NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • चुनाव बचाने हैं तो चुनाव आयोग की नियुक्तियों के नियम बदलने होंगे!
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव बचाने हैं तो चुनाव आयोग की नियुक्तियों के नियम बदलने होंगे!
    03 Apr 2021
    हमारे संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 324 के तहत जब निर्वाचन आयोग के गठन का प्रावधान बनाया तो उनकी कल्पना में आज का भारत नही रहा होगा!
  • भाषा सिंह
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट ; बंगाल को उत्तर प्रदेश नहीं बनाना : वाल्मीकि समाज
    03 Apr 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची कोलकाता की वाल्मीकि बस्ती अंबेडकर नगर और वहां समुदाय की महिलाओं से बातचीत करके जाना कि वे बंगाल को उत्तर प्रदेश बनाने के भाजपा के दावे के बारे में क्या सोचती हैं। वे…
  • इशरत जहां
    परसा वेंकटेश्वर राव जेआर
    इशरत जहां एनकाउंटर में आरोपी बरी: हत्या करने की खुली छूट?
    03 Apr 2021
    इशरत जहां एनकाउंटर केस में पुलिस अधिकारियों का बरी होना सभी राज्य सरकारों और नागरिकों के लिए  चेतावनी है।
  • नई वाहन परिमार्जन नीति : उपभोक्ताओं पर भार, वाहन उद्योग को खुली छूट
    डी रघुनंदन
    नई वाहन परिमार्जन नीति : उपभोक्ताओं पर भार, वाहन उद्योग को खुली छूट
    03 Apr 2021
    वाहन परिमार्जन नीति द्वारा प्रदूषण को कम करने के जिन लक्ष्यों की बात की गई है, उन्हें पाने के लिए इस नीति का गठन ठीक से नहीं किया गया। वाहन परिमार्जन नीति वाहन उद्योग के पक्ष में बहुत हद तक झुकी हुई…
  • दो लॉकडाउन उपरांत कश्मीर में पर्यटन
    न्यूज़क्लिक टीम
    दो लॉकडाउन उपरांत कश्मीर में पर्यटन
    03 Apr 2021
    कश्मीर के पर्यटन विभाग ने कथित तौर पर केंद्र शासित प्रदेश के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के लिए एक विस्तृत योजना और सक्रिय समर्थन दिया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License