NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • कार्टून
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: फटी जींस में झांकता ‘संस्कारी’ मुख्यमंत्री!
    19 Mar 2021
    भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तराखंड के नये-नवेले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस पर ‘संस्कारी’ बयान के बाद काफ़ी हंगामा है।
  • अज़ान पर कोहराम
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    अज़ान पर कोहराम: छात्रों की वीसी से इस्तीफ़े की मांग, मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज़ हुई आधी
    19 Mar 2021
    3 मार्च को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वीसी-संगीता श्रीवास्तव ने मस्जिद से लाउडस्पीकर के ज़रिये मुसलमानों को नमाज़ के लिए किये जाने वाले आह्वान पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए ज़िले के अफ़सरों को…
  • किसान आंदोलन: शहीद यादगार किसान-मज़दूर पदयात्रा की हांसी से हुई शुरूआत
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन: शहीद यादगार किसान-मज़दूर पदयात्रा की हांसी से हुई शुरूआत
    19 Mar 2021
    23 मार्च यानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस की याद में हरियाणा, यू.पी व पंजाब से किसान मजदूर पदयात्राओं के आयोजन किया गया हैI ऐसी ही एक पदयात्रा 18 मार्च को लाल सड़क हांसी से शुरू हुई ,जो…
  • Daily roundup
    न्यूज़क्लिक टीम
    शहीद यादगार किसान-मज़दूर पदयात्रा, कोविड-19 के तेज़ी से बढ़ते मामले और अन्य ख़बरें
    18 Mar 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे शहीदी दिवस के मौक़े पर किसान-मज़दूर पदयात्रा, कोविड-19 के तेज़ी से बढ़ते मामले और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • LIC
    अजय कुमार
    आख़िर क्यों देश भर की एलआईसी की शाखाएं एक दिन के लिए बंद रही?
    18 Mar 2021
    बैंक कर्मचारियों के बाद अब एलआईसी (LIC) कर्मचारी भी आज हड़ताल पर रहेरहे । एलआईसी (Life Insurance corporation) के कर्मचारी विनिवेश का विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते हड़ताल करने का ऐलान किया था। यह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License