NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • पश्चिम बंगाल चुनाव: प्रमुख दलों के घोषणापत्रों में सीएए, एनआरसी का मुद्दा
    बुद्धदेव हलदर
    पश्चिम बंगाल चुनाव: प्रमुख दलों के घोषणापत्रों में सीएए, एनआरसी का मुद्दा
    26 Mar 2021
    नागरिकता का अधिकार दिलाने के नाम पर टीएमसी सरकार और भाजपा की बंगाल इकाई राज्य में मतुआ और बाकी के सभी लोगों को दिग्भ्रमित कर रही हैं।
  • केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल (KCBC) ने उत्तर प्रदेश के झांसी में सेक्रेड हार्ट कॉन्ग्रिगेशन से संबंधित धार्मिक महिलाओं के एक समूह पर हमले के ख़िलाफ़ अपना विरोध व्यक्त किया है। फोटो साभार : enewsing
    शंभूनाथ शुक्ल
    ज़रा सोचिए: अपनी सेवा से दिल जीतती ननें!
    26 Mar 2021
    क्या अब सिर्फ़ उसी की चलेगी जिसकी आबादी अधिक होगी? और उन लोगों के रास्ते में रोड़ा अटकाया जाएगा, जो बहुसंख्यक के धर्म को नहीं मानते? धर्म का यह उन्मादी रूप समाज को किधर ले जाएगा?
  • पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    हिंदू राष्ट्रवाद बनाम बांग्ला राष्ट्रवादः किसका खेला देखेगी विधानसभा
    26 Mar 2021
    यह लड़ाई सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और उस क्षेत्रीय उप-राष्ट्रीयता के बीच है जो भारत के विचार की लड़ाई है और जिसे पश्चिम बंगाल से संबल मिलता रहा है।
  • असम चुनाव
    ताहा अमीन मज़ुमदार
    असम चुनाव : क्या वेतन बढ़ोतरी और भू-पट्टे पर चाय बागानों के कामगारों की नाराज़गी बीजेपी के लिए मुसीबत बनेगी
    26 Mar 2021
    भले ही निर्वतमान बीजेपी सरकार ने चुनावों में जाने से ठीक पहले चाय बागानों के कामगारों के वेतन में बढ़ोतरी की हो, जो वायदे से बहुत कम है, लेकिन कामगारों का दावा है कि अब भी यह बढ़ा हुआ पैसा उनके पास…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटो में 59,118 नए मामले, एक्टिव मामले 4 लाख के पार हुए
    26 Mar 2021
    देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 59,118 नए मामले सामने आए और 257 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 21 हज़ार 66 हो गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License