NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • हापुस आम
    शिरीष खरे
    इस बार हापुस आम पर भी कोरोना की मार! उत्पादक किसानों को भारी नुक़सान
    13 Apr 2021
    पहले मौसम की मार और अब कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण रखने की कोशिशों के चलते निर्यात प्रभावित होने से हापुस उत्पादक किसानों को इस साल काफी नुक़सान उठाना पड़ रहा है।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    कर्नाटक RTC कर्मचारी हड़ताल, कोरोना अपडेट और अन्य
    12 Apr 2021
    आज के डेली राउंड-अप में नज़र रहेगी कर्नाटक में जारी रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के कर्मचारियों की हड़ताल और सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) के कर्मचारियों द्वारा हो रहे विरोध-प्रदर्शन पर। साथ ही…
  • दिल्ली विश्वविद्यालय ने कोविड संबंधी नए दिशा-निर्देश जारी किए
    भाषा
    दिल्ली विश्वविद्यालय ने कोविड संबंधी नए दिशा-निर्देश जारी किए
    12 Apr 2021
    विश्वविद्यालय ने एक नोटिस में कहा कि सभी कॉलेजों के स्नातक एवं परास्नातक छात्रों के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं जारी रहेंगी जबकि शोध छात्र अपने पर्यवेक्षकों या विभागाध्यक्ष की अनुमति के साथ…
  • अदालत ने हेराल्ड मामले में सोनिया, राहुल गांधी और अन्य को जवाब के लिए समय दिया
    भाषा
    अदालत ने हेराल्ड मामले में सोनिया, राहुल गांधी और अन्य को जवाब के लिए समय दिया
    12 Apr 2021
    न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने मामले को 18 मई को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
  • मुंबई से बाहरी स्थानों की रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी
    भाषा
    मुंबई से बाहरी स्थानों की रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी
    12 Apr 2021
    महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा के बीच मुंबई में बाहर जाने वाली रेलगाड़ियों में पिछले सप्ताहांत से भीड़भाड़ बढ़ गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License