NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
समाज
भारत
राजनीति
सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ बहुजन-वंचित संगठनों का 'दिल्ली चलो' आंदोलन
दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार को बहुजन, वंचित ओर प्रगतिशील संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने 'देश बचाओ, संविधान बचाओ' प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
सोनिया यादव
04 Mar 2020
jantar mantar protest

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार, 4 मार्च को सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ 'दिल्ली चलो' के बैनर तले देशभर से आए बहुजन-वंचित और प्रगतिशील संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने 'देश बचाओ, संविधान बचाओ' प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सभी प्रदर्शनकारियों ने सरकार से नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने की मांग की।

देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रदर्शनकारियों ने ‘जय भीम' नारे के उद्घोष के साथ क्रांतिकारी और आज़ादी के नारे भी लगाए। इस दौरान कई वक्ताओं ने मंच से सीएए, एनआरसी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भी आलोचना की। साथ ही सत्तारूढ़ दल द्वारा देश में एक विशेष विचारधारा को थोपने का आरोप भी लगाया।

protest

वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश आंबेडकर ने न्यूज़क्लिक से बातचीत में कहा, ‘दिल्ली में आज डर का माहौल है। लोग डर-डर कर आंदोलन करते हैं। हम यहां उस डर को मिटाने आए हैं। आज हमारे आंदोलन की शुरुआत हुई है। हम सरकार को बताना चाहते हैं कि अगर सरकार सीएए का कानून वापस नहीं लेती तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। मेरे पास अपने पिता और दादा के कागज नहीं है दिखाने को, ना ही समाज के वंचित लोगों के पास हैं। ऐसे में सरकार का ये कानून जनविरोधी है। हमें आज एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।'

protest

इस प्रदर्शन में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। उन्होंने सावित्री बाई फुले और फातिमा शेख को याद करते हुए कहा कि जिस तरह मनुवादी सोच के आगे फुले और फातिमा ने हिम्मत नहीं हारी, हम भी इस कानून के आगे नहीं हारेंगे, फासीवाद का मुकाबला हम पूरी ताकत से करेंगे।

चेन्नई से आईं जयंती ने कहा, ‘हम सालों से अपने देश में सभी धर्मों और संप्रदाय के लोगों के साथ खुशी-खुशी रहते आए हैं। अनेकता में एकता भारत की खूबसूरती है। हमारा संविधान पंथनिरपेक्ष होने की बात करता है, ऐसे में ये कानून संविधान पर हमला है। हम देश बचाने, संविधान बचाने आए हैं।'

protest

महाराष्ट्र से आए विजय के मोरे ने न्यूज़क्लिक को बताया, ‘हम लोग सीएए-एनआरसी और एनपीआर का विरोध करने दिल्ली आए हैं। ये सब जो देश में हो रहा है, बहुत खतरनाक है। हम असम में इसका परिणाम देख चुके हैं, अगर पूरे देश में सीएए लागू हो गया तो बहुत से लोग बर्बाद हो जाएंगे।'

कई छात्र संगठनों ने भी इस आंदोलन में हिस्सा लिया। क्रांतिकारी युवा संगठन के प्रदर्शनकारियों ने 'साझी शहादत, साझी विरासत और साझी नागरिकता' की बात करते हुए बताया कि हमें आजादी कई कुर्बानियों के बाद मिली है और इन कुर्बानियों का एक ही मकसद था हम सबका आजाद भारत, एक ऐसा भारत जहां लोगों को अपनी बात रखने की आजादी हो, लेकिन आज की सरकार हमसे वो आज़ादी छीनने की कोशिश कर रही है। हमारा ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी, बेरोजगारी से हटाकर कागज बनाने की ओर लगा रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा काजल ने कहा, ‘सरकार कहती है कि ये नागरिकता देने का कानून है फिर सरकार सभी को नागरिकता क्यों नहीं देती, एक धर्म को क्यों छोड़ दिया है, केवल तीन देशों को क्यों शामिल किया है। क्या सरकार अब हमसे हमारी सबसे बड़ी किताब संविधान को छीनना चाहती है। क्या सरकार बाबा साहब आंबेडकर की विचारधारा की जगह आरएसएस और सावरकर की विचारधारा देश पर थोपना चाहती है।'

protest

गौरतलब है कि लगातार विरोध के बावजूद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को केंद्र सरकार ने 10 जनवरी से लागू कर दिया है। लेकिन अभी भी देश के विभिन्न हिस्सों में सीएए-एनआरसी और एनपीआर को लेकर जबरजस्त विरोध देखने को मिल रहा है।

छात्रों और महिलाओं ने आंदोलन का मोर्चा संभाल रखा है तो वहीं बहुजन, आदिवासी और वंचित समाज इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है। सरकार भले ही सीएए पर एक इंच पीछे ना होने की बात कर रही हो लेकिन इसका विरोध कर रहे लोगों के भी मनोबल में कोई कमी नहीं है।

Delhi CHALO
Protest against CAA
New Delhi
Jantar Mantar
NRC
NPR
Prakash Ambedker
Bhim Army
Vanchit Bahujan

Related Stories

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

मुस्लिम विरोधी हिंसा के ख़िलाफ़ अमन का संदेश देने के लिए एकजुट हुए दिल्ली के नागरिक

देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है

डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया

दिल्ली: अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बढ़ते हमलों के विरोध में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन

दिल्ली: अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते हमलों के विरोध में माकपा का प्रदर्शन

कार्टून क्लिक: जंतर-मंतर पर महिला किसान संसद

दिल्ली : जद्दोजहद के बाद किसानों का एक जत्था पहुंचा जंतर-मंतर, भारी सुरक्षा के बीच लगाएंगे किसान संसद

खोरी गांव विस्थापन संकट : घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू, निवासियों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन

सीएए : एक और केंद्रीय अधिसूचना द्वारा संविधान का फिर से उल्लंघन


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में क़रीब 19 महीने बाद 6 हज़ार से कम नए मामले सामने आए 
    14 Dec 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 88 हज़ार 993 हो गयी है, लेकिन साथ ही देश में अब ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलो की संख्या बढ़कर 41 हो गयी है।
  • health sector
    ऋचा चिंतन
    भाजपा के कार्यकाल में स्वास्थ्य कर्मियों की अनदेखी का नतीजा है यूपी की ख़राब स्वास्थ्य व्यवस्था
    14 Dec 2021
    एक कमज़ोर और अपर्याप्त स्वास्थ्य कार्यबल का ही नतीजा होता है कि लोगों की स्वास्थ्य सेवा की स्थिति ख़राब हो जाती है। यूपी की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है, जहां स्वास्थ्य कर्मी, ख़ास तौर पर ग्रामीण यूपी में…
  • data protection bill
    प्रबीर पुरकायस्थ
    डेटा निजता विधेयक: हमारे डेटा के बाजारीकरण और निजता के अधिकार को कमज़ोर करने का खेल
    14 Dec 2021
    सरकार द्वारा एकत्र किए जाने वाले हमारे डेटा के व्यापारीकरण को निजी डेटा संरक्षण विधेयक के साथ जोड़ दिया गया है।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    PM मोदी का बनारस दौरा, CBSE के प्रश्नपत्र पर विवाद और अन्य ख़बरें
    13 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी पीएम के काशी दौरे पर जनता का सवाल, CBSE के स्त्री विरोधी प्रश्नपत्र पर विवाद और अन्य ख़बरों पर।
  • Farmers' Movement
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन: लंगर के लिए भी याद रखा जाएगा
    13 Dec 2021
    एक साल से लंबे संघर्ष के बाद किसानों की जीत के साथ उनका आंदोलन खत्म हुआI यह आंदोलन अपने तमाम अन्य पहलुओं के साथ-साथ सभी मोर्चों पर चल रहे लंगरों के लिए भी याद रखा जाएगाI न्यूज़क्लिक ने 10 दिसंबर यानी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License