NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में आए क़रीब 41 हज़ार नए मामले
    20 Mar 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,953 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में फिर 25 हज़ार से ज्यादा नए मामले दर्ज किये गए। देश में एक्टिव मामले बढ़कर 2.49 फ़ीसदी यानी 2 लाख 88 हज़ार 394 हुए।
  • एबेल पुरस्कार 2021: गणित और कंप्यूटर विज्ञान के बीच की कड़ी को मज़बूत करने के लिए दिया गया
    संदीपन तालुकदार
    एबेल पुरस्कार 2021: गणित और कंप्यूटर विज्ञान के बीच की कड़ी को मज़बूत करने के लिए दिया गया
    20 Mar 2021
    लास्जलो लोवास्ज और एवी विजडर्सन को कम्प्यूटेशनल कम्प्लेक्सिटी के क्षेत्र को विकसित करने में मदद करने के लिए सम्मानित किया गया है, जो मुख्य रूप से कंप्यूटर एल्गोरिद्म की गति और कार्यक्षमता का अध्ययन…
  • ट्रांसजेंडर
    स्तुति एम.डी.
    तमिलनाडु चुनाव: क्या ट्रांसजेंडर अधिकारों के मामले में राज्य अब अग्रणी भूमिका में नहीं रहा?
    20 Mar 2021
    तमिलनाडु ने 2008 में डीएमके सरकार के शासनकाल के दौरान ट्रांसजेंडर (विपरीतलिंगियों) के लिए देश का पहला वेलफेयर बोर्ड स्थापित किया था।
  • भारतीय नौसेना
    डी रघुनंदन
    भारतीय नौसेना के स्वदेशीकरण से एआईपी प्रणाली वाले पनडुब्बियों को ज़बरदस्त प्रोत्साहन  
    20 Mar 2021
    ‘भारतीय नौसेना ने 2030 तक जहाज ख़रीदारी-वाले सैन्यबल से जहाज-निर्माण वाले सैन्यबल में रूपांतरित होने की एक तयशुदा प्रक्रिया को अपनाया था। हालांकि, इस लक्ष्य को पाने में भले ही देरी हुई हो, मगर भारतीय…
  • daily round up
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान-मज़दूर पदयात्रा, योगी सरकार के 4 साल और अन्य ख़बरें
    19 Mar 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश और पंजाब से शुरू हुई किसान-मज़दूर पदयात्रा, योगी सरकार के 4 साल और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License