NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    दिल्ली: केंद्र के नए बिल के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे सीएम केजरीवाल, कहा- जनतंत्र में जनता मालिक
    17 Mar 2021
    ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2021’ को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित सभी मंत्रियों और आम आदमी पार्टी विधायकों ने जंतर-मंतर पर धरना दिया। साथ ही केंद्र से…
  • बीजेपी के निशाने पर: किसान और बंगाल
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    बीजेपी के निशाने पर: किसान और बंगाल
    17 Mar 2021
    आज न्यूज़ चक्र में अभिसार शर्मा तीन मुद्दों की चर्चा कर रहे हैं । किस तरह किसान बीजेपी को बंगाल से लेकर मध्य प्रदेश तक चुनौती देरहा है। मोदी सरकार ने किस तरह दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की ताकत…
  • cha
    शिव इंदर सिंह
    चंडीगढ़ में छह साल की बच्ची से बलात्कार और कत्ल मामले में पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में
    17 Mar 2021
    पुलिस ने इस मामले में 12 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। घर वालों का मानना है कि ऐसा कुकृत्य कोई लड़का अकेले नहीं कर सकता।पुलिस की भूमिका के ख़िलाफ़ स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चंडीगढ़…
  • BJP MP Ram Swaroop Sharma found dead at his home
    भाषा
    भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा अपने घर पर मृत मिले
    17 Mar 2021
    पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मौके से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है।
  • BJP
    मुकुंद झा
    चुनाव 2021 : सीएए, किसान आंदोलन से घिरी बीजेपी को केवल हिंदुत्व और दल-बदलुओं का सहारा!
    17 Mar 2021
    चुनावी राज्यों में आसान नहीं बीजेपी की राह। जहाँ चुनाव के शुरुआत में बीजेपी में सब सही दिख रहा था वहीं अब उनके कार्यकर्ताओ में भी असंतोष दिख रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License