NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • विचार: मानव मनोविज्ञान को समझना!
    शंभूनाथ शुक्ल
    विचार: मानव मनोविज्ञान को समझना!
    31 May 2021
    असहिष्णुता राजनेता और राजनीतिक दलों में इस कदर पैठ गई है, कि अब वे जनता के मन को समझने में भी नाकाम हैं।
  • वक़्त की आवाज़: फ़िलिस्तीन के नागरिकों को समर्पित
    न्यूज़क्लिक टीम
    वक़्त की आवाज़: फ़िलिस्तीन के नागरिकों को समर्पित
    31 May 2021
    वक़्त की आवाज़ का यह एपिसोड फ़िलिस्तीनी लोगों को समर्पित है जो निरंतर दमन का सामना करते हुए स्वतंत्रता और न्याय की अपनी मांगों के साथ दृढ़ता से खड़े रहे हैं। उन लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए…
  • बिहार में माकपा विधायक अजय कुमार पर दूसरी बार जानलेवा हमला
    अनीश अंकुर
    बिहार में माकपा विधायक अजय कुमार पर दूसरी बार जानलेवा हमला
    31 May 2021
    विधायक अजय कुमार पर एक ही महीने में हुए दूसरे जानलेवा हमले के खिलाफ़ और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को ले कर माकपा ने सोमवार को बिहार में राज्यव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है।
  • रामदेव
    प्रबीर पुरकायस्थ
    पतंजलि के उत्पाद बेचने के लिए रामदेव के फ़र्ज़ी दावों और भाजपा के विज्ञानविरोधी राष्ट्रवाद की कॉकटेल
    31 May 2021
    रामदेव और पतंजलि के लिए, हरेक विवाद कारोबार में मददगार है। उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है कि उनके गलत-सलत प्रचार से लोगों की जानें जा सकती हैं।
  • मैथिली शिवरामन
    मैथिली शिवरामन
    चिल्ड्रन ऑफ़ डार्कनेस : मैथिली शिवरामन
    31 May 2021
    मैथिली शिवरामन, लिंगों के बीच और समुदायों के भीतर समानता की प्रखर सेनानी, मायूसी के साथ लिखती हैं कि जातिवाद लोगों के जनसमूह को पैदा करता है। इसे ‘हॉन्टेड बाय फ़ायर’ से लिया गया है: जो जाति, वर्ग,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License