NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • farm protest
    एस. पी. शुक्ला
    किसान आंदोलन में है अर्थव्यवस्था को बदल डालने की ताक़त 
    31 Mar 2021
    किसान आंदोलन की एकजुटता बनी रहे और इस आंदोलन से जो हलचल पैदा हुई है, वो और बढ़ सके, और जो सवाल और चिंताएँ सामने आईं हैं, वे समाज की निगाह से ओझल न हों, इसके लिए सोच-समझ के साथ किसान आंदोलन को अनेक नये…
  • My
    अपूर्वानंद
    दोहरा मापदंड: बांग्लादेश की आज़ादी में कथित सत्याग्रह और म्यांमार के लोगों का प्रवेश निषेध!
    31 Mar 2021
    भारत सरकार उन लोगों से कैसे अलग है, जो उस समय अपनी इमारत का दरवाज़ा बंद कर रहे थे जब हमले की शिकार औरत को उनकी मदद की ज़रूरत थी? उसने भी सख़्ती से हुक्म दिया कि म्यांमार और भारत के बीच की सीमा सील कर…
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में साढ़े तीन सौ से ज़्यादा मरीज़ों की मौत, एक्टिव केस साढ़े पांच लाख के पार हुए
    31 Mar 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,480 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5 लाख 52 हज़ार 566 हुई।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी का ‘मुस्लिम विरोधी’ प्रचार, मणिपुर सरकार का रोहिंग्या शरणार्थियों पर फ़ैसला और अन्य ख़बरें
    30 Mar 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के ‘मुस्लिम विरोधी’ प्रचार, रोहिंग्या शरणार्थियों पर मणिपुर सरकार का फ़ैसला वापस और अन्य ख़बरों…
  • अमेरिका ने बढ़त गंवायी: घातक हो सकते हैं साइबर युद्ध के इस खेल के नतीजे
    प्रबीर पुरकायस्थ
    अमेरिका ने बढ़त गंवायी: घातक हो सकते हैं साइबर युद्ध के इस खेल के नतीजे
    30 Mar 2021
    वैश्विक बुनियादी ढांचे, कंप्यूटर प्रणालियों तथा नेटवर्कों पर ज्यादा से ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं और इससे दुनिया के लिए साइबर हथियारों का ख़तरा आज जितना बढ़ गया है, वैसा इससे पहले कभी भी नहीं था। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License