NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • ऑनलाइन समाचार
    डी रघुनंदन
    ऑनलाइन समाचार मीडिया और अन्य प्रकाशित सामग्री: बड़ी सेंसरशिप की ओर बढ़ता कदम 
    06 Mar 2021
    नए नियम कार्यकारी यानि सरकार को ऐसी शक्ति प्रदान करते हैं जो ऑनलाइन समाचार मीडिया पर अघोषित नियंत्रण करने का काम करेंगे, वह भी बिना किसी संतुलन या लगाम के। इस अनियंत्रित शक्ति से मीडिया में सरकारी…
  • kisan protest
    शंभूनाथ शुक्ल
    सोचिए, सब कुछ एक जैसा ही क्यों हो!
    06 Mar 2021
    बंगाल से गुजरात तक और जम्मू से तमिलनाडु तक बीजेपी नेता “जै श्रीराम” का जयकारा लगा ही देते हैं। लेकिन भारतीय समाज की पहचान उसका वैविध्य है, उसकी एकरूपता नहीं।
  • ditital media
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कुछ के लिए रंग-कोड, तो कुछ के लिए ‘फूलों की सेज’: पत्रकारों की मदद से मीडिया नैरेटिव तय करने की योजना
    06 Mar 2021
    इस रिपोर्ट की ख़बर ऐसे समय में आयी है,जब सरकार उन आईटी नियमों, 2021 को ले आयी है,जो पत्रकार यूनियनों की इस ज़बरदस्त आलोचना के निशाने पर है कि ये नियम कुछ स्थानों पर तो “ख़बरों के मूल सिद्धांत और…
  • टीबी से लड़ने के लिए कैसे विकसित हुआ हमारा इम्यून सिस्टम?
    संदीपन तालुकदार
    टीबी से लड़ने के लिए कैसे विकसित हुआ हमारा इम्यून सिस्टम?
    06 Mar 2021
    इस बीमारी से दुनिया भर में हर साल 15 लाख लोगों की जान जाती है। यह सदियों से हमारे इर्द-गिर्द लगातार बढ़ रही है।
  • Daily roundup
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन के 100 दिन, केंद्र सरकार की मीडिया रणनीति का खुलासा और अन्य ख़बरें
    05 Mar 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंड अप में आज हम बात कर रहे हैं किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने के बारे में। संघर्ष के इन 100 दिनों में सरकार और किसानों के बीच 10 से ज़्यादा बार बातचीत हुई है, मगर सरकार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License