NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • बॉम्बे बेगम्स और स्त्रीपन का चित्रण
    एवलीन के सिदाना
    बॉम्बे बेगम्स और स्त्रीपन का चित्रण
    01 Apr 2021
    वेब सीरीज़ बॉम्बे बेगम्स महिलाओं और उनके स्त्रीपन पर ध्यान केंद्रित करते हुए रौशनी तक का महत्वपूर्ण सफ़र तय करती है।
  • कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी और हिंसा की खबरों के बीच असम और बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव जारी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी और हिंसा की खबरों के बीच असम और बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव जारी
    01 Apr 2021
    पश्चिम बंगाल में 30 विधानसभा क्षेत्रों और असम में 39 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह नौ बजे तक बंगाल और असम में वोटिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। सुबह नौ बजे तक बंगाल में 15.72 फीसदी और असम में 10.51 फीसदी…
  • मंदिर-गोत्र का चुनावी शोर और टुकुर-टुकुर ताकता चुनाव आयोग!
    न्यूज़क्लिक टीम
    मंदिर-गोत्र का चुनावी शोर और टुकुर-टुकुर ताकता चुनाव आयोग!
    01 Apr 2021
    बंगाल और असम के चुनावी घमासान में संवैधानिक प्रावधानों और सभी दलों की सहमति से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं. लोग सरकारों और राजनीतिक दलों से रोटी,…
  • मुफ्ती
    भाषा
    जब न्यायपालिका मौलिक अधिकारों से जुड़े मामलों से ‘पल्ला झाड़ ले’ तो व्यक्ति कहा जायेगा: मुफ्ती
    01 Apr 2021
    ‘‘भाजपा के शासन में, भारतीय संविधान को कमतर किया जा रहा है। केवल न्यायपालिका का सहारा और विकल्प बचा है। एक बार जब वे भी मौलिक अधिकारों से जुड़े उन मामलों से अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, तो एक व्यक्ति…
  • yogi
    भाषा
    मुख्तार अंसारी की पत्नी ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र : योगी सरकार बोली- कानून करेगा अपना काम
    01 Apr 2021
    मुख्तार की पत्नी ने राष्ट्रपति  को लिखे पत्र में कहा है कि"... उन्हें इस बात का खतरा महसूस हो रहा है कि पंजाब की जेल से बांदा लाए जाते वक्त रास्ते में फर्जी मुठभेड़ की आड़ में उनके पति की हत्या की जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License