NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • क्या राजनेताओं को केवल चुनाव के समय रिस्पना की गंदगी नज़र आती है?
    सत्यम कुमार
    क्या राजनेताओं को केवल चुनाव के समय रिस्पना की गंदगी नज़र आती है?
    18 Apr 2021
    देहरादून की जीवनरेखा कही जाने वाली रिस्पना नदी आज एक गंदा नाला बन चुकी है। जिस ओर देखो नज़र अता है बदबूदार काला पानी और प्लास्टिक के कचरे का ढेर। 
  • कोरोना का नया ख़तरा: शहरों से कस्बों-गांवों की तरफ़ भी!
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना का नया ख़तरा: शहरों से कस्बों-गांवों की तरफ़ भी!
    17 Apr 2021
    सब कह रहे हैं, कोरोना की यह 'दूसरी लहर' ज्यादा खौफनाक और मारक है. लेकिन क्यों? वैज्ञानिक कारण के अलावा इसके सामाजिक-शासकीय कारण भी हैं
  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    कूड़े का ढेर, सफ़ाई कर्मचारी और विकास का ढोल
    17 Apr 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने न्यूज़क्लिक की टीम के साथ दशकों से कूड़े के ढेर पर जीवन गुजारने को अभिशप्त सफ़ाई कर्मचारियों की चुनाव से अपेक्षा को टटोला, जब किसी ने कुछ न किया तो…
  • कोविड-19: सरकारें छुपा रही हैं कोरोना संक्रमण और मौतों के सही आंकड़े!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोविड-19: सरकारें छुपा रही हैं कोरोना संक्रमण और मौतों के सही आंकड़े!
    17 Apr 2021
    भोपाल में सरकारी आकड़ों के मुताबिक़ बृहस्पतिवार को कोरोना से 8 मौतें हुईं, जबकि कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक 108 शवों का अंतिम संस्कार हुआ है। गुजरात उच्च न्ययालय ने भी गुजरात सरकार के कोरोना संक्रमण…
  • बंगाल में रैली, मगर महाराष्ट्र के सीएम से बात नहीं ?
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंगाल में रैली, मगर महाराष्ट्र के सीएम से बात नहीं ?
    17 Apr 2021
    चाहे कुछ भी हो जाये प्रधानमंत्री मोदी किसी भी कीमत पर चुनावी रैलियों को संबोधित करना नहीं छोड़ेंगे। आज तो हद ही हो गयी जब ये खबर आई के उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से इसलिए बात नहीं की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License