NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • कृषि क़ानून : आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर 26 मई को 'काला दिन' मनाएंगे किसान संगठन
    रवि कौशल
    कृषि क़ानून : आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर 26 मई को 'काला दिन' मनाएंगे किसान संगठन
    17 May 2021
    किसान नेताओं ने कहा है कि आम नागरिकों के साथ मिल कर किसान अपने घरों, ट्रैक्टरों और वाहनों पर काला झंडा फहराएंगे और प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाएंगे।
  • बीच बहस: फिलिस्तीन का संकट क्या है और हमें क्यों चिंता करनी चाहिए!
    बादल सरोज
    बीच बहस: फिलिस्तीन का संकट क्या है और हमें क्यों चिंता करनी चाहिए!
    17 May 2021
    इसरायल की यह बर्बरता सारे अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और पारित किए गए विभिन्न  प्रस्तावों को अंगूठा दिखाना है। इन हमलों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना ज़रूरी है।
  • कोविड-19 संकट की चपेट में मध्यप्रदेश के ग्रामीण इलाक़े, परीक्षण में गिरावट
    शिन्ज़नी जैन
    कोविड-19 संकट की चपेट में मध्यप्रदेश के ग्रामीण इलाक़े, परीक्षण में गिरावट
    17 May 2021
    चिकित्सा सुविधाओं की क़िल्लत से लेकर ग़लत इलाज के चलते होने वाली मौतों और टीकाकरण अभियान के दौरान परामर्श की कमी से मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाक़े उन चुनौतियों से जूझ रहे हैं, जिन्हें राज्य प्रशासन…
  • बिहार; कोरोना संकट: मोदी सरकार के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी प्रतिवाद
    अनिल अंशुमन
    बिहार; कोरोना संकट: मोदी सरकार के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी प्रतिवाद
    17 May 2021
    राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस अभियान के तहत राजधानी पटना से लेकर राज्य के विभिन्न जिला, प्रखंडों तथा कस्बा-गावों में विरोध प्रदर्शित किया गया। सभी जगहों पर नारे लिखे पोस्टरों के साथ लोग अपने अपने घरों,…
  • हिसार : किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज की चारों तरफ़ आलोचना, प्रदर्शन की चेतावनी के बाद हिरासत में लिए गए किसान रिहा
    मुकुंद झा
    हिसार : किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज की चारों तरफ़ आलोचना, प्रदर्शन की चेतावनी के बाद हिरासत में लिए गए किसान रिहा
    17 May 2021
    रविवार को हरियाणा के हिसार में किसानों पर एक बार फिर बर्बर सरकारी हमला हुआ। इस दौरान कई किसानों को पुलिस ने गाड़ी और ट्रैक्टर समेत हिरासत में भी ले लिया हालाँकि प्रदेशभर में किसानों के विरोध के बाद…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License