NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    बीएचयू: सोते हुए छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई, थाना घेराव के बाद गिरफ़्तार छात्र हुए रिहा
    26 Feb 2021
    एचयू के छात्र जहां विश्वविद्यालय को पूर्ण रूप से खोलने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं तो वहीं प्रशासन छात्रों की समस्याएं सुनने के बजाय पुलिसिया कार्रवाई से उन्हें डराने का रास्ता अपना रहा है।
  • डी. रघुनन्दन
    नासा का प्रिज़रवेंस रोवर मंगल पर पहुंच चुका है, इसका स्वागत कीजिये
    26 Feb 2021
    यूएई और चीन द्वारा मंगल ग्रह के लिए भेजे अंतरिक्ष अभियान और नासा के प्रिज़रवेंस रोवर का मंगल की सतह पर सफल उतार इस स्याह दौर में उम्मीद की किरण पेश करता है।
  • mines
    अबीर दासगुप्ता
    क्या खान मंत्रालय ने खनन सुधारों पर अहम सुझावों की अनदेखी की?
    26 Feb 2021
    अगस्त 2020 में खान मंत्रालय ने प्रस्तावित खनन सुधारों पर सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित की थीं। जनवरी में इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंज़ूरी दे दी थी। अब एक आरटीआई आवेदन के जवाब में मंत्रालय ने कहा है…
  • सूहीत के सेन 
    एक बार फिर 'फ़र्स्ट' आने की होड़ : स्वास्थ्य मंत्री ने अप्रमाणित कोविड दवा को बढ़ावा दिया
    26 Feb 2021
    हर्षवर्धन के अप्रमाणित दवा की तरफ़दारी करने के नतीजे गंभीर होंगे क्योंकि बहुत अधिक लोग उनकी बात मानते हैं और शायद उनसे प्रभावित भी हैं।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में दूसरे दिन भी 16 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, एक्टिव मामले बढ़कर 1.56 लाख हुए
    26 Feb 2021
    देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 16,577 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 1.40 फ़ीसदी यानी 1 लाख 55 हज़ार 986 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License