NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • Fatima Zakaria
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    शिक्षाविद और पत्रकार फ़ातिमा ज़कारिया का निधन
    07 Apr 2021
    कई बड़े पत्र-पत्रकाओं की संपादक रहीं फ़ातिमा को पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा गया था। वह मौलाना आज़ाद न्यास की अध्यक्ष भी थीं।
  • Delhi High Court
    भाषा
    अकेले ड्राइविंग करते हुए भी मास्क पहनना अनिवार्य है : दिल्ली उच्च न्यायालय
    07 Apr 2021
    अदालत ने कहा कि अगर किसी वाहन में केवल एक व्यक्ति बैठा है तो उसे भी सार्वजनिक स्थान माना जाएगा।
  • kisan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसान आंदोलन: देशभर से मिट्टी लेकर बॉर्डरों पर पहुंची "मिट्टी सत्याग्रह यात्रा"; लगातर बढ़ रहा बीजेपी नेताओ का बहिष्कार
    07 Apr 2021
    मिट्टी सत्याग्रह यात्रा 12 मार्च को देश के विभिन्न राज्यों से शुरू हुई। यह यात्रा 5 और 6 अप्रैल को दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन स्थलों पर पहुंची, जहां आंदोलनकारी किसान, शहीद किसानों की याद में शहीद…
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    उत्तर भारत के जंगलों में लगने वाली आग मानव निर्मित आपदा है
    07 Apr 2021
    पहाड़ी जंगलों से वनवासियों को दूर करने और मोनोकल्चर प्लांटेशन को बढ़ावा देने से आग की घटनाएँ बढ़ रही हैं जो विभिन्न स्तरों पर किए जा रहे ख़राब हस्तक्षेप के कारण हो रही हैं और इसलिए इन्हें मानव निर्मित…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटो में रिकॉर्ड 1 लाख 15 हज़ार से ज़्यादा नए मामले
    07 Apr 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 1,15,736 नए मामले दर्ज किये गए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 8 लाख 43 हज़ार 473 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License