NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • जनता कर्फ्यू का एक साल: कोई सबक नहीं?
    न्यूज़क्लिक टीम
    जनता कर्फ्यू का एक साल: कोई सबक नहीं?
    22 Mar 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज दो मुद्दे उठा रहे हैं। जनता कर्फ्यू को एक साल हो गया है मगर राजनीतिक दलों ने अब तक सबक नहीं सीखा। अब भी ठीकरा आम आदमी पर फोड़ा जा रहा है। खुद इनकी जवाबदेही नहीं। साथ ही…
  • दिल्ली: राजकुमारी अमृत कौर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 50 दिनों से लगातार जारी है कॉन्टैक्ट वर्करों का प्रदर्शन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: राजकुमारी अमृत कौर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 50 दिनों से लगातार जारी है कॉन्ट्रैक्ट वर्करों का प्रदर्शन
    22 Mar 2021
    ऐक्टू से सम्बद्ध 'रैकौन कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन' से जुड़े मज़दूरों को हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद काम पर वापस नहीं लिया गया।
  • Janta Curfew
    सत्यम श्रीवास्तव
    जनता कर्फ़्यू - ‘चेतना का अपहरण’ की बरसी
    22 Mar 2021
    22 मार्च- यह एक विनम्र अपील का राजाज्ञा में तब्दील होने का दिन भी था। जनता का उस भीड़ में तब्दील होने का दिन जिसने खुद को अपने ऊपर यह तोहमतें लेने के लिए तैयार कर लिया था कि कोरोना फैलने के लिए वह और…
  • बढ़ती बेरोज़गारी से परेशान, युवा, छात्र और कामगार माँगें रोज़गार
    न्यूज़क्लिक टीम
    बढ़ती बेरोज़गारी से परेशान, युवा, छात्र और कामगार माँगें रोज़गार
    22 Mar 2021
    केंद्र के नीतिगत फैसलों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए श्रमिक, छात्र और युवा सोमवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुएI प्रदर्शनकारियों के अनुसार, देश में बेरोज़गारी बढ़ने का सबसे बड़ा…
  • तमिलनाडु का चुनाव और कैश की राजनीति: पक्षपातपूर्ण छापे और संपत्ति में ज़बर्दस्त अंतर
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु का चुनाव और कैश की राजनीति: पक्षपातपूर्ण छापे और संपत्ति में ज़बर्दस्त अंतर
    22 Mar 2021
    भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, चार राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले अभी तक तमिलनाडु में सबसे अधिक रकम जब्त की गई
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License