NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग
एनपीएफ का कहना है कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।
भाषा
08 Dec 2021
राज्यसभा में उठी अफ़्सपा वापस लिए जाने की मांग

नयी दिल्ली: नगालैंड में सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाते हुए नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एक सदस्य ने बुधवार को सरकार से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ़्सपा) को वापस लिए जाने की मांग की। 

शून्यकाल के दौरान एनपीएफ के सदस्य के जी केन्ये ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून लाया गया था तब इसके विभिन्न पहलुओं पर इसी सदन में गहन चर्चा हुई थी और चर्चा में भाग लेने वाले सदस्य देश के अलग अलग हिस्सों के थे। उन्होंने कहा कि तब कई सदस्यों ने इस कानून का नागरिकों के खिलाफ दुरूपयोग किए जाने की आशंका जताई थी और कहा था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। केन्ये ने कहा ‘‘यह आशंका चार दिसंबर को सही साबित हो गई।’       

केन्ये ने कहा कि सशस्त्र बलों को विशेष अधिकार देश के और किसी भी हिस्से में नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि लागू किए जाने के दौरान भी इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून जारी रहता है तो आगे भी इस तरह की घटना हो सकती है इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।     

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में करीब 14 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।      

गृह मंत्री अमित शाह ने छह दिसंबर को इस घंटना के संबंध में संसद के दोनों सदनो में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस क्षेत्र में स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वहां शांति एवं अमन सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाये गए हैं।


बाकी खबरें

  • yogi nitish
    शशि कुमार झा
    यूपी-बिहार बजट: वादे हैं, वादों का क्या!
    24 Feb 2021
    उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष ही चुनाव होने वाले हैं, इसलिए सरकार ने बजट में कमोबेश सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। उधर, बिहार में अभी विधानसभा चुनाव हुए ही हैं इसलिए वहां के बजट में प्रवासी मजदूरों…
  • दिल्ली दंगा
    एजाज़ अशरफ़
    दिल्ली दंगा: एक साल बाद बीजेपी की बुनी कहानियों की हवा निकालते ज़मानती आदेश?
    24 Feb 2021
    पिछले साल की हिंसा से जुड़े कई मामलों में अदालती फ़ैसलों ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा के बदज़ुबानी से भरे सोशल मीडिया अभियान को क्रूर मज़ाक के तौर पर सरेआम कर दिया है।
  • कोरोना वायरस
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13,742 नए मामले, 14,037 मरीज़ ठीक हुए, 104 मरीज़ों ने जान गंवाई 
    24 Feb 2021
    देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 13,742 नए मामले सामने आए है | देश में अब संक्रमण के मामलो की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 10 लाख 30 हज़ार 176 हो गयी है। 
  • नौदीप कौर अपने परिवार के साथ
    नाज़मा ख़ान
    ये हमारी चॉइस नहीं है कि हमें एक्टिविस्ट बनना है : राजवीर कौर
    24 Feb 2021
    ''ये हमारी चॉइस नहीं है कि हमें एक्टिविस्ट बनना है, लेकिन अगर आपको जीना है, तो हर ग़लत के ख़िलाफ़ खड़ा होना होगा।'' यह कहना है नौदीप की बहन  राजवीर कौर का। नाज़मा ख़ान ने न्यूज़क्लिक के लिए उनसे…
  •  सीपीआई(एम)
    मुकुंद झा
    दिल्ली दंगे का एक साल : पीड़ित परिवार ने कहा 'पुलिस ने भरोसा तोड़ा'
    24 Feb 2021
    दिल्ली दंगे के एक साल पूरे होने पर सीपीआई(एम) द्वारा आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में पार्टी की पोलिट ब्यूरो सदस्य बृंदा करात ने कहा, "भाजपा ने अपना शब्दकोश बदल दिया है। उसमें कपिल मिश्रा और अनुराग ठाकुर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License