NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • मोटेरा स्टेडियम नामकरण और नागपुर का मौन
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    बीच बहस: मोटेरा स्टेडियम नामकरण और नागपुर का मौन
    01 Mar 2021
    मोदी के नाम पर इस क्रिकेट स्टेडियम के नामकरण पर आरएसएस नेतृत्व की चुप्पी इस भाजपा शासन के साथ तालमेल की उसकी सीमाओं को रेखांकित करती है, संघ की यह चुप्पी 'व्यक्ति पूजन' के विरुद्ध उसके विचारों से दूर…
  • असम चुनाव
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    असम चुनाव: बीजेपी के सहयोगी छोड़ रहे उसका साथ, बीपीएफ कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल 
    01 Mar 2021
    हग्रमा मोहिलारी की अगुवाई वाले बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के विपक्षी गठबंधन में आ जाने के बाद महागठबंधन का विस्तार हुआ है और विधानसभा चुनाव में स्थिति मजबूत हुई है।
  • बंगाल
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: वाम फ्रंट ने ब्रिगेड रैली से किया शक्ति प्रदर्शन, "सांप्रदायिक तृणमूल और भाजपा को हराने’’ का किया आह्वान
    01 Mar 2021
    पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होने के एक दशक बाद वाम मोर्चा ने  कांग्रेस और नवगठित इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) के साथ रविवार को खुद को राज्य में ‘तीसरे विकल्प’ के रूप में पेश किया। वाम दल के कई…
  • Itihas ke panne
    न्यूज़क्लिक टीम
    'Sedition' का इतिहास और दिशा रवि के जमानत आदेश का महत्त्व
    28 Feb 2021
    क्या दिशा रवि एक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही थी या उसकी आड़ में वह देशद्रोही गतिविधियों से जुड़ी हुई थीI इस मूल प्रश्न के बारे में जज धर्मेंद्र राणा ने दिशा रवि के ज़मानत आदेश में विस्तार से…
  • Abhisar Sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    न नौकरी की बात, न किसान की! सिर्फ मन की बात!
    28 Feb 2021
    ऐसे समय में जब पेट्रोल - डीज़ल के दाम आसमान छू रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यक्रम मन की बात में सिर्फ अपने चुनाव अभियानों की बात कर रहे हैं. जनता के मुद्दों को छोड़कर प्रधानमंत्री ने इस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License