NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • Bhasha Singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    "सरकार इंसाफ करें, नहीं तो हमें भी गटर में मार दे"
    14 Mar 2021
    खास पेशकश में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बातचीत की दो ऐसी भारतीय महिला नागरिकों से जिनके पति की मौत गटर साफ करते हुए 2016 में हैदराबाद में हुई थी। तब से लेकर आज तक भाग्यलक्ष्मी और मंगम्मा 10 लाख…
  • आज़ादी की लड़ाई के 75 साल: क्या थी संघ की भूमिका?
    न्यूज़क्लिक टीम
    आज़ादी की लड़ाई के 75 साल: क्या थी संघ की भूमिका?
    14 Mar 2021
    देश की आज़ादी 75 साल होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक 75 हफ़्ते के कार्यक्रम का ऐलान कियाI यह चौंकाने वाली बात नहीं क्योंकि संघ परिवार बार-बार आज़ादी की लड़ाई श्रय हड़पने की…
  • तिरछी नज़र : आहत भावनाओं का खौल कर बह जाना
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र : आहत भावनाओं का खौल कर बह जाना
    14 Mar 2021
    आज-कल भावना बहुत ही अधिक होशियार, समझदार और संवेदनशील हो गई है। पहले जिन बातों से उसे जरा भी फर्क नहीं पड़ता था, जिन बातों की वह सुनी-अनसुनी कर  देती थी, उन्हीं को आज गौर से सुनती है, तवज्जो देती है…
  • लोकतंत्र
    पार्थ एस घोष
    लोकतंत्र के अंतरराष्ट्रीयकरण का मिथक 
    14 Mar 2021
    एक बड़ा प्रश्न यह है कि क्या लोकतंत्र दूसरों के प्रति उसी तरह की नीति अख्तियार करता है, जिसकी वह दुनिया से अपेक्षा करता है?
  • HafteKiBaat
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों ने शुरू किया भाजपा-हराओ अभियान और आरक्षण का नया फरमान
    13 Mar 2021
    यह पहला मौका है, जब दिल्ली के चारों तरफ डेरा डाले किसान आंदोलनकारियों ने किसी प्रांतीय चुनाव में सीधा हस्तक्षेप किया है. किसान मोर्चा का कोई नेता स्वयं चुनाव नही लड़ रहा, वह किसी पार्टी का समर्थन भी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License