NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • कांग्रेस
    भाषा
    असम में ख़रीद-फरोख़्त की आशंका से बचने के लिए कांग्रेस ने उठाया कदम, 20 उम्मीदवार जयपुर पहुंचे
    09 Apr 2021
    पार्टी सूत्रों का कहना है कि जयपुर के एक निजी होटल में जिन उम्मीदवारों को ठहराया गया हैं उनमें एआईयूडीएफ के उम्मीदवार ज्यादा हैं। आने वाले दिनों में कई और उम्मीदवारों को जयपुर लाए जाने की संभावना है।
  • कोविड-19 के डर से भी प्रदर्शन नहीं रुक सकता, आंदोलनकारी किसानों ने कहा
    भाषा
    कोविड-19 के डर से भी प्रदर्शन नहीं रुक सकता, आंदोलनकारी किसानों ने कहा
    09 Apr 2021
    ‘‘हमारी जान पहले ही खतरे में है। हम ठिठुरती सर्दी से डरे, गर्मी से डर रहे हैं और हां हम इस बीमारी से भी डरे हुए हैं लेकिन और कोई विकल्प नहीं है।’’
  • केंद्र के गृह मंत्रालय के ख़िलाफ़ पंजाब के सरहदी इलाके में काम कर रहे प्रवासी मज़दूरों ने 4 अप्रैल को अमृतसर में रोष प्रदर्शन किया।
    शिव इंदर सिंह
    पंजाब में प्रवासी मज़दूरों को बंधुआ बनाने के दावों में कितनी सच्चाई?
    09 Apr 2021
    ख़ुद प्रवासी मज़दूरों के संगठन का कहना है, “हमारा प्रवासी मज़दूरों का भाईचारा खेती क़ानूनों के ख़िलाफ़ संघर्ष कर रहे किसानों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमें शक़ है कि यह रिपोर्ट किसान संघर्ष के कारण ही…
  • वाराणसी: अब ज्ञानवापी को ‘दूसरी बाबरी मस्जिद’ बनाने की तैयारी!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    वाराणसी: अब ज्ञानवापी को ‘दूसरी बाबरी मस्जिद’ बनाने की तैयारी!
    09 Apr 2021
    अदालत के पुरातात्विक सर्वेक्षण के फैसले को एक ओर हिन्दू पक्ष अपने लिए बड़ी जीत के तौर पर देख रहा है तो वहीं सुन्‍नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड और ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन का कहना है कि वो इस फ़ैसले के…
  • भाषा सिंह
    न्यूज़क्लिक टीम
    जादवपुर, कोलकाताः क्या फिर लहराएगा लाल!
    09 Apr 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची कोलकाता के जादवपुर विधानसभा क्षेत्र जहां से संयुक्त मोर्चे के उम्मीदवार माकपा नेता डॉ. सुजन चक्रवर्ती हैं और जायजा लिया उनके प्रचार-प्रसार के खास…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License