ने 5 किलो प्रति महीने मुफ्त अनाज की घोषणा की है। आपने दो महीने तक मुफ्त अनाज की घोषणा भी की है। "

सीपीआई(एम) ने मांग की है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की घोषणा को लागू करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को 10 किलो मुफ्त अनाज हर महीने तब तक दिया जाए जब तक हालात सामान्य न हो जाएं।  

सीपीआई(एम) ने अपने पत्र में राशन कार्ड न बनने की शिकायत करते हुए  लिखा है कि "दिल्ली सरकार का ध्यान इस तरफ खींचना चाहती है कि पिछले 5 साल से जितने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन लिए गए हैं उन पर सरकार की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके कारण पिछले पांच साल में किसी का भी राशन कार्ड नहीं बना है। दिल्ली सरकार की घोषणा में मात्र राशनकार्डधारियों को ही मुफ्त अनाज की घोषणा की गई है। ऐसे में उन लाखों परिवारों को इस घोषणा का लाभ नहीं मिलेगा।"

सीपीआई(एम) ने अनुरोध किया है कि पिछली बार की तरह इस बार भी किसी भी दिल्ली निवासी को वैध सरकारी डॉक्यूमेंट के आधार पर जिस तरह से पिछली बार कूपन की व्यवस्था की गई थी और उन्हें राशन किट दिया गया था, उसी तरह इस बार भी जारी किया जाए। इसके साथ ही उन्हें 7500 रुपये प्रति माह नगद सहायता प्रदान की जाए।

सीपीआई(एम) ने सरकार को आगाह किया और कहा कि राशन की व्यवस्था को अगर जल्द से जल्द नहीं दुरुस्त किया गया तो पलायन और भुखमरी का वह दौर शुरू होगा जिससे कोरोना संकट और भी गहरा हो जाएगा। अंत में सीपीआई(एम) राज्य कमेटी ने दिल्ली सरकार से मांग की कि सभी मेहनतकश परिवारों को रु 7500 प्रति माह की नगद सहायता के साथ ही मुफ्त राशन किट जिसमें अनाज, तेल, नमक, मसाले, साबुन, आदि देने की व्यवस्था की जाए। 

Coronavirus
COVID-19
CPI-M
Arvind Kejriwal
Workers and Labors
Delhi Lockdown

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Iran
    प्रबीर पुरकायस्थ
    ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा
    21 Feb 2022
    वाशिंगटन की मूर्खता सबसे कठोर परमाणु समझौते से बाहर निकलना था, जिस पर कोई देश भी सहमत हो सकता था। ईरान अभी भी उन पुरानी शर्तों में से अधिकांश को स्वीकार कर सकता है, लेकिन जो कुछ उन्नत क्षमताएं इसने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    इस साल रेड बुक्स डे (21 फ़रवरी) पर आप कौन-सी रेड बुक पढ़ेंगे?
    21 Feb 2022
    गोविंद पानसरे की हत्या के कुछ साल बाद, नयी दिल्ली स्थित लेफ़्टवर्ड बुक्स (एक प्रकाशन संस्थान) ने रेड बुक्स डे पर विचार करना शुरू किया। एक ऐसा दिन जब परिवर्तनवादी किताबों और उन्हें तैयार करने वाले…
  • vp
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों थे वी.पी सिंह गठबंधन की सरकार के मज़बूत स्तंभ
    20 Feb 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में नीलांजन बात करते हैं वरिष्ठ पत्रकार देबाशीष मुखर्जी से। देबाशीष ने हाल ही में ही वी पी सिंह पर एक किताब लिखी है. उन्होंने सिंह, गठबंधन सरकार और उसके महत्व…
  • punjab
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022: पंजाब चुनाव में दिखे कई रंग, अगली सरकार ईवीएम में बंद
    20 Feb 2022
    पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022:  तीसरे चरण की 59 सीटों के साथ यूपी की 172 सीटों का भविष्य ईवीएम में लॉक
    20 Feb 2022
    निर्वाचन आयोग की ओर से अभी शाम 5 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार शाम 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा। इनमें ललितपुर में सबसे ज़्यादा 67.38 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सबसे कम कानपुर नगर में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License