NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • केरल चुनाव: कांग्रेस-आईयूएमएल-भाजपा गठबंधन पर उठते सवाल
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    केरल चुनाव: कांग्रेस-आईयूएमएल-भाजपा गठबंधन पर उठते सवाल
    25 Mar 2021
    2016 में यूडीएफ़ के उम्मीदवार, सुरेंद्रन पिल्लई ने स्वीकार किया था कि 2016 में कांग्रेस और भाजपा के बीच नीमोम में सौदा हुआ था और उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा के साथ मिलकर वोट का सौदा करने का आरोप लगाया…
  • बंगाल चुनाव
    संदीप चक्रवर्ती
    बंगाल चुनाव : वाम मोर्चा के उम्मीदवारों को प्रमुख सीटों पर ‘उत्साहपूर्ण समर्थन’
    25 Mar 2021
    दक्षिण 24 परगना की जादवपुर और टॉलीगंज जैसी प्रमुख सीटों पर वामपंथियों और उनके सहयोगियों का ‘जनवादी’ अभियान अपने चरम पर है।
  • केरल और असम में भाजपा के बड़े नेता ये क्या कह रहे?
    न्यूज़क्लिक टीम
    केरल और असम में भाजपा के बड़े नेता ये क्या कह रहे?
    25 Mar 2021
    केरल और असम के चुनाव में नेताओं के बोल पर वरिष्ठ पत्रकार Urmilesh की टिप्पणी:
  • A-Year-Lockdown-Youth-Opinion-Tamil-Nadu-Elections-Other-News
    न्यूज़क्लिक टीम
    लॉकडाउन का एक साल, तमिलनाडु चुनाव में युवाओं की राय और अन्य ख़बरें
    25 Mar 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात कर रहे हैं देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन के एक साल, तमिलनाडु चुनाव से युवाओं की उम्मीदें और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • Lockdown का एक साल: क्या हाल कोरोना का?
    न्यूज़क्लिक टीम
    Lockdown का एक साल: क्या हाल कोरोना का?
    24 Mar 2021
    कोरोना संक्रमण के कारण अचानक किये गए देशव्यापी lockdown को एक साल हो गया हैI इसे कई विशेषज्ञों ने अनियोजित लॉकडाउन कहाI लॉकडाउन के कुछ ही समय में, मज़दूर वर्ग खासतौर से शहरों में काम कर रहे प्रवासी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License