NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • /Documents-of-Ambedkarite-Consciousness-Waiting-for-Visa
    उपेन्द्र चौधरी
    अम्बेडकरवादी चेतना के अफ़सानों का दस्तावेज़: वेटिंग फ़ॉर अ वीज़ा
    14 Apr 2021
    सवाल पैदा होता है कि अस्पृश्यता के लिए ज़िम्मेदार वर्णव्यवस्था के समर्थक गांधी की आत्मकथा, ‘माई एक्सपेरियंस विथ ट्रूथ’ भारतीयों के बीच पढ़ी जाने वाली सबसे लोकप्रिय आत्मकथा कैसे बन गयी, जबकि उसी…
  • कोरोना में बेबस जनता, नाकाम सरकार
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना में बेबस जनता, नाकाम सरकार
    14 Apr 2021
    अभिसार शर्मा 'बोल के लब आज़ाद हैं तेरे में' ये मुद्दा उठा रहे हैं कि कैसे पूरा देश कोरोना की दूसरी लेहर से जूझ रहा है लेकिन मोदी सरकार अभीभी देश में कोरोना को फैलने से कैसे रोका जाये, इस ओर कोई…
  • covid
    अजय कुमार
    वैक्सीन मुहैया कराने में कहां चूक रही है सरकार?
    14 Apr 2021
    जानकारों का कहना है कि बिना बड़े स्तर पर वैक्सीन लगाए दूसरी लहर पर काबू नहीं पाया जा सकता है। जब बड़े स्तर पर वैक्सीन लगेगा तभी हर्ड इम्यूनिटी की स्थिति पैदा होगी। तभी जाकर स्थिति बेकाबू से काबू होगी।
  • बंगाली नया साल, चुनाव और अपनी संस्कृति बचाने की जद्दोजहद
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंगाली नया साल, चुनाव और अपनी संस्कृति बचाने की जद्दोजहद
    14 Apr 2021
    चुनाव के बीच बंगाल का पोइला बोइशाख यानी बंगाली नववर्ष आ गया है। इस दिन बंगाली एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं ‘शुभो नोबो बोरसो’ कहकर देते हैं। वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने कोलकाता में बंगाली नये साल…
  • ambedkar
    अनीश अंकुर
    पूंजीवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष के बिना अंबेडकर के भारत का सपना अधूरा
    14 Apr 2021
    पूंजीवाद आज ब्राह्मणवाद को ठीक वैसे ही सहायता पहुंचा रहा है जैसे छठी-सातवीं शताब्दी में सामंतवाद ने पहुंचाया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License