NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली: सैंकड़ों डीबीसी कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन, दी हड़ताल की चेतावनी
कर्मचारी यूनियन से शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि अगर वेतन का भुगतान एक सप्ताह में नहीं हुआ तो वो काम बंद कर हड़ताल पर जाएंगे और इसका जिम्मेदार निगम प्रशासन होगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Aug 2021
दिल्ली: सैंकड़ों डीबीसी कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन, दी हड़ताल की चेतावनी
फाइल फोटो

घरेलू प्रजनन जांचकर्ताओं (डीबीसी) यानि वो कर्मचारी जो घरों में जाकर डेंगू और मलेरिया के मच्छरों की जाँच करते हैं। ये दिल्ली की तीनों नगर निगम के तहत काम करते हैं। इसके पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सैंकड़ों कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। जिसके बाद कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में वेतन भुगतान नहीं किया तो वो हड़ताल पर जाएंगे और नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन भी करेंगे।

डीबीसी एक टीम है जो शहर को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की व्यापक महामारी से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है उनकी ये स्थिति चिंताजनक है क्योंकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब इनके साथ ऐसा हो रहा हो। डीबीसी कर्मचारियों को साल में कई बार इस तरह की समस्या का समाना करना पड़ता है। पूरे दिल्ली में ये लगभग 3,500 कर्मचारी हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम जहाँ कर्मचारी अपने अर्जित वेतन यानी उन्होंने जो काम किया है उसका मेहनताना मांग रहे हैं, वहां 710 कर्मचारी कार्यरत हैं।

एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन जो इन कर्मचारियों की चुनी हुई यूनियन है उसके महासचिव मदनपाल ने कहा कि दिल्ली जैसे शहर में कई-कई महीनों तक वेतन न दिया जाना अमानवीय है। खासकर ऐसे समय में जब महँगाई दानवीय ढंग से बढ़ रही हो।

साथ ही उन्होंने कहा, “1936 के वेतन अधिनियम के तहत अर्जित वेतन का भुगतना न करना ग़ैरकानूनी है। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।”

मदनपाल ने कहा कि “यह विडंबना है कि सरकार हमें कोरोना वारियर मान कर हम पर पुष्प वर्षा कराती है परन्तु हमारे किए हुए काम का वेतन भी नहीं दे रही है।”

इन कर्मचारियों को दिल्ली का न्यनतम वेतन मिलता है और वो भी पिछले तीन महीने से नहीं मिला है। सोचिए ये किस हालत में काम कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम में डीबीसी कर्मचारी काफी बदतर हालत में हैं। हमें तनख़्वाह भी सिर्फ़ 14 से 15 हज़ार रुपये महीना मिलती है और वो भी पिछले तीन महीने से नहीं मिली है।

यूनियन का कहना है कि हमने कोरोना काल में भी काम किया। इस महामारी में सरकार ने हमे कोरोना वायरस के रोकथाम के कार्य में लगाया हुआ था । हमने उस दौरान शहर में सैनिटाइजेशन का काम किया। इसके आलावा हम पहले से ही ख़तरनाक डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, पीलिया, हैजा और बिल्डिंग डिपार्टमेंट हाउस टैक्स जैसी जगहों में काम करते हैं और जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए काम करते हैं। कोरोना वायरस के दौरान काम करने से हमारे कई साथी संक्रमित हो गए और उनकी मृत्यु हो गई, लेकिन आज तक उन्हें मुआवज़ा नहीं मिला है।

कर्मचारियों का कहना है कि, "भूखे पेट काम भी नहीं होता साहब, 1996 से लेकर अब तक 25 वर्षों से हम कर्मचारी दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, जिसमें हमें कोई सुविधा नहीं दी जाती। हमारा इलाज तक होना भी दूभर है।"

कर्मचारी यूनियन से शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि अगर वेतन का भुगतान एक सप्ताह में नहीं हुआ तो वो काम बंद कर हड़ताल पर जाएंगे और इसका जिम्मेदार निगम प्रशासन होगा।  

DBC workers
DBC
MCD
Delhi
Wage Cut
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • शशि शेखर
    कांग्रेस का कार्ड, अखिलेश की तस्वीर, लेकिन लाभार्थी सिर्फ़ भाजपा के साथ?
    23 Mar 2022
    मोदी सरकार ने जिस राशन को गरीबों के लिए फ्री किया है, वह राशन पहले से लगभग न के बराबर मूल्य पर गरीबों को मिल रहा था। तो क्या वजह रही कि लाभार्थी समूह सिर्फ़ भाजपा के साथ गया।
  • bhagat singh
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    हमें ये शौक़ है देखें सितम की इंतिहा क्या है
    23 Mar 2022
    आज शहीद दिवस है। आज़ादी के मतवाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान का दिन। आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को इन तीनों क्रांतिकारियों को अंग्रेज़ सरकार ने फांसी दी थी। इन क्रांतिकारियोें को याद करते…
  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    सद्भाव बनाम ध्रुवीकरण : नेहरू और मोदी के चुनाव अभियान का फ़र्क़
    23 Mar 2022
    देश के पहले प्रधानमंत्री ने सांप्रदायिक भावनाओं को शांत करने का काम किया था जबकि मौजूदा प्रधानमंत्री धार्मिक नफ़रत को भड़का रहे हैं।
  • Mathura
    मौहम्मद अली, शिवानी
    मथुरा: गौ-रक्षा के नाम पर फिर हमले हुए तेज़, पुलिस पर भी पीड़ितों को ही परेशान करने का आरोप, कई परिवारों ने छोड़े घर
    23 Mar 2022
    मथुरा के जैंत क्षेत्र में कुछ हिंदुत्ववादियों ने एक टैंपो चालक को गोवंश का मांस ले जाने के शक में बेरहमी से पीटा। इसके अलावा मनोहरपुरा सेल्टर हाउस इलाके में आए दिन काफ़ी लोग बड़ी तादाद में इकट्ठा…
  • toffee
    भाषा
    उत्तर प्रदेश: विषाक्त टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत
    23 Mar 2022
    ग्रामीणों के मुताबिक टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियों की भी मौत हो गई। एक टॉफी सुरक्षित रखी गई है। पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License