NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
दिल्ली: प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर पुलिस का बल प्रयोग, नाराज़ डॉक्टरों ने काम बंद का किया ऐलान
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बर्बरता का दावा करते हुए इसे चिकित्सा बिरादरी के इतिहास में काला दिन कहा है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए घोषणा की कि आज (मंगलवार) से सभी स्वास्थ्य संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Dec 2021
Doctors’ Protest
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

दिल्ली: नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी को लेकर डॉक्टर्स ने सोमवार को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताली डॉक्टर्स ने अपना मार्च सेंट्रल दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से शुरू किया। इस दौरान पीजी 2021 की काउंसलिंग जल्द करवाने को लेकर खूब नारेबाजी की गई। डॉक्टर्स सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचना चाह रहे थे, लेकिन डॉक्टर्स को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद डॉक्टर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए बड़ी तादाद में डॉक्टरों को हिरासत में लिया। हालंकि देर रात सभी को रिहा कर दिया गया है।

इस बीच डॉक्टरों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में बर्बरता का दावा करते हुए इसे चिकित्सा बिरादरी के इतिहास में काला दिन कहा है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए घोषणा की कि आज (मंगलवार) से सभी स्वास्थ्य संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे।

image

सनद रहे पिछले एक महीने से दिल्ली और देश में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। लेकिन सरकार उनकी मांग सुनने को तैयार नहीं है। ये लोग दिल्ली में कई दिनों से अलग अलग तरीकों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को एक मार्च था। जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। डॉक्टर्स अभी भी सफदरजंग में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि "मंत्रालय और संबंधित प्राधिकारियों को कई बार याद दिलाने के बावजूद नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग में बार-बार देरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 की तीसरी लहर आने का खतरा है, हम यह दोहराना चाहते हैं कि हमारे पास कर्मियों की काफी कमी है क्योंकि अभी तक 2021 बैच के पीजी रेजीडेंट डॉक्टरों की भर्ती नहीं हुई है।’’

डॉक्टरों के संगठन ने दावा किया कि पुलिस ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की है और कई लोगों के कपड़े भी फटे हैं। महिला डॉक्टरों के साथ गलत व्यवहार किया गया। उनके साथ भी बदसलूकी की गई है।

उधर, पुलिस ने डॉक्टरों के आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि डॉक्टरों के साथ कोई मारपीट या बल प्रयोग नहीं किया गया। इन लोगों ने जब सड़क को जाम कर दिया था तो उनको हिरासत में लेकर आईपी इस्टेट थाने लाया गया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

हालाँकि इस बीच कई ऐसे वीडियो आए हैं जिसमें पुलिस डॉक्टरों को घसीटकर जबरदस्ती बसों में बैठा रही है। कई फोटो में पुरुष पुलिस ही महिला डॉक्टरों के साथ जबरदस्ती करती दिख रही है।

इस मामले में राहुल और प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की तीखी अलोचना की है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि "फूल बरसाना दिखावे का पीआर (जनसंपर्क) था, असलियत में अन्याय बरसा रहें हैं। केंद्र सरकार के अत्याचार के खिलाफ मैं कोरोना योद्धाओं के साथ हूं"।

फूल बरसाना दिखावे का PR था,
असलियत में अन्याय बरसा रहें हैं।

केंद्र सरकार के अत्याचार के ख़िलाफ़ मैं #CovidWarriors के साथ हूँ।#NEETPG pic.twitter.com/lzmWjLrwMZ

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 27, 2021

जबकि प्रियंका गांधी ने लिखा "कोरोना के समय में इन युवा डॉक्टरों ने अपनों से दूर रहकर पूरे देश के नागरिकों का साथ दिया। अब समय है पूरा देश डॉक्टरों के साथ खड़े होकर इन पर पुलिस बल प्रयोग करने वाले व इनकी मांगों को अनसुना करने वाले नरेंद्र मोदी जी को नींद से जगाएं। डॉक्टरों को झूठा पीआर नहीं, सम्मान व हक चाहिए"।

कोरोना के समय में इन युवा डॉक्टरों ने अपनों से दूर रहकर पूरे देश के नागरिकों का साथ दिया।

अब समय है पूरा देश डॉक्टरों के साथ खड़े होकर इन पर पुलिस बल प्रयोग करने वाले व इनकी मांगों को अनसुना करने वाले @narendramodi जी को नींद से जगाए

डॉक्टरों को झूठा PR नहीं, सम्मान व हक चाहिए। pic.twitter.com/FG04p4U98o

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 27, 2021

छात्र संगठन एसएफआई ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए बयान जारी किया। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे डोक्टरों के साथ एकजुटता ज़ाहिर करते हुए कहा यह अत्यंत चिंताजनक है कि नीट पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी हो रही है। आमतौर पर साल की पहली तिमाही में होने वाली प्रवेश परीक्षा में कई महीनों की देरी हुई है। अब परिणाम घोषित होने के दो महीने बाद भी काउंसलिंग में देरी हो रही है। इस देरी के कारण पूरे भारत के मेडिकल कॉलेजों में मैनपॉवर की कमी हो गई है। इस हालत में केंद्र सरकार द्वारा डॉक्टरों की माँग को नज़रअंदाज़ किया जान गलत है। प्रवेश प्रक्रिया को बिना किसी और देरी के पूरा किया जाना चाहिए।

SFI Condemns the Brutality Unleashed on Protesting Resident Doctors by Delhi Police. They were protesting for timely NEET PG Counselling.

We demands for the NEET PG Counselling asap and subsequent admission process.#NeetPGCounselling2021 #NEET@FordaIndia @PTI_News @ANI pic.twitter.com/Y2pVZwQQyW

— SFI Delhi (@SfiDelhi) December 27, 2021

Doctors’ Protest
Delhi Doctors
FORDA
NEET PG Counselling Resident Doctors
delhi police

Related Stories

मुस्लिम विरोधी हिंसा के ख़िलाफ़ अमन का संदेश देने के लिए एकजुट हुए दिल्ली के नागरिक

दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़

2021ः कोरोना का तांडव, किसानों ने थमाई मशाल, नफ़रत ने किया लहूलुहान

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देश भर से मिल रहा समर्थन

नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों ने नियमित सेवाओं का किया बहिष्कार

दिल्ली: ऐक्टू ने किया निर्माण मज़दूरों के सवालों पर प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट को दिखाने के लिए बैरिकेड हटा रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा

दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालय के सफ़ाई कर्मचारियों ने कपड़े उतार कर मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन!

दिल्ली पुलिस की 2020 दंगों की जांच: बद से बदतर होती भ्रांतियां


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा
    04 Jun 2022
    ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर पर एक ट्वीट के लिए मामला दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने तीन हिंदुत्व नेताओं को नफ़रत फैलाने वाले के रूप में बताया था।
  • india ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट
    03 Jun 2022
    India की बात के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, अभिसार शर्मा और भाषा सिंह बात कर रहे हैं मोहन भागवत के बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को मिली क्लीनचिट के बारे में।
  • GDP
    न्यूज़क्लिक टीम
    GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफ़ा-नुक़सान?
    03 Jun 2022
    हर साल GDP के आंकड़े आते हैं लेकिन GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफा-नुकसान हुआ, इसका पता नहीं चलता.
  • Aadhaar Fraud
    न्यूज़क्लिक टीम
    आधार की धोखाधड़ी से नागरिकों को कैसे बचाया जाए?
    03 Jun 2022
    भुगतान धोखाधड़ी में वृद्धि और हाल के सरकारी के पल पल बदलते बयान भारत में आधार प्रणाली के काम करने या न करने की खामियों को उजागर कर रहे हैं। न्यूज़क्लिक केके इस विशेष कार्यक्रम के दूसरे भाग में,…
  • कैथरिन डेविसन
    गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा
    03 Jun 2022
    बढ़ते तापमान के चलते समय से पहले किसी बेबी का जन्म हो सकता है या वह मरा हुआ पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान कड़ी गर्मी से होने वाले जोखिम के बारे में लोगों की जागरूकता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License