NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली चुनाव: केजरी के भरोसे आप, बीजेपी को मोदी का सहारा, सिफ़र से शुरुआत करेगी कांग्रेस
चुनाव आयोग की घोषणा के बाद राज्य में चुनावी माहौल गरमा गया है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजे आ जाएंगे।
मुकुंद झा
07 Jan 2020
delhi elections
Image courtesy: Amar Ujala

दिल्ली में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही तीनों प्रमुख दल आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस अब चुनावी चौसर पर गोटियां बिछाने में लग गए हैं। आप नेता अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के लिए जनता के बीच होंगे तो वहीं, बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्मे की बदौलत ताल ठोकती नजर आएगी। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के वोट शेयर विधानसभा चुनाव में भी पाने की जुगत में होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी सरकार के कार्यों के आधार पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 'सकारात्मक' अभियान चलाएगी। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि आपको लगता है कि पिछले पांच सालों में हमने बेहतर काम किया है तो आप हमें (आप) वोट दें।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के चुनाव 8 फरवरी को होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी होगी।

चुनाव आयोग की घोषणा के बाद ही राज्य में चुनावी माहौल गरमा गया है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और संभावित एनआरसी पर चल रहे विरोध के साए में हो रहे इस चुनाव में इन मुद्दों की छाप पड़नी तय मानी जा रही है। इसके अलावा बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार और स्कूल दूसरे प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं।

इस चुनाव में अभी तक सत्तारूढ़ आप का पलड़ा भारी लग रहा है। उनके पास अरविंद केजरीवाल जैसा करिश्माई चेहरा है। साथ ही उन्हें सस्ती बिजली, सस्ते पानी, महिलाओं के लिए फ्री बस जैसी लोकप्रिय योजनाओं का फायदा मिलने की उम्मीद है। आप नेता इसके अलावा स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए सकारात्मक बदलावों को भी लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को 70 में 67 सीटों पर प्रचंड जीत मिली थी।

हालांकि अगर पार्टी की कमजोरियों की चर्चा करें तो आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी भी बाकी राजनीतिक दलों की तरह बन गई। इस पार्टी में भी उसी तरह की उठापठक और टिकट बंटवारे के लिए मारामारी मची है। पार्टी अगर अपने सभी जीते हुए विधायकों को टिकट देती है तो उसे एंटी इनकंबेंसी का सामना करना पड़ सकता है। अगर नहीं देती है तो बागी उम्मीदवार झेलने पड़ सकते हैं।

इसके अलावा 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा है। उसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। यहां तक कि 2015 विधानसभा चुनाव में मिले 54.3 प्रतिशत वोट भी घटकर 18.1 प्रतिशत रह गया।

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अरविंद केजरीवाल हैं। पार्टी ने अभी तक सीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। सीएम पद को लेकर पार्टी में रार मची हुई है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से लेकर हर्षवर्धन का नाम समर्थकों द्वारा उछाला जा रहा है लेकिन अभी यही लगता है कि पार्टी नरेंद्र मोदी के सहारे ही चुनावों में उतरने का मूड बना रही है।

इसके अलावा केजरीवाल की शिक्षा, मोहल्ला क्लीनिक और सस्ता बिजली, पानी जैसी योजनाओं की काट बीजेपी अभी तक नहीं निकाल पाई है।

हालांकि बीजेपी 2019 लोकसभा चुनाव में किए गए प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। पार्टी ने यहां 2014 और 2019 लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी को 56.6 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। इसके अलावा दिल्ली के 2013 और 2015 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी का वोट शेयर बरकरार रहा है। पार्टी ने 2013 विधानसभा चुनाव में 33.1 प्रतिशत और 2015 विधानसभा चुनाव में 32.2 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं।

वहीं, देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए बड़ी मुश्किल यह है कि तकरीबन सभी सियासी जानकार उसे तीसरी नंबर की पार्टी के तौर पर देख रहे हैं तथा पार्टी के पास विश्वसनीय चेहरे और मजबूत संगठन का भी अभाव है।

हालांकि, पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने दूसरे स्थान पर रहने के आधार पर यह दावा कर रही है कि उसे लड़ाई में खारिज नहीं किया जा सकता। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 9.7 फीसदी वोट मिले थे और उसे एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी। दिल्ली की राजनीति में कांग्रेस अपने न्यूनतम आंकड़े पर चली गई थी।

इसके दो साल बाद हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के मत प्रतिशत में तेज उछाल आया और उसे 21 फीसदी वोट मिले। पिछले साल के लोकसभा चुनाव में उसे 22.46 फीसदी वोट मिले, जो कांग्रेस के लिये हौसले को बढ़ाने वाला रहा। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को महज 18 फीसदी वोट मिले थे और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गई थी।

लोकसभा चुनाव के आधार पर देखें तो कांग्रेस विधानसभा की 70 सीटों में से पांच पर आगे रही, जबकि शेष सभी 65 सीटों पर भाजपा आगे रही। कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के भरोसे है। पार्टी को शीला दीक्षित जैसे अनुभवी नेता की कमी भी खल रही है।

Delhi Assembly Election 2020
Arvind Kejriwal
manoj tiwari
AAP
BJP
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग


बाकी खबरें

  • UTTARAKHAND
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड: विकास के नाम पर 16 घरों पर चला दिया बुलडोजर, ग्रामीणों ने कहा- नहीं चाहिए ऐसा ‘विकास’
    06 Oct 2021
    चमोली जिले के हाट गांव में अलकनंदा नदी पर 444 मेगावाट की विष्णुगाड-पीपलकोटी नाम की एक विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी परियोजना के लिए हाट गांव को विस्थापित किया जा रहा है।
  • spy stories
    रश्मि सहगल
    'जितनी जल्दी तालिबान को अफ़ग़ानिस्तान को स्थिर करने में मदद मिलेगी, भारत और पश्चिम के लिए उतना ही बेहतर- एड्रियन लेवी
    06 Oct 2021
    एड्रियन लेवी के साथ साक्षात्कार, जिन्होंने कैथी स्कॉट-क्लार्क के साथ मिलकर 'स्पाई स्टोरीज़: इनसाइड द सीक्रेट वर्ल्ड ऑफ़ द रॉ एंड द आईएसआई' लिखी है। यह किताब कई नयी और चौंकाने वाली जानकारियों से भरी…
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 18,833 नए मामले, 278 मरीज़ों की मौत
    06 Oct 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 38 लाख 71 हज़ार 881 हो गयी है।
  • Journalist Siddique Kappan with his wife Rihana
    ज़ाकिर अली त्यागी
    पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन की गिरफ़्तारी का एक साल: आज भी इंसाफ़ के लिए भटक रही हैं पत्नी रिहाना
    05 Oct 2021
    एक साल से पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन के परिवार पर क्या गुज़र रही है? आखिर उनका परिवार जेल में गुज़रे कप्पन के 365 दिनों को लेकर क्या सोचता है? सिद्दीक़ कप्पन को ज़मानत न मिलने को लेकर कानून विशेषज्ञ क्या…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखीमपुर कांड का वीडियो वायरल, फरीदाबाद में मज़दूर बस्ती पर चला बुलडोज़र और अन्य ख़बरें
    05 Oct 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी लखीमपुर खीरी हत्याकांड के अपडेट पर, फरीदाबाद में मज़दूर बस्ती पर बुलडोज़र चलने और अन्य ख़बरों पर।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License