NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • कटाक्ष :  गद्दीधारी नेताओं के बहिष्कार को सेडीशन बनाओ
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष :  गद्दीधारी नेताओं के बहिष्कार को सेडीशन बनाओ
    21 Mar 2021
    जो गद्दीधारी नेताओं के लिए डेमोक्रेसी से करे प्यार, उनका बहिष्कार करने वालों को कड़ी सजा दिलाने से कैसे करे इंकार...।
  • डेमोक्रेसी से इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी की राह पर मुल्क
    डॉ. राजू पाण्डेय
    डेमोक्रेसी से इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी की राह पर मुल्क
    21 Mar 2021
    यह स्थिति उस तानाशाही से अधिक ख़तरनाक है जहां कोई एक क्रूर शासक अपनी सैन्य शक्ति के बल पर जनता पर अपनी मनमर्ज़ी चलाता है...।
  • सरकार कैसी चाहिएः जो अत्याचार करे या जो भ्रष्टाचार करे?
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    सरकार कैसी चाहिएः जो अत्याचार करे या जो भ्रष्टाचार करे?
    21 Mar 2021
    अत्याचार और भ्रष्टाचार दोनों सगे भाई हैं। जहां एक रहेगा वहां दूसरा आएगा ही। वे एक दूसरे के विकल्प नहीं हैं।
  • 'जयश्रीराम और खेला होबे' नारों के बीच लोगों की चिंता छिनता रोज़गार!
    न्यूज़क्लिक टीम
    'जयश्रीराम और खेला होबे' नारों के बीच लोगों की चिंता छिनता रोज़गार!
    20 Mar 2021
    बड़े-बड़े नेता और दल रंग-बिरंगे जुमले उछाल रहे हैं. पर बंगाल में लोगों की सबसे बड़ी चिन्ता है-छिनता रोजगार. जिस तरह इन दिनों सरकारी सम्पत्ति, सार्वजनिक उपक्रम, यहां तक कि सड़क, स्टेडियम, स्टेशन, रेल…
  • किसान पदयात्रा: कमज़ोर करने की साज़िशें नाकाम, जत्था समालखा पहुँचा
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान पदयात्रा: कमज़ोर करने की साज़िशें नाकाम, जत्था समालखा पहुँचा
    20 Mar 2021
    किसानों का जत्था पदयात्रा के दूसरे दिन पानीपत, करनाल होते हुए समालखा पहुँचा। यात्रा के दौरान अप्रत्यक्ष दबाव डाल कर एक सभा रद्द करवा दी गई। तमाम मुश्किलों के बावजूद जत्था अपना प्रचार करता रहा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License