NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
किसान के शव की एक्स-रे रिपोर्ट के परीक्षण के लिए समिति गठित करे दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव: अदालत
अदालत, मृतक नवरीत सिंह के दादा हरदीप की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कहा गया था कि नवरीत की मौत सिर पर गोली लगने से हुई थी। मृतक का पोस्ट मार्टम उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक अस्पताल में हुआ था। दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस ने अदालत को बताया कि नवरीत को गोली नहीं लगी थी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
18 Mar 2021
दिल्ली उच्च न्यायालय

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया कि उस किसान के शव की एक्स-रे रिपोर्ट का परीक्षण करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाए जिसकी मौत ट्रैक्टर पलटने से हुई थी। हालाँकि परिवार लगातर युवा किसान की मौत पुलिस की गोली से होने का दाव कर रहा है।  इसी को लेकर एक याचिका पर सुनवाई दिल्ली उच्च न्यायालय कर रहा है।  

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार 25 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई थी।

न्यायमूर्ति योगेश खन्ना ने मौलाना आजाद मेडिकल कालेज के डॉक्टरों से यह भी कहा कि एक्स-रे रिपोर्ट उस मूल एक्स-रे प्लेट से तैयार की जाए जिसे दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से प्राप्त किया था।

अदालत ने कहा कि चिकित्सकीय और फोरेंसिक विशेषज्ञों तथा रेडियोलॉजिस्ट समेत अन्य सदस्यों वाले एक बोर्ड द्वारा रिपोर्ट का परीक्षण किया जाएगा।

अदालत ने कहा कि दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य विभाग के सचिव बोर्ड का गठन करेंगे।

इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 अप्रैल का दिन तय कर दिया।

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए दिल्ली सरकार के स्थायी वकील (अपराध) राहुल मेहरा और वकील चैतन्य गोसाईं ने अदालत में कहा कि उन्होंने मृतक नवरीत सिंह के परिजनों और वकीलों को सीसीटीवी फुटेज दिखाई है।

उच्च न्यायालय ने इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस को निर्देश दिया था कि मृतक के पोस्ट मार्टम का वीडियो और मूल एक्स-रे प्लेट दिल्ली पुलिस को उपलब्ध कराया जाए।

अदालत, मृतक नवरीत सिंह के दादा हरदीप की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कहा गया था कि नवरीत की मौत सिर पर गोली लगने से हुई थी।

मृतक का पोस्ट मार्टम उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक अस्पताल में हुआ था। दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस ने अदालत को बताया कि नवरीत को गोली नहीं लगी थी।

Delhi High court
farmers protest
farmer's Death
republic day

Related Stories

दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया

बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा

छोटे-मझोले किसानों पर लू की मार, प्रति क्विंटल गेंहू के लिए यूनियनों ने मांगा 500 रुपये बोनस

मैरिटल रेप : दिल्ली हाई कोर्ट के बंटे हुए फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, क्या अब ख़त्म होगा न्याय का इंतज़ार!

लखीमपुर खीरी हत्याकांड: आशीष मिश्रा के साथियों की ज़मानत ख़ारिज, मंत्री टेनी के आचरण पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

युद्ध, खाद्यान्न और औपनिवेशीकरण

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़

किसान आंदोलन: मुस्तैदी से करनी होगी अपनी 'जीत' की रक्षा

किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी एक आशा की किरण है


बाकी खबरें

  • SC
    अजय कुमार
    “आरक्षण मेरिट के ख़िलाफ़ नहीं”, सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले को ज़बानी याद करने की ज़रूरत है
    21 Jan 2022
    मेरिट के पूरे विचार को बदलने की जरूरत है। आरक्षण की वजह से मेरिट खराब नहीं होता, बल्कि आरक्षण की वजह से ही मेरिट हासिल किया जा सकता है।
  • protest against Yogi government
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपीः योगी सरकार पर अभ्यर्थियों ने लगाया शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले का आरोप
    21 Jan 2022
    अभ्यर्थियों का दावा था कि 69 हज़ार शिक्षक भर्ती में ओबीसी वर्ग को 27% की जगह केवल 3.86% ही आरक्षण मिला वहीं एससी वर्ग को भी 21% की जगह मात्र 16.6% आरक्षण मिला।
  •  Amar Jawan Jyoti
    सोनिया यादव
    बुझ गई 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति, विपक्ष ने लगाया इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप
    21 Jan 2022
    70 के दशक से इंडिया गेट पर जल रही अमर जवान ज्योति की लौ के विलय को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। कांग्रेस सहित अन्य दलों ने भी इसे लेकर मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला और इसे बीजेपी की एक साज़िश…
  • weekend curfew
    भाषा
    दिल्ली में जारी रहेगा वीकेंड कर्फ़्यू, आधी क्षमता पर खुल सकेंगे प्राइवेट दफ़्तर
    21 Jan 2022
    दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को वीकेंड कर्फ़्यू हटाने का प्रस्ताव रखा था मगर एलजी ने कहा कि कोरोना की स्थिति सुधरने तक इसे लागू रखा जाए।
  • Ghaffar Khan
    राजमोहन गांधी
    सीमांत गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष: सभी रूढ़िवादिता को तोड़ती उनकी दिलेरी की याद में 
    21 Jan 2022
    राजमोहन गांधी की लिखी किताब, 'गफ़्फ़ार ख़ान: नॉनवायलेंट बादशाह ऑफ़ द पख़्तून्स' का एक अंश।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License