NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
पर्यावरण
भारत
दिल्ली-एनसीआर में मार्च-मई में लू चलने के आसार : मौसम विभाग महानिदेशक
‘‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली ऐसे क्षेत्र हैं जहां अधिकतम और न्यूनतम, दोनों मामलों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने (की संभावना) है।”
भाषा
02 Mar 2021
दिल्ली-एनसीआर में मार्च-मई में लू चलने के आसार : मौसम विभाग महानिदेशक
Image Courtesy : Skymet Weather

नयी दिल्ली: मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में मार्च से मई तक लू चलने और दिन और रात के तापमान के सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक होने की 60 प्रतिशत संभावना है।

महापात्रा ने कहा, ‘‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली ऐसे क्षेत्र हैं जहां अधिकतम और न्यूनतम, दोनों मामलों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने (की संभावना) है। इस क्षेत्र में, आप लू की उम्मीद कर सकते हैं, रात और दिन गर्म होने की आशंका है।’’

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि मार्च से मई तक उत्तर, उत्तर पूर्व तथा पूर्व और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

विभाग ने हालांकि, दक्षिण और इससे सटे मध्य भारत में तापमान सामान्य से नीचे रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Delhi NCR
weather department

Related Stories

भयावह वायु प्रदूषण को लेकर कितनी गंभीर हैं हमारी सरकारें?


बाकी खबरें

  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: कुछ भी मत छापो, श..श..श… देश में सब गोपनीय है
    10 Apr 2022
    एक कानून है, गोपनीयता का कानून। पहले से ही है। सरकारी गोपनीयता का कानून। बलिया में वह भंग कर दिया गया। तीन पत्रकारों ने उसे भंग किया।
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    जय श्री राम बनाम जय सिया राम
    10 Apr 2022
    आज रामनवमी है, और इतवार भी। इसलिए ‘इतवार की कविता’ में आज पढ़ते हैं जय श्री राम और जय सिया राम का फ़र्क़ और मर्म बताती मुकुल सरल की यह छोटी सी कविता।
  • worker
    पुलकित कुमार शर्मा
    पिछले तीन सालों में दिहाड़ी 50 रुपये नहीं बढ़ी, जबकि महंगाई आसमान छू गयी    
    10 Apr 2022
    देश में 30 करोड़ से भी ज्यादा ग्रामीण कामगार कृषि और गैर कृषि पेशों से जुड़े हुए हैं। जिनकी दिहाड़ी में पिछले तीन सालों में मामूली सी बढ़ोतरी हुई है, जबकि महंगाई आसमान छू रही है।  
  • नाइश हसन
    उर्दू पत्रकारिता : 200 सालों का सफ़र और चुनौतियां
    10 Apr 2022
    उर्दू अपना पहले जैसा मक़ाम हासिल कर सकती है बशर्ते हुकूमत एक खुली ज़ेहनियत से ज़बान को आगे बढ़ाने में साथ दे, लेकिन देखा तो यह जा रहा है कि जिस पैकेट पर उर्दू में कुछ छपा नज़र आ जा रहा है उस प्रोडक्ट से…
  • शारिब अहमद खान
    नेट परीक्षा: सरकार ने दिसंबर-20 और जून-21 चक्र की परीक्षा कराई एक साथ, फ़ेलोशिप दीं सिर्फ़ एक के बराबर 
    10 Apr 2022
    केंद्र सरकार द्वारा दोनों चक्रों के विलय के फैसले से उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले हज़ारों छात्रों को धक्का लगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License