NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • पीपल्स डिस्पैच
    लीबिया की संसद ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित अंतरिम सरकार के भविष्य पर बैठक की
    10 Mar 2021
    2014 में सिर्ते में डिवीजनों की बैठक के बाद अपनी पहली बैठक में,, लीबियाई प्रतिनिधि सभा को प्रधानमंत्री दबीबा द्वारा प्रस्तावित 35 सदस्यीय एकता सरकार को मंजूरी देने की उम्मीद है।
  • रितिका गोयल, श्रुतिका पांडे
    न्याय व्यवस्था में लैंगिक समानता की ज़रूरत
    10 Mar 2021
    इसका समाधान तभी हो सकता है जब न्याय क्षेत्र में सुधारों को चलाने के लिए मानव संसाधन संपत्ति के रूप में महिलाओं को देखा जाए।
  • Tamil Nadu elections
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: एआईएडीएमके और डीएमके गठबंधन और सीटों की हिस्सेदारी पर समझौतों के क्या मायने हैं
    10 Mar 2021
    डीएमके अपने सहयोगी दलों के विस्तार के बावजूद अपनी सीट की हिस्सेदारी बनाये रखने पर अड़ी हुई है, जबकि इस बात की संभावना है कि एआईएडीएमके 2016 के पिछले विधानसभा चुनाव के सीटों के मुक़ाबले 40 सीटें कम,…
  • तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री
    10 Mar 2021
    पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधायक दल की बैठक के बाद तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा की। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं।
  • एजाज़ अशरफ़, प्रज्ञा सिंह
    "अगर सरकार दो क़ानून ख़ारिज कर तीसरे को फ़िलहाल रोक देती, तो हम दिल्ली से चले गए होते" : जोगिंदर सिंह उग्राहन
    10 Mar 2021
    कृषि क़ानूनों के विरोध में 100 दिन से ज़्यादा समय से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों की आगे की रणनीति पर बातचीत।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License