NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है : स्वास्थ्य मंत्री
‘‘ दिल्ली में 10 हजार के करीब नए मामले आ सकते हैं और संक्रमण दर 10 प्रतिशत पर पहुंच सकती है.... शहर में तीसरी लहर शुरू हो चुकी है।’’
भाषा
05 Jan 2022
omicron

नयी दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है। शहर में बुधवार को 10 हजार नए मामले सामने आ सकते हैं और संक्रमण दर 10 प्रतिशत पर पहुंच सकती है।

मंत्री ने यह भी कहा कि अब सभी संक्रमितों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण मुमकिन नहीं है, केवल 300 से 400 नमूनों का ही जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में 10 हजार के करीब नए मामले आ सकते हैं और संक्रमण दर 10 प्रतिशत पर पहुंच सकती है.... शहर में तीसरी लहर शुरू हो चुकी है।’’

जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार अभी तक सभी संक्रमितों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेज रही थी, ताकि देश में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के प्रसार का आकलन किया जा सके।

जैन ने कहा, ‘‘यह केवल एक सामान्य कवायद थी...अब हमें पता है कि देश में ‘ओमीक्रोन’ फैल चुका है, इसलिए केवल 300 से 400 नमूनों का ही जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है। ’’ 

उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि दिल्ली में करीब 15,000 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 14 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। पिछली बार जब शहर में इतने ही सक्रिय मामले थे, तब 20 गुना अधिक मरीज वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संबंधी जांच भी बढ़ा दी गई है, मंगलवार को करीब 90 हजार नमूनों की जांच की गई थी। 

अद्यतन सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक जनवरी को 247 मरीज अस्पताल में भर्ती थे, जिनकी संख्या चार जनवरी को बढ़कर 531 हो गई। वहीं, ऑक्सीजन की जरूरत तब 94 मरीजों को थी और अब 168 लोगों को पड़ रही है, जबकि वेंटिलेटर पर चार लोग थे और अब 14 लोग हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा था कि सबसे बदतर स्थिति में अगर एक दिन में कोविड-19 के एक लाख मामले सामने आते हैं, तो उनकी सरकार उस स्थिति को भी संभाल लेगी।

जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक ‘कोविड वॉर रूम’ सक्रिय किया है, जो बिस्तर की उपलब्धता, मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन आदि के बारे में जिला और अस्पताल-वार ब्योरा तैयार करेगा।

 दिल्ली सरकार ने मंगलवार को शहर में सप्ताहांत पर कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। शहर में मंगलवार को कोविड-19 के 5,481 नए मामले सामने आए थे, जो 16 मई के बाद सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले थे। वहीं, संक्रमण दर 8.37 प्रतिशत थी और संक्रमण से तीन और मरीजों मौत हुई थी। शहर में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

Covid 19 new variant Covid 19 omicron variant
Coronavirus
Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 


बाकी खबरें

  • ARYAN
    तमन्ना पंकज
    आर्यन ख़ान मामला: बेबुनियाद साज़िश वाले एंगल और ज़बरदस्त मीडिया ट्रायल के ख़तरनाक चलन की नवीनतम मिसाल
    22 Oct 2021
    यह अभियोजन है या उत्पीड़न?
  • Prime Minister's Kisan Samman Nidhi
    सरोजिनी बिष्ट
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं आज भी बड़ी तादाद में किसान
    22 Oct 2021
    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर आई जिसने इस योजना के तहत होने वाली बड़ी धांधली को उजागर किया। हजारों ऐसे किसान चिन्हित हुए जो किसान होने के साथ-साथ या तो सरकारी नौकरी भी कर रहे थे या जिनका…
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    बाहरी साज़िशों और अंदरूनी चुनौतियों से जूझता किसान आंदोलन अपनी शोकांतिका (obituary) लिखने वालों को फिर निराश करेगा
    22 Oct 2021
    किसान आंदोलन के लिए यह एक कठिन दौर है। किसान नेतृत्व चिंतित, लेकिन सजग है, सूझबूझ और साहस के साथ सटीक स्टैंड लेते हुए कदम बढ़ा रहा है और मोदी-शाह के चक्रव्यूह को तोड़ कर आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है।
  • Bangladesh peace rally
    सत्यम श्रीवास्तव
    बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा और आश्वस्त करती सरकार की ज़िम्मेदार पहल
    22 Oct 2021
    हाल में जिस तरह से सांप्रदायिक हिंसा पर वहाँ की सरकार ज़िम्मेदारी से काम करते दिखलाई दे रही है उससे लगता है कि वह इस शांति और सद्भाव को बचाने की ईमानदार कोशिश कर रही है। ...अगर इस एक मामले में देखें…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 15,786 नए मामले, 231 मरीज़ों की मौत
    22 Oct 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 43 हज़ार 236 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License