NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • केरल के आईने में दलित-कम्युनिस्ट आंदोलन
    अजय सिंह
    केरल के आईने में दलित-कम्युनिस्ट आंदोलन
    26 Apr 2021
    लेखक ने इस किताब के लिए इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र व अर्थशास्त्र के विभिन्न ग्रंथों से तथ्यों को जुटाया है। 1800 से 2010 की अवधि के बीच क़रीब 200 वर्षों के केरल के सामाजिक-सांस्कृतिक-…
  • कुम्भ 2021: क्या सरकार ने अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा?
    न्यूज़क्लिक टीम
    कुम्भ 2021: क्या सरकार ने अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा?
    25 Apr 2021
    कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच हरिद्वार में आयोजित कुंभ ने अनेक सवाल खड़े किये हैं | क्या विज्ञान के ऊपर आस्था का इतना हावी होना सही है? इतिहास के पन्ने के इस अंक में नीलांजन बात कर रहे हैं…
  • कोरोना ने इन शख़्सियतों को हमसे असमय छीन लिया। अजीत साहनी (बाएं), अंबरीष राय (मध्य में) और रमेश उपाध्याय (दाएं)।
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना संकट: बिछड़ते जा रहे हैं दोस्त-रहबर
    25 Apr 2021
    कोविड की दूसरी लहर रोज़ ही एक नई बुरी ख़बर ला रही है। अभी हम एक साथी, एक बौद्धिक, एक लेखक को श्रद्धांजलि भी नहीं दे पाते तब तक दूसरी बुरी ख़बर आ पहुंचती है।
  • पोट्रेट ऑफ नेचर, अम्लांकन से छापा चित्र, 50×60cm , चित्रकार: आरके सरोज कुमार सिंह। ABC आर्ट गैलरी के कैटलॉग से साभार
    डॉ. मंजु प्रसाद
    छापा चित्रों में मणिपुर की स्मृतियां: चित्रकार आरके सरोज कुमार सिंह
    25 Apr 2021
    सरोज कुमार सिंह का कला सौंदर्य बोध परिष्कृत था। तभी बड़ी गम्भीरता और निष्ठा से ललित कला अकादमी, लखनऊ छापा कला के कार्यशाला में युवा कलाकारों की मदद करते थे नये सृजन के रूपांतरण में।
  • इतवार की कविता : मिलते रहा करो!
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : मिलते रहा करो!
    25 Apr 2021
    ‘इतवार की कविता’ में आज पढ़ते हैं एक ऐसी कविता जो आज इस महामारी के दौर में बेहद मौज़ूं है। हालांकि ये कविता कहती है कि ‘मिलते रहा करो’, जबकि कोरोना नाम की ये बीमारी एक दूसरे को अलग करती है, आइसोलेशन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License