NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • सोशल/डिजिटल मीडिया
    राज कुमार
    सोशल/डिजिटल मीडिया दिशा-निर्देशों के बारे में 6 ज़रूरी सवाल
    27 Feb 2021
    केंद्रीय मंत्रियों ने प्रेस वार्ता में जिन दिशा-निर्देशों और आचार संहिता को जारी किया, उनके बारे कुछ अहम सवाल हैं जो पूछे जाने चाहिये और मंत्रालय को इनके जवाब भी देने चाहिये।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली किसान महापंचायत को मिला भारी जन-समर्थन 
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली किसान महापंचायत को मिला भारी जन-समर्थन 
    27 Feb 2021
    किसान आंदोलन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ पूर्वांचल में पैठ जमा ली है।
  • coronavirus
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 16,488 नए मामले, एक्टिव मामलों में फिर हुई बढ़ोतरी
    27 Feb 2021
    देश में आज तीसरे दिन भी कोरोना के 16 हज़ार से ज़्यादा यानी 16,488 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 1 लाख 59 हज़ार 590 हो गयी है।
  • बाज़ार और सामाजिक संबंध!
    शंभूनाथ शुक्ल
    बाज़ार और सामाजिक संबंध!
    27 Feb 2021
    अब तो हालात ये हैं, कि बाज़ार हमें ही घर से बेदख़ल कर रहा है। और हम घर फूँक तमाशा देखने की स्थिति में हैं।
  • माघ मेले में आए नाविकों की व्यथा: न लाइफ जैकेट मिली, न अन्य सुविधाएं
    सरोजिनी बिष्ट
    माघ मेले में आए नाविकों की व्यथा: न लाइफ जैकेट मिली, न अन्य सुविधाएं
    27 Feb 2021
    “यह सरकार राम-राम रटते नहीं थकती, अरबों का राम मन्दिर इस सरकार के शासनकाल में बन रहा है। वे मल्लाह ही थे जिन्होंने संकट के समय राम को नदी पार कराई थी, लेकिन आज इनके संकट का सरकार को कोई अहसास नहीं।”
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License