NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • बावल: कई दिनों से धरने पर बैठीं महिला मज़दूर, सुध लेने वाला कोई नहीं!
    न्यूज़क्लिक टीम
    बावल: कई दिनों से धरने पर बैठीं महिला मज़दूर, सुध लेने वाला कोई नहीं!
    24 Feb 2021
    हरियाणा के बावल औद्दोगिक क्षेत्र में Keihin Fie कंपनी के गेट पर सैकड़ों महिला मज़दूर अपनी माँगो को लेकर 15 फरवरी से दिन रात का धरना प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन अब तक मैंजेमेंट का ध्यान इस ओर नहीं गया…
  • न्यूनतम मज़दूरी
    रिचर्ड डी. वोल्फ़
    न्यूनतम मज़दूरी: छोटे व्यवसायों की व्यवहार्यता पर एक नकली बहस 
    24 Feb 2021
    न्यूनतम मज़दूरी की दरों में बढ़ोत्तरी वास्तव में दिहाड़ी मज़दूरों और छोटे व्यवसायों के बीच में पारस्परिक लाभकारी गठबंधन के तौर पर एक आधार का काम कर सकती है।
  • कोरोना वायरस
    न्यूज़क्लिक टीम
    कैसे काम करती है वैक्सीन?
    24 Feb 2021
    दुनियाभर में COVID-19 फैलने के साथ इसकी वैक्सीन की चर्चा भी बढ़ीI Talking Science & Tech के इस अंक में देखिए कि इंसानी शरीर में वैक्सीन दरअसल काम कैसे करती हैI कैसे हम वायरस और बैक्टीरिया के…
  • ईरान के नतंज़ में परमाणु संवर्द्धन संयंत्र में नई पीढ़ी के अपकेंद्रण 
    एम. के. भद्रकुमार
    अमेरिका-ईरान के बीच खुलते बातचीत के रास्ते
    24 Feb 2021
    यह एक नाज़ुक स्तिथि है जहां दोनों पक्ष ही चाहते हैं कि पहल पहले दूसरे की तरफ से हो और इस कवायद को उनकी कमजोरी न मानी जाए और न यह कि वे ऐसा किसी के दबाव में कर रहे हैं।
  • गांधी
    डॉ. राजू पाण्डेय
    गांधी की अहिंसा को तिलांजलि देता नया भारत!
    24 Feb 2021
    प्रधानमंत्री जी ने चौरी-चौरा की हिंसा का समर्थन कर एक तीर से कई शिकार करने का प्रयास किया है- गांधी विरोध, स्वाधीनता आंदोलन के अहिंसक स्वरूप की आलोचना, कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करना और...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License