NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • Covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में तीन महीने बाद क़रीब 29 हज़ार नए मामले दर्ज किये गए
    17 Mar 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,903 नए मामले आए और 188 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.04 फ़ीसदी यानी 2 लाख 34 हज़ार 406 हो गयी है।
  • media
    संदीप चक्रवर्ती
    वामपंथ, मीडिया उदासीनता और उभरता सोशल मीडिया
    17 Mar 2021
    ख़ासकर जब वामपंथी सत्ता में थे, उन्हें लंबे समय तक मीडिया की उदासीनता का सामना करना पड़ा है। मीडिया पर कॉर्पोरेट के नियंत्रण होने के बाद से तो इस प्रवृत्ति में और भी बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, सोशल…
  • आत्महत्या करने वाले किसान शिवकुमार और अमरेंद्र के परिवारजन
    सरोजिनी बिष्ट
    आत्महत्या करते किसान... उपलब्धियां गिनवाती सरकार और भ्रमजाल में फंसती जनता
    17 Mar 2021
    सच को टटोलने की कोशिश करती यह रिपोर्ट हमें यह बताती है कि किसान मरता नहीं बल्कि उसके सामने पैदा हुईं विकट परिस्थितियां उसे मार देती हैं। रायबरेली जिले के अमरेंद्र और शिवकुमार की जिंदगी भी इन्हीं…
  • डेमोक्रेसी
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: शुक्र है चुनाव तो है!
    17 Mar 2021
    ख़ैर, बाहर वाले तो कुछ भी कह सकते हैं, उनका क्या जाता है! पर हम शुक्रगुज़ार हैं कि तानाशाही आ गयी तो क्या है, कम से कम चुनाव तो है। न सही डेमोक्रेसी, डेमोक्रेसी का स्वांग तो है।
  • निजी कंपनियों के सहारे Pandemic से लड़ सकते हैं?
    न्यूज़क्लिक टीम
    निजी कंपनियों के सहारे Pandemic से लड़ सकते हैं?
    16 Mar 2021
    COVID-19 के मामले भारत के कई राज्यों में फिर से बढ़ रहे हैं, इसे महामारी की दूसरी लहर के तौर पर भी देखा जा रहा हैI इसके पीछे की वजह और टीकाकरण अभियान व निजी कंपनियों की इसमें भूमिका को लेकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License