NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • तमिलनाडु चुनाव: जन मुद्दों की राजनीति को स्थापित करने की कोशिश में वामपंथी दल!
    अनिल अंशुमन
    तमिलनाडु चुनाव: जन मुद्दों की राजनीति को स्थापित करने की कोशिश में वामपंथी दल!
    05 Apr 2021
    न जाने कितने ही अनगिनत सवाल और संदर्भ तमिलनाडु के लोग– समाज में बिखरे पड़ें हैं जिन्हें सत्ता सियासत के दलों-नेताओं को हर हाल में संज्ञान लेना था, जो इस बार भी नहीं हो सका।
  • cartoon click
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक : रफ़ाल में भी तोलाबाज़ी!
    05 Apr 2021
    बंगाल चुनाव में तो तोलाबाज़ शब्द ख़ूब जोरशोर से चल रहा है, लेकिन शुरू से ही विवादो में रहे रफ़ाल विमान की ख़रीद को लेकर एक और खुलासा हुआ है। फ्रांसीसी प्रकाशन 'मीडियापार्ट' ने फ्रांस की भ्रष्टाचार-…
  • देश की राजनीति में अलग तेवर के साथ बना रहेगा तमिलनाडु
    न्यूज़क्लिक टीम
    देश की राजनीति में अलग तेवर के साथ बना रहेगा तमिलनाडु
    05 Apr 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने, न्यूज़क्लिक की टीम के साथ चेन्नई से लेकर पुदुचेरी सीमा और मदुरैतक अलग-अलग विधानसभाओं से गुज़रते हुए राजनीतिक बहस का लिया जायज़ा। द्रविड़राजनीति और…
  • गर्मी बढ़ने के साथ ही बेकाबू हो गई है उत्तराखंड के जंगलों की आग। फोटो साभार: Hindustan times
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: जलते जंगल को बचाने के लिए समुदाय को देना होगा जंगल पर अधिकार
    05 Apr 2021
    “अगर जंगल पर अब भी समुदाय का हक होता तो जंगल की आग की इतनी भीषण स्थिति नहीं होती। समूचे जंगलात को एक महकमे के हवाले कर दिया गया कि ये जंगल का ख्याल रखेंगे। वनों की तुलना में ये महकमा एक तिनके के…
  • सीबीआई जांच के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने इस्तीफ़ा दिया
    भाषा
    सीबीआई जांच के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने इस्तीफ़ा दिया
    05 Apr 2021
    देशमुख ने त्यागपत्र में लिखा, ‘‘अदालत के आदेश के बाद मेरे पास पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। मैंने पद छोड़ने का निर्णय किया है। कृपया मुझे मेरे पद से कार्यमुक्त करें।’’
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License