NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 56,211 नए मामले, एक्टिव मामले बढ़कर 5.4 लाख हुए
    30 Mar 2021
    देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 56,211 नए मामले सामने आए है | देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख 95 हज़ार 855 हो गयी है।
  • modi
    प्रभात पटनायक
    विश्लेषण: मोदी सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र
    30 Mar 2021
    पैसा जुटाने के बहुत सारे तरीके हैं लेकिन मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को यह कहकर बेचती है कि वह इससे पैसा जुटाएगी। लेकिन आर्थिक तौर पर इस रणनीति की छानबीन करने पर इस रणनीति का कोई तुक…
  • 18 मार्च को वॉर्डक में अज्ञात मिलिशिया समूह ने लेजर हथियारों से हेलीकॉप्टर को मार गिराया जिसमें अफ़ग़ान सेना के कुछ लोग मारे गए।
    एम. के. भद्रकुमार
    चीन ने अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी उपस्थिति का किया विरोध 
    30 Mar 2021
    झिंजियांग सीमा से सटे इलाक़े में अमेरिकी सेना की लंबे समय तक उपस्थिति की संभावना के मद्देनज़र चीन द्वारा अपनाए कड़े रुख के कारण अफ़ग़ान शांति प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।
  • बात बोलेगी: बंगाल में भाजपा की बढ़त के लिए ममता भी दोषी
    भाषा सिंह
    बात बोलेगी: बंगाल में भाजपा की बढ़त के लिए ममता भी दोषी
    28 Mar 2021
    बंगाल की इस गति के लिए अगर कोई ज़िम्मेदार है तो वह ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने अपने कारनामों से ही यह स्थिति पैदा की।
  • मांस की बिक्री पर नियमन: व्यापर या राजनीति?
    न्यूज़क्लिक टीम
    मांस की बिक्री पर नियमन: व्यापर या राजनीति?
    28 Mar 2021
    हाल ही में गुरुग्राम नगर निगम ने एक दिशानिर्देश जारी किया कि सब मांस बेचने वाली दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगीI दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने भी एक दिशानिर्देश देकर दुकानों को कहा कि वे साफ़ बताएं कि हलाल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License