NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • अयोध्या के बाद काशी: मंदिर नहीं सत्ता की लड़ाई!
    असद रिज़वी
    अयोध्या के बाद काशी: मंदिर नहीं सत्ता की लड़ाई!
    12 Apr 2021
    “भगवा ताक़तों द्वारा अयोध्या विवाद को सत्ता हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया गया और काशी-मथुरा को सत्ता में बने रहने के लिए प्रयोग किया जायेगा”
  • अमेरिकाः पुलिस की गोलीबारी से लोग नाराज़, किया विरोध प्रदर्शन
    पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिकाः पुलिस की गोलीबारी से लोग नाराज़, किया विरोध प्रदर्शन
    12 Apr 2021
    मिनियापोलिस में पुलिस की गोलीबारी से 20 वर्षीय डौंटे राइट की मौत ऐसे समय में हुई है जब शहर में डेरेक चौविन की सुनवाई जारी है। पूर्व पुलिस अधिकारी चौविन कुछ समय पहले हुई जॉर्ज फ़्लॉइड की हत्या का मुख्य…
  • कैसे एक रेत खनन ठेकेदार ने हरियाणा-उत्तरप्रदेश बॉर्डर पर यमुना के बहाव को मोड़ा
    अयस्कांत दास
    कैसे एक रेत खनन ठेकेदार ने हरियाणा-उत्तरप्रदेश बॉर्डर पर यमुना के बहाव को मोड़ा
    12 Apr 2021
    एनजीटी द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ पैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सोनीपत के पास नदी के पार बनाये गए एक बांध को अब हरियाणा सिंचाई विभाग द्वारा नष्ट कर दिया गया है।
  • पिछले हफ़्ते अल्जीरिया में गिरफ़्तार हुए 23 हिरक प्रदर्शनकारियों ने भूख हड़ताल शुरु की
    पीपल्स डिस्पैच
    पिछले हफ़्ते अल्जीरिया में गिरफ़्तार हुए 23 हिरक प्रदर्शनकारियों ने भूख हड़ताल शुरु की
    12 Apr 2021
    सरकार से बिना शर्त सभी राजनीतिक समर्थकों को रिहा करने की मांग करते हुए उत्तरी अफ्रीकी इस देश में पिछले हफ़्ते हिरक प्रदर्शनकारियों द्वारा देश भर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया गया।
  • ईरान के परमाणु परिसर नतांज में बिजली आपूर्ति ठप, 'परमाणु आतंकवाद का दावा'
    पीपल्स डिस्पैच
    ईरान के परमाणु परिसर नतांज में बिजली आपूर्ति ठप, 'परमाणु आतंकवाद का दावा'
    12 Apr 2021
    ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ नए सिरे से शत्रुता का सामना कर रहा है। जो बाइडन प्रशासन के सत्ता में आने के बाद साल 2015 के इस परमाणु समझौते में फिर से जान डालने की संभावना बढ़ गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License