NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • भाषा सिंह
    न्यूज़क्लिक टीम
    कलाकारों को तमिल-द्रविड संस्कृति को बचाने आगे आना होगा : रोहिणी
    06 Apr 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने ख़ास बातचीत की तमिल-तेलगू फ़िल्मी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री रोहिणी से, जिन्होंने अलग मुकाम हासिल किया है और जो सामाजिक-राजनीतिक रूप से द्रविड संस्कृति को बचाने के लिए बेहद…
  • आईएमएफ
    प्रभात पटनायक
    आईएमएफ का असली चेहरा : महामारी के दौर में भी दोहरा रवैया!
    06 Apr 2021
    आईएमएफ चाहे बातें कुछ भी करे और चाहे किसी ख़ास मौके पर कितना ही ‘विवेकपूर्ण’ नजर आए, वह अनिवार्य रूप से तथा सभी मौकों पर, तीसरी दुनिया के देशों के मामले में, कमखर्ची तथा निजीकरण के एजेंडा के लिए ही…
  • भाषा सिंह
    भाषा सिंह
    असम चुनावः भाजपा को हांफ़ना पड़ गया विपक्ष और मुद्दों के आगे
    06 Apr 2021
    बात बोलेगी: ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर बसे शहर गुवाहाटी में चुनावी धार क्या वही है जो पूरे असम की है—शायद नहीं।
  • फुआद हलीम
    न्यूज़क्लिक टीम
    ममता और मोदी COVID-19 से लड़ने में असमर्थ रहे: फुआद हलीम
    06 Apr 2021
    डॉक्टर फुआद हलीम बंगाल चुनाव में बालीगंज से सीपीआई(एम) के उम्मीदवार हैंI उनके मुताबिक राज्य में TMC और केंद्र में बीजेपी सरकारें दोनों ही कोरोना महामारी से लड़ने में असफल रही हैंI
  • ब्रिटेन में ‘पुलिस, क्राइम, सेंटेंसिंग एंड कोर्ट्स’ बिल का विरोध। फोटो साभार : रायटर्स 
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: ‘किल द बिल’ के नारे के साथ ब्रिटेन में तेज़ हुआ पुलिस की निरंकुशता के ख़िलाफ़ विरोध
    06 Apr 2021
    क्या यह महज़ संयोग है, या फिर दुनिया में कई जगहों पर राजनीतिक या सैन्य शासक अपनी सत्ता को चुनौती मिलते देख ज़्यादा निरंकुश अधिकारों को अपनाने पर ज़ोर दे रहे हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License